नगर निगम ने पार्किंग शुल्क बढ़ाया, दोपहिया व चारपहिया वाहनों हेतु नई दरें लागू

  • Post By Admin on Feb 13 2025
नगर निगम ने पार्किंग शुल्क बढ़ाया, दोपहिया व चारपहिया वाहनों हेतु नई दरें लागू

रांची : नगर निगम ने शहर के विभिन्न वाहन पार्किंग स्थलों पर वाहन खड़ा करने का शुल्क बढ़ा दिया है। नई व्यवस्था के तहत, दोपहिया (टु व्हीलर) वाहन के लिए शुल्क अब 5 रुपये से बढ़कर 10 रुपये प्रति तीन घंटे हो गया है। वहीं, चारपहिया (फोर व्हीलर) वाहन के लिए शुल्क 20 रुपये से बढ़ाकर 30 रुपये कर दिया गया है।

निगम ने कहा है कि पार्किंग शुल्क पहले तीन घंटे के लिए लागू होगा और पहले 10 मिनट तक के लिए पार्किंग नि:शुल्क होगी। इसके साथ ही, नगर निगम ने पार्किंग स्थलों पर वाहन खड़ा करने वालों के लिए कई नई सुविधाओं की शुरुआत भी की है।

निगम ने बताया कि नई दरें तब से लागू होंगी, जब संवेदक के साथ एकरारनामा किया जाएगा, जिससे बंदोबस्ती का काम पूरा होगा। इस संबंध में नगर निगम ने ई-ऑक्शन के जरिए 14 वाहन पड़ाव स्थलों की बंदोबस्ती कर दी है और बाकी 15 पड़ाव स्थलों की जल्द ही बंदोबस्ती कर दी जाएगी।