मंडी समाचार
- Post by Admin on Sep 16 2025
मंडी : हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल की निहरी तहसील के ब्रगटा गांव में सोमवार रात लैंडस्लाइड की चपेट में आने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। जानकारी के अनुसार, लगातार हो रही बारिश से गांव के पास अचानक पहाड़ी दरक गई और मलबे की चपेट में एक मकान आ गया। हादसे में घर में म read more
- Post by Admin on Sep 16 2025
मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सोमवार रात मूसलधार बारिश ने तबाही मचा दी। सबसे अधिक असर धर्मपुर बाजार और सोन खड्ड इलाके में देखने को मिला, जहां एचआरटीसी की कई बसें और अन्य वाहन पानी में डूब गए। कई गाड़ियां तेज बहाव में बह गईं और लोगों को अपनी जान बचाने के लिए भागना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, रात 11 बजे से लगातार तेज बारिश हो रही है, जिसके चलते खड्ड का जलस्तर अचानक बढ़ read more
- Post by Admin on Sep 03 2025
मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर में मंगलवार शाम हुए भीषण भूस्खलन ने तबाही मचा दी है। इस हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। जानकारी के अनुसार, जंगम बाग बीबीएमबी कॉलोनी में पहाड़ी दरकने से दो घर मलबे में दब गए। राहत कार्य के दौरान मलबे से सुरेंद्र कौर और उनके बेटे गुरप्रीत सिंह के शव छत काटकर निकाले गए। वहीं, डढ़याल निवासी प्रकाश शर्मा का शव उनके स्कूटर read more
- Post by Admin on Jul 24 2025
मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की एक बस 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में अब तक 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो चुकी है, जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 20 से अधिक सवार थे बस में, राहत कार्य जारी जानकारी के अनुसार, यह हादसा सरकाघाट-जमनी-दुर्गापुर सड़क मार्ग पर मसेरन तालगरा के समीप हुआ, read more