झारखंड समाचार
- Post by Admin on Feb 13 2025
लातेहार : बुधवार को समाहरणालय सभागार में स्वच्छ भारत मिशन के तहत सॉलिड एवं लिक्विड रिसोर्स मैनेजमेंट (एसएलआरएम) विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में विधायक रामचंद्र सिंह, उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता, भारतीय हरित सेवा के परियोजना निदेशक सी. श्रीनिवासन और अन्य प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे। कार्यशाला का उद्देश्य जिले में ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन की तकनीकी read more
- Post by Admin on Feb 13 2025
हजारीबाग : बीते मंगलवार को जम्मू एवं कश्मीर के अखनूर सेक्टर में हुए आईईडी विस्फोट में भारतीय सेना के कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी समेत दो जवान शहीद हो गए। शहीद कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी झारखंड के हजारीबाग जिले के निवासी थे। उनकी शहादत की खबर सुनते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। सूत्रों के मुताबिक, शहीद कैप्टन करमजीत का पार्थिव शरीर बुधवार दोपहर दो बजे तक हजारीबा read more
- Post by Admin on Feb 13 2025
रांची : अब झारखंड के बच्चों के लिए वेदों और शास्त्रों की शिक्षा प्राप्त करने का एक नया अवसर खुलने जा रहा है। कांची कामकोटि पीठ के शंकराचार्य जगद्गुरु स्वामी विजयेंद्र सरस्वती ने राज्य में वैदिक स्कूल खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके तहत रांची और देवघर में दो वैदिक स्कूल खोले जाएंगे, जहां बच्चों को वेद, शास्त्र और भारतीय संस्कृति के गहरे पहलुओं की शिक्षा दी जाएगी। read more
- Post by Admin on Feb 13 2025
रांची : राजभवन में अब काले आलू की फसल तैयार की गई है, जिसे प्रयोगात्मक रूप से उगाया गया है। इस आलू की फसल में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जिसमें कैंसर से प्रतिरोधक गुण और एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा शामिल है। यह सामान्य आलू से तीन गुना ज्यादा एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर है, जिससे यह न सिर्फ स्वादिष्ट है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। राजभवन के किचन गार्डन में उगाए गए read more
- Post by Admin on Feb 13 2025
रांची : तमाड़ थाना क्षेत्र स्थित रंगामाटी तड़ाई रोड पर एक सनसनीखेज लूट की घटना सामने आई है। एसबीआई के सीएससी संचालक शिवचरण पातर से बाइक सवार तीन अपराधियों ने दिनदहाड़े पांच लाख रुपये लूट लिए। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। पीड़ित शिवचरण पातर के अनुसार, वह सुबह 11 बजे अपने सीएससी केंद्र में बैठे हुए थे, तभी अचानक एक अपाची बाइक पर सवार तीन अपराधी वहां पहुंचे। अपराधि read more
- Post by Admin on Feb 13 2025
रांची : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल, 14 फरवरी को रांची पहुंच रही हैं। उनके आगमन को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। एयरपोर्ट से लेकर बीआईटी मेसरा कैंपस तक 3,000 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जाएगी, जिसमें रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ), झारखंड पुलिस के जैप (जेएपी), इंडो-तिब्बतियन बॉर्डर पुलिस (आईआरबी), सीआरपीएफ और जिला बल शामिल होंगे। इसके अलावा, दस आईपीएस अधिकारियों, डी read more
- Post by Admin on Feb 13 2025
रांची : नगर निगम ने शहर के विभिन्न वाहन पार्किंग स्थलों पर वाहन खड़ा करने का शुल्क बढ़ा दिया है। नई व्यवस्था के तहत, दोपहिया (टु व्हीलर) वाहन के लिए शुल्क अब 5 रुपये से बढ़कर 10 रुपये प्रति तीन घंटे हो गया है। वहीं, चारपहिया (फोर व्हीलर) वाहन के लिए शुल्क 20 रुपये से बढ़ाकर 30 रुपये कर दिया गया है। निगम ने कहा है कि पार्किंग शुल्क पहले तीन घंटे के लिए लागू होगा और पहले 10 मिनट तक के लि read more
- Post by Admin on Feb 13 2025
रांची : झारखंड हाईकोर्ट ने साहेबगंज जिले के उपायुक्त द्वारा पत्थर खनन लीज रद्द करने के फैसले को गलत ठहराते हुए उन पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। यह आदेश चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव और जस्टिस दीपक रोशन की खंडपीठ ने सुनवाई के दौरान दिया। साहेबगंज जिले में एक कंपनी को पत्थर खनन का लीज मिला था, जिसे उपायुक्त ने बिना किसी नोटिस या सूचना के रद्द कर दिया। कंपनी के मालिक प read more
- Post by Admin on Feb 13 2025
राँची : झारखंड सरकार ने अनुसंधान अधिकारियों (केस आईओ) को 25,000 रुपये का मोबाइल फोन प्रदान करने के लिए गृह विभाग द्वारा संकल्प जारी किया है। यह प्रस्ताव बीते 21 जनवरी को हुई कैबिनेट बैठक में पारित किया गया था। अब गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने इसके लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। सूत्रों के अनुसार, मोबाइल फोन की खरीदारी पुलिस मुख्यालय द्वारा की जाएगी। इस योजना क read more
- Post by Admin on Feb 13 2025
चतरा : जिले में पदस्थापित रेंजर सूर्यभूषण कुमार पर अपनी पत्नी के नाम से दो एकड़ जंगल की जमीन खरीदने का आरोप लगा है। हंटरगंज प्रखंड में रेंजर के पद पर कार्यरत रेंजर सूर्यभूषण कुमार ने अपनी पत्नी पार्वती कुमारी के नाम पर यह जमीन खरीदी है। यह विवादास्पद मामला तब सामने आया जब आरोप लगाया गया कि रेंजर ने अपने ही कार्यक्षेत्र में दो लाख रुपये में जंगल की जमीन खरीदी और उसे रैयती भूम read more