समस्तीपुर समाचार
- Post by Admin on Feb 23 2025
समस्तीपुर : जिला मुख्यालय क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई चैन छिनतई की घटना ने लोगों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस वर्दी में बाइक सवार दो युवकों ने एक महिला से चैन छीन ली, जिससे स्थानीय लोग हैरान और परेशान हो गए। घटना शहर के विवेक विहार मुहल्ले की है, जहां सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर विश्वनाथ राम की पत्नी नीलम देवी (60) चप्पल खरीदकर लौट रही थीं। इस दौरान बाइक सवार युवकों ने म read more
- Post by Admin on Feb 23 2025
समस्तीपुर : संत निरंकारी मिशन की सेवा भावना और मानव कल्याण के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए, संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित ‘प्रोजेक्ट अमृत’ के तृतीय चरण में मिशन के सैकड़ों सेवादल स्वयंसेवकों ने मगरदही घाट से पीपड़ा घाट तक नदी घाटी की सफाई की। इस अभियान का उद्देश्य जल स्रोतों की सफाई और जल संरक्षण को बढ़ावा देना है, ताकि आगामी पीढ़ियों को स्वच्छ जल और स्वस्थ read more
- Post by Admin on Feb 22 2025
समस्तीपुर : जिला परिषद की सामान्य बैठक आज विद्यापति सभागार, पूसा कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित की गई, लेकिन बैठक की शुरुआत होते ही विवाद पैदा हो गया। जिला परिषद के उपाध्यक्ष ठाकुर उदयशंकर ने जिला परिषद अध्यक्ष खुश्बू कुमारी पर योजनाओं के वितरण में भेदभाव करने का आरोप लगाया। इसके बाद, उन्होंने वार्षिक कार्य योजना की सूची को सार्वजनिक करने, बकाया योजनाओं की राशि का तुरंत read more
- Post by Admin on Feb 22 2025
समस्तीपुर : जिले के मऊ गांव निवासी पदमाकर सिंह लाला ने एक भावुक और अनूठे तरीके से अपने दिवंगत पिता की श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने अपने पिता डॉ. सुधीर प्रसाद सिंह की तस्वीर को प्रयागराज के पवित्र संगम में स्नान कराया, ताकि उनके पिता की मोक्ष की प्राप्ति हो सके। पदमाकर सिंह ने बताया कि उनके पिता एक धार्मिक आस्था से ओतप्रोत व्यक्ति थे और तीर्थराज प्रयाग में महाकुंभ के read more
- Post by Admin on Feb 17 2025
समस्तीपुर : ताजपुर थूककांड के आरोपी बीडीओ गौरव कुमार के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर भाकपा माले ने रविवार को जनता मैदान से जुलूस निकालकर बाजार क्षेत्र में नारेबाजी की। मार्च के बाद यह प्रदर्शन फलमंडी पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। कार्यक्रम के दौरान भाकपा माले के प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने घटना का विवरण देते हुए कहा कि 17 जनवरी को ताजपुर बीडीओ ने प्रखंड कार read more
- Post by Admin on Feb 17 2025
समस्तीपुर : रविवार को ताजपुर के स्थानीय जनता मैदान में आशा, कुरियर, विद्यालय प्रहरी, रसोईया, सेविका-सहायिका, ममता, जीविका, सफाईकर्मी और अन्य स्कीम वर्कर्स का संयुक्त कन्वेंशन आयोजित किया गया। इस कन्वेंशन की अध्यक्षता सविता कुमारी, संजू कुमारी और गिरजा देवी ने की। जबकि संचालन प्रभात रंजन गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह मुख्य अतिथ read more
- Post by Admin on Feb 17 2025
समस्तीपुर : वारिसनगर विधानसभा क्षेत्र के लखनपट्टी पंचायत के मटुआ गांव में सामुदायिक भवन और आंगनबाड़ी केंद्र भवन का आधारशिला विधायक अशोक कुमार मुन्ना ने रखा। इस अवसर पर विधायक ने स्थानीय विकास और पंचायतों के सुधार को लेकर सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला और कहा कि यह भवन ग्रामीणों और बच्चों के लिए सुविधाएं प्रदान करेगा। विधायक ने बताया कि “हमारी सरकार पंचायती राज व् read more
- Post by Admin on Feb 17 2025
सुदामा न्यूज़ । समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय सेवाकेंद्र द्वारा सोमारी हाट स्थित एक भवन में 89वां त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलन मोरवा विधायक रणविजय साहू एवं शहर के प्रमुख व्यवसायी और समाजसेवी शंकर प्रसाद लोहिया ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रणविजय साहू ने read more
- Post by Admin on Feb 17 2025
समस्तीपुर : रविवार को रालोजपा जिला कार्यालय, रामबाबू चौक पर दलित सेना का प्रारंभिक सदस्यता अभियान आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता दलित सेना के जिला अध्यक्ष राजा पासवान ने की। कार्यक्रम में कई स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दलित सेना के संगठन में अपनी प्रारंभिक सदस्यता ग्रहण की। इनमें राजेश कुमार दास, पंकज कुमार, बिट्टू झा, सुरज पासवान, गोलू सिंह, विजय कु read more
- Post by Admin on Feb 17 2025
समस्तीपुर : उप विकास आयुक्त संदीप शेखर प्रियदर्शी ने पीएम आवास योजना के तहत ताजपुर प्रखंड के कोठिया और सिरसिया पंचायत में सर्वेक्षण कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में दो आवास सहायकों को सेवा मुक्त कर दिया है। इसके अलावा, विभूतिपुर प्रखंड के कररख पंचायत के आवास सहायक को घूस लेकर नाम जोड़ने के आरोप में बर्खास्त किया गया है। इन तीनों मामलों में कार्यवाही से अन्य पंचायतों म read more