हिमाचल प्रदेश समाचार

दिखाया गया है 32 चीज़े में से 1-10 ।
भारतीय सेना की ताकत बढ़ाने में एआरटीआरएसी की बड़ी भूमिका, राष्ट्रपति मुर्मु ने किया दौरा
  • Post by Admin on May 02 2026

शिमला: भारत की महामहिम राष्ट्रपति एवं सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने कल हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण कमान (एआरटीआरएसी) मुख्यालय का दौरा किया। इस दौरान उनका भव्य स्वागत हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल श्री कविंद्र गुप्ता तथा एआरटीआरएसी के जीओसी-इन-सी लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा ने किया। दौरे के दौरान राष्ट्रपति क   read more

किन्नौर में बादल फटने से तबाही, शिमला में भूस्खलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त
  • Post by Admin on Sep 19 2025

किन्नौर : हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच किन्नौर जिले के निचार उपमंडल के थाच गांव में देर रात बादल फटने से भारी तबाही मच गई। गुरुवार रात करीब 12:10 बजे हुए इस हादसे में तीन नालों में अचानक आई बाढ़ से गांव में पानी घुस गया और खेतों, बगीचों, घरों और संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचा। स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, जब पानी गांव में घुसा तो लोग दहशत में अपने घर छ   read more

हिमाचल प्रदेश के निहरी में लैंडस्लाइड से तीन की मौत, दो लोगों का रेस्क्यू
  • Post by Admin on Sep 16 2025

मंडी : हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल की निहरी तहसील के ब्रगटा गांव में सोमवार रात लैंडस्लाइड की चपेट में आने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। जानकारी के अनुसार, लगातार हो रही बारिश से गांव के पास अचानक पहाड़ी दरक गई और मलबे की चपेट में एक मकान आ गया। हादसे में घर में म   read more

हिमाचल में बारिश से तबाही : मंडी में बसें डूबीं, कई वाहन बह गए
  • Post by Admin on Sep 16 2025

मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सोमवार रात मूसलधार बारिश ने तबाही मचा दी। सबसे अधिक असर धर्मपुर बाजार और सोन खड्ड इलाके में देखने को मिला, जहां एचआरटीसी की कई बसें और अन्य वाहन पानी में डूब गए। कई गाड़ियां तेज बहाव में बह गईं और लोगों को अपनी जान बचाने के लिए भागना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, रात 11 बजे से लगातार तेज बारिश हो रही है, जिसके चलते खड्ड का जलस्तर अचानक बढ़   read more

पीएम मोदी का हिमाचल दौरा : आपदा प्रभावितों के लिए 1,500 करोड़ की आर्थिक मदद का ऐलान
  • Post by Admin on Sep 09 2025

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के बादल फटने, भारी बारिश और भूस्खलन से प्रभावित इलाकों का दौरा कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने हवाई सर्वेक्षण के बाद कांगड़ा में अधिकारियों व मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ समीक्षा बैठक की और राहत-पुनर्वास कार्यों को तेज करने के निर्देश दिए। पीएम मोदी ने हिमाचल के लिए 1,500 करोड़ रुपए की आर्थिक सह   read more

कुल्लू : भूस्खलन में एक की मौत, तीन घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन तेज
  • Post by Admin on Sep 04 2025

कुल्लू : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू शहर में गुरुवार को हुए भीषण भूस्खलन के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन युद्धस्तर पर जारी है। इस हादसे में अब तक एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है, जबकि तीन लोगों को घायलावस्था में मलबे से निकाला गया है। वहीं पांच लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, भारी बारिश के कारण इन्नर अखाड़ा बाजार इलाके के पास तीन मकान मलबे में दब गए। पुलिस अधीक्षक कथिक   read more

मंडी भूस्खलन : मलबे में दबे 6 लोगों की मौत, सीएम ने राहत कार्य तेज करने के दिए निर्देश
  • Post by Admin on Sep 03 2025

मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर में मंगलवार शाम हुए भीषण भूस्खलन ने तबाही मचा दी है। इस हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। जानकारी के अनुसार, जंगम बाग बीबीएमबी कॉलोनी में पहाड़ी दरकने से दो घर मलबे में दब गए। राहत कार्य के दौरान मलबे से सुरेंद्र कौर और उनके बेटे गुरप्रीत सिंह के शव छत काटकर निकाले गए। वहीं, डढ़याल निवासी प्रकाश शर्मा का शव उनके स्कूटर   read more

कुल्लू में बादल फटने से तबाही, 3 दुकानें और पुल क्षतिग्रस्त
  • Post by Admin on Aug 19 2025

कुल्लू : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में मंगलवार तड़के बादल फटने की घटना ने स्थानीय लोगों की नींद उड़ा दी। लगघाटी इलाके में सुबह लगभग 3 बजे हुई इस आपदा से कणौण गांव में तीन दुकानों और एक बाइक को नुकसान पहुंचा, जबकि सरवरी खड्ड में जलस्तर बढ़ने से एक पैदल पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया। बादल फटने के तेज बहाव ने फोरलेन से कुल्लू बस स्टैंड को जोड़ने वाली मुख्य सड़क का एक बड़ा हिस   read more

हिमाचल : नैना देवी में भूस्खलन से ढही इमारत, टला बड़ा हादसा
  • Post by Admin on Aug 18 2025

बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नैना देवी में सोमवार को भारी बारिश के चलते बड़ा हादसा टल गया। लगातार हो रही बरसात के कारण पुराना बस अड्डा चौक के पास भूस्खलन हुआ और एक इमारत भरभराकर ढह गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, इमारत को सहारा देने वाली डगा (सपोर्टिंग वॉल) अचानक टूट गई, जिससे पूरी बिल्डिंग देखते ही देखते मलबे में तब्दील हो गई। हादसे के वक्त सड़क पर कोई   read more

हिमाचल : 150 मीटर गहरी खाई में गिरी सरकारी बस, 5 की मौत, 8 घायल
  • Post by Admin on Jul 24 2025

मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की एक बस 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में अब तक 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो चुकी है, जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 20 से अधिक सवार थे बस में, राहत कार्य जारी जानकारी के अनुसार, यह हादसा सरकाघाट-जमनी-दुर्गापुर सड़क मार्ग पर मसेरन तालगरा के समीप हुआ,   read more