बिहार समाचार

दिखाया गया है 7,700 चीज़े में से 4,421-4,430 ।
दो बाइक की टक्कर में महिला की मौत, महिला की पति सहित दो घायल 
  • Post by Admin on Nov 04 2024

लखीसराय : रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के चोटहा झुलौना गांव के बीच स्थित छह नंबर पुल के निकट मुख्य सड़क पर सोमवार की सुबह दो बाइक के आमने-सामने टक्कर में गंगा स्नान के लिए जा रही महिला की मौत हो गई। दुर्घटना में महिला के पति एवं दूसरा बाइक चालक घायल हो गया।  पीड़ित की पहचान शेखपुरा जिला के कंडे थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंझौरी गांव निवासी मुसहरु महतो के 30 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार के   read more

अंडर-19 वर्ग ताइक्वांडो प्रतियोगिता लखीसराय में सफलतापूर्वक संपन्न, लखीसराय को तीन कांस्य पदक प्राप्त
  • Post by Admin on Nov 04 2024

लखीसराय : खेल भवन में आयोजित दो दिवसीय अंतर जिला अंडर-19 (बालक) ताइक्वांडो टूर्नामेंट सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। 10 वेटेज वर्ग के हुई इस प्रतियोगिता में तीन गोल्ड दो सिल्वर दो कांस्य के साथ बेगूसराय ओवरऑल चैंपियन।  जबकि एक गोल्ड तीन सिल्वर दो कांस्य के साथ पटना द्वितीय स्थान पर, दो गोल्ड के साथ बक्सर तीसरे स्थान पर जबकि इसके अतिरिक्त एकलव्य, शेखपुरा, कटिहार और सारण एक-एक ग   read more

सिरोकोहियां जगदम्बा स्थान पर भव्य कलश यात्रा का आयोजन
  • Post by Admin on Nov 04 2024

मुजफ्फरपुर : रविवार को सिरोकोहियां के जगदम्बा स्थान में पुर्नस्थापना के अवसर पर  को एक भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में 1111 कुमारी कन्याओं ने कलश उठाया, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक उत्साह का माहौल बना।  इस कलश यात्रा में ग्रामवासियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और सहयोग से इसे सफल बनाया। कार्यक्रम में प्रमुख कार्यकर्ता   read more

डुमरियाघाट से लूटी गई पिकअप महज 24 घंटे के अंदर बरामद, दो गिरफ्तार
  • Post by Admin on Nov 04 2024

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. जिले के एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर चकिया के एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित एस आई टी द्वारा घटना के महज 24 घंटे के अंदर लूट के पिकअप को सही हालत में बरामद कर लिया है. इतना ही नहीं इस लूट कांड में शामिल दो अपराधियों को भी पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर पूरे मामले का उद्भेदन कर दिया है. पिकअप लूट कांड की यह घटना जिले के डुमरि   read more

मुजफ्फरपुर में दिव्यांगजनों के लिए UDID कार्ड शिविर का आयोजन
  • Post by Admin on Nov 04 2024

मुजफ्फरपुर : ज़िले के दिव्यांगजनों के लिए यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (UDID) कार्ड बनवाने के लिए प्रखंडवार विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। कांटी और साहेबगंज प्रखंडों में यह शिविर पहले ही सफलतापूर्वक आयोजित किए जा चुके हैं। कांटी में 24-25 अक्टूबर को हुए शिविर में करीब 300 आवेदन प्राप्त हुए, वहीं साहेबगंज में 28-29 अक्टूबर के शिविर में लगभग 400 आवेदन दर्ज किए गए। अब तक इन आवेदनों में से   read more

अंडर 19 ताइक्वांडो टूर्नामेंट : बेगूसराय और पटना का दबदबा, लखीसराय के सौरभ कुमार ने जीता कांस्य पदक
  • Post by Admin on Nov 04 2024

लखीसराय : खेल भवन में आयोजित अंतर जिला अंडर 19 (बालक) ताइक्वांडो टूर्नामेंट के पहले दिन बेगूसराय, पटना, शेखपुरा, लखीसराय, नवादा, नालंदा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, जमुई, सिवान, भागलपुर और एकलव्य सेंटर शेखपुरा की टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। प्रतियोगिता का आयोजन तकनीकी पदाधिकारियों जे. पी. मेहता (पटना), सुजित कुमार (मुंगेर), विश्वजीत कुमार (शेखपुरा), बिक्की कुमार (मुजफ्फर   read more

छठ पर्व पर नियंत्रित होगा वाहन परिचालन, घाटों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
  • Post by Admin on Nov 04 2024

लखीसराय : दुर्गा पूजा की तर्ज पर इस बार छठ पर्व के अवसर पर भी शहर में यातायात को नियंत्रित रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र और पुलिस अधीक्षक अजय कुमार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, संध्या अर्घ्य के दिन 7 नवंबर को दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक तथा प्रातः अर्घ्य के लिए 8 नवंबर को सुबह 3 बजे से 8 बजे तक शहरी क्षेत्र में सामा   read more

श्री चित्रगुप्त पूजनोत्सव का धूमधाम से आयोजन, कायस्थ समाज ने की आराध्य देव की पूजा
  • Post by Admin on Nov 04 2024

लखीसराय : कलम-दवात के देवता और कायस्थ समाज के आराध्य श्री चित्रगुप्त महाराज का पूजनोत्सव रविवार को जिले भर में उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। शहर के नया बाजार स्थित पचना रोड के सिन्हा पाली क्लीनिक परिसर में भी भगवान चित्रगुप्त जी की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। पंडित ने यजमान डॉ. प्रवीण कुमार सिन्हा के हाथों पूजा संपन्न कराई। पूजा के दौरान कायस्थ समाज   read more

राज्य स्तरीय अंडर-19 ताइक्वांडो प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, जिलाधिकारी ने किया खिलाड़ियों का स्वागत
  • Post by Admin on Nov 04 2024

लखीसराय : बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, खेल विभाग और लखीसराय जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को खेल भवन में राज्य स्तरीय विद्यालय अंडर-19 बालक वर्ग ताइक्वांडो प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता की शुरुआत की। इस अवसर पर खेल प्राधिकरण द्वारा नियुक्त निर्णायक मंडली की देखरेख में खेल का आयोजन क   read more

समाज की जागरूकता हेतु हर दिन मंदिर जाकर पूजा करें हिंदू : संजय कुमार सिंह
  • Post by Admin on Nov 04 2024

लखीसराय : जिले के सूर्यगढ़ा प्रखंड में रविवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल की नगर और प्रखंड कमिटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता विहिप के प्रांत सह मंत्री संजय कुमार सिंह ने की, जिसमें संगठन के सभी प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस बैठक का उद्देश्य हिंदू समाज को जागरूक करना और संगठन को मजबूत बनाना था।  अपने अध्यक्षीय संबोधन में संजय कुमार सिंह   read more