भाजपा के दानियल किस्कू ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दिया

  • Post By Admin on Nov 18 2024
भाजपा के दानियल किस्कू ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दिया

रांची : भारतीय जनता पार्टी  के दानियल किस्कू ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और सभी दायित्वों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष को भेजते हुए कहा कि वे वर्ष 2016 से लगातार पार्टी संगठन के लिए काम कर रहे थे और संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारियों को पूरा करने का प्रयास किया।

उन्होंने इस दौरान पार्टी से मिले सम्मान और स्नेह का आभार व्यक्त किया। हालांकि दानियल किस्कू ने इस्तीफा देने का कारण बताते हुए कहा कि पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों में गिरावट आई है जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाने का निर्णय लिया।

उनका यह इस्तीफा पार्टी के लिए एक झटका है, क्योंकि उन्होंने संगठन के भीतर एक सक्रिय भूमिका निभाई थी। राजनीतिक हलकों में इस इस्तीफे को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं और यह देखा जा रहा है कि इस निर्णय से पार्टी को किस तरह का असर हो सकता है।