झारखंड समाचार

दिखाया गया है 599 चीज़े में से 21-30 ।
झारखंड में मालगाड़ियों की टक्कर, दो की मौत, चार घायल
  • Post by Admin on Apr 01 2025

बरहेट : झारखंड के साहिबगंज जिले के बरहेट में मंगलवार तड़के बड़ा रेल हादसा हुआ। फरक्का से ललमटिया जा रही एक कोयला लदी मालगाड़ी स्टेशन पर खड़ी दूसरी मालगाड़ी से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रेनों के इंजन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और आग लग गई। इस हादसे में दो लोको पायलट की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। भीषण टक्कर और आग का कहर   read more

सद्भाव का ठेका सिर्फ हिंदू समाज ने नहीं लिया है, सड़क किसी की जागीर नहीं है : रघुवर दास 
  • Post by Admin on Mar 17 2025

गिरिडीह : जिले में 14 मार्च को होली जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प होने से स्थिति गंभीर हो गई थी। इस बवाल में कई दुकानों और वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया और इलाके में भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। इस घटना को लेकर झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार की आलोचना तेज हो गई है और बीजेपी नेताओं ने इसे गंभीर मुद्दा बताते हुए राज्य सरकार से जवाब मांगा है। पूर्व मुख्यमंत्री   read more

घर वाले नहीं माने तो प्रेमी जोड़े ने खा लिया जहर
  • Post by Admin on Feb 27 2025

धनबाद : बुधवार को झारखंड के कुमारधुबी गांव में एक प्रेमी जोड़े ने अपनी जान देने की कोशिश में जहर खा लिया। समय रहते ही उनकी जन बचा ली गई। हालत सुधरने पर परिजनों ने अस्पताल में ही उनकी शादी करवा दी। झारखंड के कुमारधुबी गांव में एक प्रेमी युगल ने साथ जीने मरने की कसमें खाई थीं। इसलिए परिजनों की नाराजगी से परेशान होकर दोनों प्रेमियों ने जहर खा लिया। पहले प्रेमी ने जहर पी लिय   read more

कुंभ से लौटते हुए सांसद महुआ मांझी का हुआ एक्सीडेंट, बेटे ने बताया पूरा हादसा
  • Post by Admin on Feb 26 2025

लातेहार : झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की राज्यसभा सांसद महुआ मांझी बुधवार तड़के एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गईं। यह हादसा लातेहार जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग-75 (एनएच-75) पर हुआ, जब महुआ मांझी अपनी कार से प्रयागराज से रांची लौट रही थीं। हादसे में महुआ मांझी के बाएं हाथ की कलाई फ्रैक्चर हो गई, जबकि परिवार के अन्य सदस्य भी मामूली रूप से घायल हुए हैं। हादसा रात के ढाई बजे हुआ   read more

मैट्रिक पेपर लीक मामले में 10 गिरफ्तार, पूरी साजिश का हुआ खुलासा
  • Post by Admin on Feb 25 2025

रांची : झारखंड में मैट्रिक परीक्षा के पेपर लीक मामले में पुलिस ने अब तक कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से छह छात्रों को मंगलवार को गिरिडीह जिले के न्यू बरगंडा इलाके में दो अलग-अलग घरों में छापेमारी करके गिरफ्तार किया गया। यह मामले तब सामने आए जब झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा ली जा रही दसवीं की परीक्षा के हिंदी और विज्ञान के पेपर परीक्षा से पहले ही इंटरनेट पर वायरल   read more

कुंभ स्नान के लिए बेटे ने मां को घर में किया बंद, भूख से तड़पती मां ने खाई प्लास्टिक
  • Post by Admin on Feb 20 2025

रामगढ़ : जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बेटे ने अपनी बीमार मां को घर में बंद कर दिया और पत्नी-बच्चों के साथ प्रयागराज कुंभ स्नान करने चला गया। तीन दिनों तक घर में बंद रही बूढ़ी महिला भूख से तड़पते हुए अंत में प्लास्टिक खाने की कोशिश करने लगी। जब पड़ोसियों ने घर का ताला तोड़ा और वहां का दृश्य देखा तो चौंक गए और बूढ़ी महिला की मदद की। पूरा मामला   read more

एसपी कुमार गौरव ने छिपादोहर थाना व केड़ पुलिस पिकेट का किया निरीक्षण
  • Post by Admin on Feb 13 2025

लातेहार : जिले के पुलिस कप्तान कुमार गौरव ने बुधवार को छिपादोहर थाना और केड़ पुलिस पिकेट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और थाना परिसर की स्थिति का जायजा लिया। एसपी कुमार गौरव ने थाना निरीक्षण के बाद केड़ स्थित आईआरबी पुलिस पिकेट का भी दौरा किया। इस मौके पर एसडीपीओ भरत राम, थाना प्रभारी धीरज कुमार सिंह, एसआई रितेश कुमार राव,   read more

रामगढ़ पुलिस ने दो अपराधियों को हथियारों सहित किया गिरफ्तार
  • Post by Admin on Feb 13 2025

पलामू : रामगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही की है। एसपी रीष्मा रमेशन के निर्देश पर रामगढ़ थाना पुलिस ने पिपराही जंगल से दो अपराधियों, उमेश भुइंया और फिरोज अंसारी को गिरफ्तार किया। उनके पास से एक शक्तिशाली केन कम और दो अन्य हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि यह दोनों अपराधी लंबे समय से इलाके में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त थे। पुलिस   read more

बर्ड फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट
  • Post by Admin on Feb 13 2025

रांची : बर्ड फ्लू के खतरे को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इस संदर्भ में राष्ट्रीय स्वच्छता मिशन की ओर से सभी जिलों के सिविल सर्जन को पत्र भेजकर जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बर्ड फ्लू के लक्षणों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस रोग के संक्रमण के शुरुआती लक्षणों में बुखार, सरदर्द, नाक बहना, नाक से खून का रिसाव, दस्त, उल्टी, सां   read more

फरवरी में ही बढ़े तापमान का असर, स्वास्थ्य पर हो सकता है असर
  • Post by Admin on Feb 13 2025

रांची : इस वर्ष के फरवरी माह में ही झारखंड के विभिन्न जिलों में भीषण गर्मी का अहसास होने लगा है। राज्य में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि के कारण सुबह और शाम को हल्की ठंड का एहसास तो हो रहा है, लेकिन दिन में लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 दिनों तक राज्य में मौसम में कोई बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। हालांकि, इस दौरान तापमान में हल्की   read more