बिहार समाचार

दिखाया गया है 7,677 चीज़े में से 3,511-3,520 ।
तेजस्वी का बड़ा ऐलान, राजद की सरकार बनी तो लागू करेंगे माई-बहन-मान योजना 
  • Post by Admin on Dec 16 2024

पटना : बिहार में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने महिलाओं के लिए अपनी “माई-बहन-मान योजना” का ऐलान कर दिया है। इसके तहत राज्य की महिलाओं को प्रतिमाह 2500 रुपये की राशि देने का वादा किया गया है। तेजस्वी की यह योजना बिहार के चुनावी समर में एक बड़ा दांव माना जा रहा है। इस कदम के पीछे मुख्य उद्   read more

अब एक महीने तक नहीं गूंजेगी शहनाई, 14 जनवरी 2025 तक नहीं होंगे शुभ कार्य
  • Post by Admin on Dec 16 2024

मुजफ्फरपुर : आज से खरमास का समय शुरू हो गया है। जिससे एक महीने तक कोई भी शुभ कार्य नहीं होंगे। खरमास के चलते अब 14 जनवरी 2025 तक शादी-ब्याह, गृह प्रवेश और अन्य महत्वपूर्ण धार्मिक या सामाजिक कार्यों की रुकावट रहेगी। खरमास एक हिन्दू पंचांग के अनुसार विशेष समय होता है। जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है और उसके बाद अगले एक महीने तक शुभ कार्यों को स्थगित किया जाता है। इस दौरान वि   read more

ढ़ांढण वाली दादी जी का रजत रथ कल पहुंचेगा मुजफ्फरपुर  
  • Post by Admin on Dec 16 2024

मुजफ्फरपुर : टीडा गैला (ढ़ांढण वाली) दादी के अखिल भारतीय रजत जयंती महोत्सव का आयोजन बीते 11 दिसंबर से शुरू हो चुकी है। इस 47 दिवसीय यात्रा की शुरुआत ढ़ांढण स्थित दादी के मंदिर से हुई। जहां से दादीजी रजत रथ पर सवार होकर देशभर में भ्रमण के लिए निकलीं। यह यात्रा खासकर टीडा गैला परिवार के भक्तों को आशीर्वाद देने और उन्हें मां के आशीर्वाद से समृद्ध करने के उद्देश्य से आयोजित हुई है।   read more

मादापुर चौबे में मुफ्त मधुमेह जांच शिविर का आयोजन
  • Post by Admin on Dec 16 2024

मुजफ्फरपुर : जिले के मादापुर चौबे गांव में बीते रविवार को समाजसेवी सावन पांडेय के प्रयासों से एक निःशुल्क मधुमेह जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हरिद्वार से विशेष रूप से आए वैद्य जी ने लोगों की जांच की और उन्हें आवश्यक चिकित्सा परामर्श भी दिया। शिविर के दौरान सैकड़ों ग्रामीणों ने इसका लाभ उठाया। वैद्य जी ने मधुमेह से बचाव और उसके सही उपचार क   read more

16 दिसंबर से मुजफ्फरपुर में श्रीमदभागवत कथा आरंभ
  • Post by Admin on Dec 16 2024

मुजफ्फरपुर : शहर के पंकज मार्केट स्थित चेतन महिला सत्संग भवन में 16 दिसंबर से श्रीमदभागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। इस कथा का आयोजन राजस्थान के सीकर जिले से आए आचार्य श्राजेश कुमार शर्मा के श्रीमुख से किया जाएगा। सात दिवसीय इस भागवत कथा का आयोजन 16 से 22 दिसंबर तक होगा। इस आयोजन को लेकर गिरिडीह निवासी उमा चेतन के तत्वावधान में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सत्संग परिवार   read more

लखीसराय नरसंहार : डिप्टी सीएम ने पीड़ित परिवारों को सौंपा मुआवजे का चेक, किया तेजस्वी पर पटलवार
  • Post by Admin on Dec 16 2024

लखीसराय : लखीसराय के बहुचर्चित नरसंहार मामले में एक साल बाद पीड़ित परिवारों को राहत मिली है। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बीते शनिवार को जिला अतिथि गृह में पीड़ित परिवारों को पाँच-पाँच लाख रुपये मुआवजे का चेक सौंपा। इस मौके पर जिलाधिकारी मिथलेश मिश्र, एडीएम सुधांशु शेखर और एसडीपीओ शिवम कुमार भी उपस्थित थे। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने कहा, “हमने जो वादा किया था,   read more

पूर्वी चंपारण जिला जदयू के सम्मेलन में जमकर हुई मारपीट
  • Post by Admin on Dec 16 2024

मोतिहारी : बिहार की सत्ताधारी पार्टी जदयू के कार्यक्रम में भारी बवाल हुआ हुआ है. आपस में उलझे कार्यकर्ताओं के बीच हो रही मारपीट एवं धक्का-मुक्की को देख कार्यक्रम में भाग लेने आए बिहार सरकार के मंत्रीगण दूसरे दरवाजे से बाहर निकल गये. दरअसल पूर्वी चंपारण जिला जदयू का सम्मेलन रविवार को मोतिहारी के बापू सभागार में आयोजित किया गया था. जिला सम्मेलन में भाग लेने के लिए बिहार सरकार   read more

लौह पुरुष सरदार पटेल की स्मृति दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित
  • Post by Admin on Dec 16 2024

गया : जिले के समाहरणालय परिसर में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा के पास उनके 74वें स्मृति दिवस पर एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अपर समाहर्ता (राजस्व) परितोष कुमार, निदेशक डीआरडीए, सहायक निदेशक (जिला अल्पसंख्यक कल्याण) राहुल कुमार, एसडीओ सदर, पटेल विचार मंच के संयोजक अनिल कुमार पटेल, वरीय पदाधिकारी, कर्मचारी और सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित कई गण   read more

ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
  • Post by Admin on Dec 16 2024

लखीसराय : बीते रविवार को जिले के हलसी प्रखंड के खैरमा गांव में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए), लखीसराय की ओर से एक महत्वपूर्ण विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ट्रांसजेंडर समुदाय को उनके अधिकारों और विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान करना था।  कार्यक्रम में पीएलवी ममता कुमारी, अधिवक्ता अजय कुमार निराला और समाज   read more

लखीसराय को हराकर शेखपुरा ने चंद्रशेखर आजाद स्मृति क्रिकेट शील्ड पर किया कब्जा
  • Post by Admin on Dec 16 2024

लखीसराय : जिले के गांधी मैदान में आयोजित चंद्रशेखर आजाद स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता में शेखपुरा ने मेजबान लखीसराय को तीन विकेट से हराकर शील्ड जीत ली। बीते रविवार को खेले गए इस रोमांचक मैच में शेखपुरा की टीम ने लखीसराय को हराकर क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया। यह टूर्नामेंट लखीसराय क्रिकेट अकादमी, बड़हिया नगर परिषद अध्यक्ष के प्रतिनिधि सुजीत कुमार और लखीसराय लाइव क   read more