समस्तीपुर समाचार
- Post by Admin on Jan 08 2025
समस्तीपुर : पूसा प्रखंड में भाकपा-माले के कार्यकर्ताओं की बैठक बीते मंगलवार को बथुआ और मोरसंड में आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता बथुआ में शाखा सचिव मीना देवी और मोरसंड में रविंद्र सिंह ने की। जबकि बैठक का पर्यवेक्षण भाकपा-माले के प्रखंड सचिव अमित कुमार ने किया। बैठक में मुख्य रूप से गरीबों को आय प्रमाण पत्र, आवास योजना में नाम जोड read more
- Post by Admin on Jan 07 2025
समस्तीपुर : जिले के उजियारपुर प्रखंड में दर्जनों किसान आज कर्ज के बोझ तले दबे हुए हैं। खासकर महिसारी पंचायत के कई किसानों की फूल गोभी की फसल बिकने के बजाय सड़ रही है। जबकि उन्होंने इसे पैक्स से कर्ज लेकर उगाया था। इन किसानों के पास अब कोई रास्ता नहीं बचा है और वे आत्महत्या के कगार पर हैं, क्योंकि फसल के लिए उन्हें उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। इन किसानो की दुर्दशा को लेकर अब तक क read more
- Post by Admin on Jan 07 2025
समस्तीपुर : बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की परीक्षा में धांधली, पेपर लीक और प्रशासनिक विफलताओं को लेकर महागठबंधन से जुड़े छात्र-युवा संगठनों ने बीते सोमवार को जिले में प्रतिरोध मार्च निकाला। इस मार्च का आयोजन आइसा, आरवाईए, एनएसयूआई, एसएफआई, डीवाईएफआई, छात्र-युवा राजद, युवा कांग्रेस, एआईएसएफ, एआईवाईएफ जैसे संगठनों द्वारा किया गया। इन संगठनों ने बीपीएससी की पुनः परीक्षा, पे read more
- Post by Admin on Jan 07 2025
समस्तीपुर : महिला शिक्षा और सामाजिक न्याय की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले और फातिमा शेख की संयुक्त जयंती समारोह सोमवार को ताजपुर के मोतीपुर वार्ड 27 में आयोजित किया गया। इस अवसर पर ऐपवा (आल इंडिया प्रगति महिला संघ) की जिला अध्यक्ष बंदना सिंह ने अपने संबोधन में इन दो महान समाज सुधारकों के संघर्ष और योगदान पर प्रकाश डाला। बंदना सिंह ने कहा कि सावित्रीबाई फुले और फातिमा शेख ने read more
- Post by Admin on Jan 07 2025
समस्तीपुर : जिले की सामाजिक संस्था ब्लड फ़ोर्स टीम को बिहार की राजधानी पटना में आयोजित रक्तदान महाकुंभ सीजन-4 में समाजसेवा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान पटना की मेयर सीता साहू के द्वारा मां लीलावती फाउंडेशन और निरामया ब्लड बैंक के संचालक राकेश रंजन भैया के हाथों दिया गया। ब्लड फ़ोर्स टीम के सदस्य, समाजसेवी कार्यकर्ता और रेगुलर read more
- Post by Admin on Jan 06 2025
समस्तीपुर : जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में देर रात अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। मृतक की पहचान उक्त थाना क्षेत्र के वार्ड 6 निवासी जितेंद्र कुमार महतो के रूप में हुई है। रविवार रात करीब 11 बजे जितेंद्र कुमार अपने घर के दरवाजे पर अलाव ताप रहे थे। इसी दौरान तीन बाइक पर सवार छह बदमाश वहां पहुंचे और त read more
- Post by Admin on Jan 06 2025
समस्तीपुर : जिले में बढ़ती ठंड और सुबह-शाम के कम तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने कक्षा 1 से 8 (प्री-प्राइमरी समेत) तक के सभी निजी और सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है। जिला दंडाधिकारी रोशन कुशवाहा ने आदेश दिया है कि 6 जनवरी 2025 से लेकर 9 जनवरी 2025 तक यह प्रतिबंध लागू रहेगा। जिला प्रशासन ने यह निर्णय बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन की सुरक्षा के read more
- Post by Admin on Jan 06 2025
समस्तीपुर : जिले के माधुरी चौक स्थित ओबीसी मंडलीय कार्यालय में ओबीसी रेलवे इम्प्लाइज एसोसिएशन ऑफ ईस्ट सेंट्रल रेलवे हाजीपुर द्वारा आयोजित अधिवेशन में पुरानी पेंशन योजना की बहाली और ओबीसी रेलवे कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंत्री सुबोध पोद्दार द्वारा दीप प्रज्वलित करने के साथ हुई। इसके बाद बाबा साहब भीमराव अं read more
- Post by Admin on Jan 06 2025
समस्तीपुर : जिले के ताजपुर प्रखंड क्षेत्र के मौलानाचक स्थित दलित बस्ती में भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले और समाज सुधारक फातिमा शेख की 194वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर ऐपवा जिला अध्यक्ष बंदना सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें महिलाओं ने उनके संघर्षों और योगदानों को याद किया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए बंदना सिंह ने read more
- Post by Admin on Jan 06 2025
समस्तीपुर : जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के खतुआहा चकवाखर चौक पर शनिवार की शाम एक कपड़ा व्यवसायी के साथ लूट की घटना सामने आई। दो बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर दुकानदार से करीब 12 हजार रुपये मूल्य का कपड़ा लूट लिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना के अनुसार, शनिवार की शाम पल्सर बाइक पर सवार दो युवक खतुआहा चौक स्थित एक कपड़े की दु read more