पटना समाचार
- Post by Admin on Feb 15 2025
पटना : जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने राजद नेता तेजस्वी यादव की 'माई-बहिन मान योजना' पर बड़ा हमला किया। किशोर ने कहा कि यह योजना एक झूठा वादा है जिसे कभी पूरा नहीं किया जा सकता। उन्होंने राजद की ओर से की गई घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बिहार सरकार ने यह घोषणा की है कि राज्य की हर महिला को 2500 रुपए प्रति माह दिए जाएंगे, लेकिन यह योजना वित्तीय दृष्टिकोण से असंभव है। read more
- Post by Admin on Feb 14 2025
पटना : बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने बिना नाम लिए चर्चित कोचिंग शिक्षक खान सर के दावों पर प्रतिक्रिया दी है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि 4 जनवरी 2025 को आयोजित 70वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता पुनर्परीक्षा में नया प्रश्न-पत्र सेट छपवाने को लेकर सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही जानकारी पूरी तरह से भ्रामक है। बीपीएससी ने कहा कि कुछ कोचिंग संचालकों द्वारा यह गलत प्रचार कि read more
- Post by Admin on Feb 13 2025
पटना : जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने जन सुराज पर सत्तारूढ़ पार्टी जदयू द्वारा लगाए गए फंडिंग के आरोपों का जोरदार जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें लोग यह पूछते हैं कि प्रशांत किशोर इतने पैसे कहां से ला रहे हैं, तो उन्होंने जवाब दिया कि उन्होंने न तो कभी ठेकेदारी की है, न ही वह कभी विधायक, सांसद रहे हैं और न ही किसी सरकारी पद पर रहे हैं। उनका कहना था, "जो कुछ भी मेरे पा read more
- Post by Admin on Feb 13 2025
पटना : संत शिरोमणि रविदास जी के जन्मदिवस एवं माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर पटना महानगर के गुरु बाग में पर्यावरण भारती द्वारा वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान फलदार वृक्ष नींबू और औषधीय पौधे एलोवेरा का रोपण किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व महानगर पेड़ उपक्रम प्रमुख हिमालय ने किया। कार्यक्रम में नारी शक्ति प्रांत टोली सदस्य एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सरिता शं read more
- Post by Admin on Feb 11 2025
पटना : जन सुराज पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव-2025 के लिए उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया का खुलासा किया है। मंगलवार को पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें उम्मीदवारों के मूल्यांकन के तीन स्तरों के बारे में जानकारी दी गई। केंद्रीय चुनाव समिति के संयोजक आर. एन. सिंह ने बताया कि उम्मीदवारों का मूल्यांकन कुल 10 मापदंडों के आधार पर तीन स्त read more
- Post by Admin on Feb 11 2025
पटना : पर्यावरण भारती ने प्रयागराज महाकुंभ को हरित कुंभ बनाने के उद्देश्य से पौधारोपण किया और महाकुंभ में श्रद्धालुओं के बीच 500 स्टील की थालियाँ, 2,200 कपड़े के थैले और 1,000 स्टील ग्लास का वितरण किया गया। पर्यावरण भारती के संस्थापक और पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के प्रांत संयोजक राम बिलास शाण्डिल्य ने इस अवसर पर कहा, “प्रयागराज महाकुंभ को हरित कुंभ बनाने हेतु सभी सनातनी श्रद read more
- Post by Admin on Feb 07 2025
पटना : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता, पूर्व विधान पार्षद और राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी कामेश्वर चौपाल के निधन से पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है। उनका निधन सामाजिक, आध्यात्मिक और राजनीतिक क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति के रूप में देखा जा रहा है। कामेश्वर चौपाल के पार्थिव शरीर को बिहार विधान सभा परिसर ले जाया गया, जहां राज्य के गणमान्य न read more
- Post by Admin on Feb 05 2025
पटना : बिहार के प्रसिद्ध हरिहरनाथ मंदिर का विकास अब काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर किया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इस महत्वाकांक्षी योजना को मंजूरी दी गई। इस परियोजना के तहत सोनपुर स्थित हरिहरनाथ मंदिर का पुर्नविकास किया जाएगा और इसके लिए विश्वनाथ कॉरिडोर बनाने वाली एजेंसी को नियुक्त किया जाएगा। अहम read more
- Post by Admin on Feb 04 2025
पटना : बिहार के साहित्यकार रहबर गयावी (चोंच गयावी), मज़हर वस्तवी और डॉ. नसर आलम नसर को सम्मानित करने के लिए ज़िया ए हक़ फाउंडेशन ने रविवार को सम्मान समारोह और मुशायरा का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध शायर साबिर सहरसावी ने की। जबकि इसे मोहम्मद ज़िया अज़ीम (ट्रस्टी, ज़िया ए हक़ फाउंडेशन) और उनकी टीम ने आयोजित किया। कार्यक्रम की शुरुआत क़ारी अब्दुल वाजिद इरफा read more
- Post by Admin on Feb 03 2025
पटना : उत्तर बिहार के लिए हवाई संपर्क का विस्तार अब और मजबूत होने जा रहा है। दरभंगा के बाद अब मुजफ्फरपुर और रक्सौल एयरपोर्ट से विमान सेवा शुरू होने की संभावनाएं तेज हो गई हैं। केंद्रीय आम बजट 2025-26 में देशभर के 120 शहरों को उड़ान योजना से जोड़ने की घोषणा हुई है, जिसमें बिहार के तीन नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट (सोनपुर, राजगीर और बक्सर) भी शामिल हैं। इसके अलावा, पहले से स्वीकृत हवाई अड्ड read more