ताज़ा समाचार
- Post by Admin on Sep 09 2024
मुजफ्फरपुर : कलमबाग चौक के समीप लगा गिरिराज चौक के बोर्ड को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इस मामले पर अखिल भारतीय छात्र फेडरेशन ने नाराजगी जताई है और नगर आयुक्त को पत्र लिखकर मामले से अवगत कराते हुए अविलंब इस बोर्ड को हटाने की मांग की है। गत माह कलमबाग चौक से 100 मीटर पूर्व अघोरिया चौक की ओर जाते हुए रास्ते पर "गिरिराज चौक" एक नया बोर्ड लगा दिया गया था। स्थानीय निवासियों read more
- Post by Admin on Sep 09 2024
मुजफ्फरपुर : पटना स्थित राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद् के निदेशक की उपस्थिति में, डायट रामबाग, मुजफ्फरपुर में व्याख्याता डॉ. निर्मल कुमार के संयोजकत्व में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस-2024 और हिंदी दिवस मनाने के लिए अभ्यास विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और भाषा के शिक्षकों को प्रोत्साहित करना था। डायट read more
- Post by Admin on Sep 09 2024
मुजफ्फरपुर : सोमवार को जिला स्थित मुक्तिधाम, सिकंदरपुर (बूढ़ी गंडक) नदी के तट पर पर्यावरणविदों द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में गंगा मुक्ति आंदोलन के प्रणेता और पर्यावरणविद् ने आगामी 11 सितम्बर 2024 को आयोजित होने वाली नदियों की पंचायत के बारे में जानकारी दी। इस पंचायत में बागमती, गंडक, बूढ़ी गंडक, लखनदेई, अधवारा समूह की नदियों के साथ-साथ करेह, नून और अन्य नदियों के अस्तित्व को read more
- Post by Admin on Sep 09 2024
मुंबई : पेरिस 2024 पैरालिंपिक में भारत के शानदार प्रदर्शन पर रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और अध्यक्ष श्रीमती नीता एम. अंबानी ने भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी है। श्रीमती अंबानी ने कहा, "मुझे भारत के एथलीटों पर गर्व है। पेरिस 2024 पैरालिंपिक में हमने अब तक के सबसे अधिक 29 मेडल जीते हैं, जिनमें 7 स्वर्ण पदक शामिल हैं – यह भी एक नया कीर्तिमान है। आपने न केवल रिकॉर्ड तोड़े हैं, read more
- Post by Admin on Sep 09 2024
पटना : जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बिहार की राजनीति में परिवारवाद पर करारा तंज कसते हुए तेजस्वी यादव की तुलना बॉलीवुड सितारों से की है। एक सभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने शाहरुख खान और अभिषेक बच्चन का उदाहरण देकर राजद के नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि शाहरुख खान ने अपने करियर की शुरुआत छोटे-छोटे टीवी सीरियलों जैसे फौजी और सर्क read more
- Post by Admin on Sep 09 2024
मुजफ्फरपुर : स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत जिले में कई जगहों पर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया है, जिसमें अघोरिया बाजार के समीप दलित वर्ग के घरों को भी हटाने का आदेश शामिल है। इस आदेश के विरोध में समाजसेवी सावन पांडेय ने कड़ा विरोध जताया है। पांडेय का कहना है कि सरकार का यह भी निर्देश है कि किसी को उजाड़ने से पहले उन्हें बसाने की प्रक्रिया अपनाई जाए। ऐसे में यह तुगलकी फर read more
- Post by Admin on Sep 09 2024
9 सितंबर 2024 को एप्पल अपने नए आईफोन 16 सीरीज की लॉन्चिंग कर रहा है। लॉन्चिंग की तारीख नजदीक आने के साथ ही फोन की कीमत को लेकर उत्सुकता भी बढ़ रही है। एप्पल के आईफोन अक्सर अपनी कीमतों के लिए चर्चित रहते हैं, और इस बार भी लोग जानना चाहते हैं कि आईफोन 16 की कीमत किस देश में सबसे सस्ती होगी। आईफोन 16 की कीमत विभिन्न देशों में अलग-अलग होगी, जो मुख्यत: टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण है। जापान में read more
- Post by Admin on Sep 09 2024
अमेरिका के टेक्सास में बेरोजगारी पर बोलते हुए राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को निशाने पर लेते हुए कहा कि भारत, अमेरिका और पश्चिमी देशों में बेरोजगारी की समस्या है, जबकि चीन इससे बचा हुआ है। राहुल गांधी इस समय तीन दिन के अमेरिका दौरे पर हैं और उन्होंने टेक्सास में बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर तीखी टिप्पणी की। राहुल गांधी ने कहा कि read more
- Post by Admin on Sep 09 2024
सिवान : जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के कुतुबपुर छपरा गांव में सोमवार को बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान गोपालपुर निवासी लल्लू उर्फ तक्की के रूप में की गई है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार, लल्लू घर से सिवान शहर के लिए रवाना हुआ था, तभी बाइक सवार अपराधियों ने उसे घेर लिया। जब तक्की ने अपनी जान बचाने के read more
- Post by Admin on Sep 09 2024
पटना : बिहार में पिछले तीन दिनों से उमस भरी गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सोमवार की सुबह राजधानी पटना में भी धूप के साथ उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। हालांकि, दोपहर के बाद मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिला, जब आसमान में बादल छा गए और हल्की हवा भी चली, लेकिन बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग के पटना केंद्र ने तत्कालिक पूर्वानुमान जारी करते हुए पटना सहित राज्य के तीन read more