बिहार समाचार
- Post by Admin on Apr 16 2024
मुजफ्फरपुर : लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी की गारंटी को घर-घर तक पहुँचाने के लिये जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल के अध्यक्षता में बैठक की गई। इस बैठक में जिले के दोनों संसदीय क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने कहा कि कांग्रेस ने मोदी सरकार के दस वर्षों के कार्यकाल के बाद भी जनता की समस्याओं को सुन read more
- Post by Admin on Apr 16 2024
मुजफ्फरपुर : लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में उम्मीदवारी करने वाले डॉ. विजयेश ने अपने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। उन्होंने जिले के कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं से मुलाकात की और मुजफ्फरपुर के विकास पर चर्चा की। डॉ. विजयेश ने बताया कि मुजफ्फरपुर की दुर्दशा केवल जनप्रतिनिधियों के कारण ऐसी हो गई है। उन्होंने इसका उदाहरण देते हुए कहा कि शहर से आज भी दिल्ली जान read more
- Post by Admin on Apr 16 2024
लखीसराय : धूमधाम के साथ चैती दुर्गा पूजा भक्ति पूर्वक मनाया जा रहा है। सोमवार की रात बेलभरनी जुलूस निकाला गया था और मंगलवार को नवपत्रिका पूजा के साथ ही अहले सुबह से माता का कपाट श्रद्धालुओं के पूजन दर्शन को खोल दिया गया। पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर में मां दुर्गे की पूजा के लिए आनी शुरू हो गई। लखीसराय जिला मुख्यालय में बाजार समिति, गोपाल भंडार गली एवं वनखंडी देवी मं read more
- Post by Admin on Apr 16 2024
सूर्यगढ़ा : मंगलवार को प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय खावा राजपुर एवं मध्य विद्यालय खावा झपानी में दशरथ प्रसाद प्रधानाध्यापक की अध्यक्षता में तथा सुरेंद्र प्रसाद के संचालन में देवनाम प्रिय सम्राट अशोक महान का जयंती समारोह पूर्वक मनाया गया। सर्वप्रथम उनके तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित शिक्षार्थियों एवं शिक्षकों ने श्रद्धांजलि दी। read more
- Post by Admin on Apr 16 2024
लखीसराय : उत्पाद टीम ने मंगलवार को एक धंधेबाज एवं चार पीने वाले को गिरफ्तार किया है। जिले के बड़हिया थाना क्षेत्र के बाहा पुल चेक पोस्ट से खुशहाल टोला वार्ड 14 निवासी प्रमोद महतो के पुत्र राम कुमार को नशे की हालत में पकड़ा गया। जिले के पीरीबाजार थाना क्षेत्र के खैरी मोड़ से तीन पीने वाले पकड़ाए हैं जिनमें सलहा बिंद टोली शाम्हो बेगूसराय निवासी स्व. विसो बिद का पुत्र नुनूलाल बिंद, read more
- Post by Admin on Apr 16 2024
मुजफ्फरपुर : मंगलवार को जिला स्थित भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, सदातपुर में प्रांतीय मानक परिषद कार्यकर्ता बैठक माननीय प्रदेश सचिव श्री रामलाल सिंह जी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में लोक शिक्षा समिति के मानक परिषद के प्रांतीय संरक्षक श्री ललित कुमार राय, प्रांतीय प्रमुख श्री विश्व बिहारी श्रीवास्तव, सह प्रमुख श्री लखींद्र कुमार सिंह एवं सभी प्रांत read more
- Post by Admin on Apr 14 2024
लखीसराय : लायंस क्लब लखीसराय द्वारा प्रत्येक रविवार को संडे क्लिनिक का संचालन पिछले 15 वर्षों से लगातार संचालन किया जाता रहा है। इसी क्रम में चितरंजन रोड अवस्थित लायंस भवन में संडे क्लिनिक का संचालन किया गया। इस कार्यक्रम में करीब 79 मरीजों का मधुमेह और उच्च रक्तचाप का इलाज क्लब के सक्रिय सदस्य डॉ. कंचन कुमार के द्वारा किया गया। साथ ही क्लब के मेंबर प्रेमचंद कुमार के द्वारा न read more
- Post by Admin on Apr 14 2024
लखीसराय : रविवार को शहर के जमुई मोड़ से विद्यापीठ चौक तक रामनवमी के उपलक्ष्य में भव्य नगर भ्रमण जुलूस निकाला गया। जिसमें माथे पर भगवा रंग की टोपी और पगड़ी, ललाट पर पीला चंदन और हाथ में भगवा ध्वज के साथ सैकड़ों की संख्या में युवाओं की टोली जब शहर में निकली तो पूरा शहर जय श्री राम के जयघोष से गूंजने लगा। उत्साहित युवाओं की टोली चप्पा-चप्पा गूंजेगा श्रीराम के जयकारों से, पूरा भारत भर read more
- Post by Admin on Apr 14 2024
लखीसराय : जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड क्षेत्र के बिल्लो गांव में अंबेडकर जयंती के मौके पर कॉपी, कलम व किताब का वितरण किया गया। रामगढ़ चौक थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पंडित ने मौके पर महादलित बस्ती में छोटे-छोटे बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया। मौजूद बच्चों को इस दौरान विद्यालय में पढ़ने और शिक्षा हासिल कर समाज में उच्च स्थान प्राप्त करने अपने गांव, प्रखंड एवं जिला का ना read more
- Post by Admin on Apr 14 2024
पटना : डॉ. भीम राव अंबेडकर जी के जन्म दिन पर पर्यावरण भारती द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पर्यावरण संतुलन हेतु पटना महानगर के राजेन्द्र नगर में फलदार पेड़ तथा बांस के पौधे लगाए गए। सेवा भारती के अखिल भारतीय सह मंत्री माननीय विजय पौराणिक जी ने पौधारोपण का शुभारंभ करते हुए कहा कि वृक्षारोपण करके ही पर्यावरण संरक्षण किया जा सकता है। अन्यथा कोरोना वायरस से भी ख read more