मुजफ्फरपुर समाचार

दिखाया गया है 2,956 चीज़े में से 2,631-2,640 ।
लापरवाही : दिन रात जल रही मोतीझील फ्लाईओवर पर लगी स्ट्रीट लाइट
  • Post by Admin on Apr 08 2024

मुजफ्फरपुर : शहर के मोतीझील फ्लाईओवर पर लगी स्ट्रीट लाइट्स दिन में बेवजह जल रही हैं, जिससे बिजली की अनावश्यक खपत हो रही है। यह लापरवाही न केवल ऊर्जा की बर्बादी का कारण बन रही है बल्कि लोगों को भी परेशानी में डाल रही है। मुजफ्फरपुर नगर निगम की इस लापरवाही पर स्थानीय निवासियों ने भी चिंता प्रकट की है। उनका कहना है कि स्ट्रीट लाइटें रात में सड़कों पर जलने के उद्देश्य से लग   read more

बाल विवाह रोकने की दिशा में अनुमंडल पदाधिकारी का निर्णायक कदम
  • Post by Admin on Apr 06 2024

मुजफ्फरपुर : बाल विवाह के बढ़ते स्वरूप को कम करने की दिशा में अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी ने ठोस कदम उठाया है । उन्होंने शनिवार को 2 अलग-अलग पत्र जारी करते हुए कई निर्देश दिए हैं । उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी और थाना अध्यक्षों को इसे रोकने और लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया है । अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा है कि मई महीने में अक्षय तृतीया होना है । इस दिन काफी संख्या में ग्   read more

आगामी पर्व ईद और रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक
  • Post by Admin on Apr 06 2024

मुजफ्फरपुर : जिले के नगर थाना में आगामी ईद पर्व और रामनवमी पर्व को संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन की पहल पर नगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आहूत हुई। इस बैठक का आयोजन एएसपी भानु प्रताप सिंह की अध्यक्षता में किया गया था। बैठक में शहर के दोनों समुदाय के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। बैठक में दोनों समुदायों के लोगों से इस पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने क   read more

मुजफ्फरपुर लोकसभा सीट से डॉ. विजयेश आजमाएंगे अपनी किस्मत
  • Post by Admin on Apr 06 2024

मुजफ्फरपुर : जिले के लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में डॉ. विजयेश अपनी किस्मत आजमाएंगे । इस संदर्भ में उन्होंने कहा कि अप्रैल माह के अंत में वे अपनी दावेदारी करेंगे । मुजफ्फरपुर के विकास की बदहाली को देखते हुए जन समर्थन मिलने के बाद वे अपनी दावेदारी करेंगे । उन्होंने कहा कि उनका कोई चुनावी मुद्दा और एजेंडा नहीं है, वे झूठे वादे और दिखावे करना पसंद नहीं करते हैं ।   read more

मतदाता जागरूकता व चमकी बुखार को लेकर कार्यक्रम आयोजित
  • Post by Admin on Apr 06 2024

मुजफ्फरपुर : शनिवार को मुजफ्फरपुर जिलाधिकारी ने जिले के बोचहां प्रखंड स्थित बाजितपुर स्कूल में आंगनबाड़ी सेविकाओं के माध्यम से मतदान को लेकर जागरूकता अभियान चलाया । इस दौरान समेकित बाल विकास परियोजना के तत्वावधान में चमकी बुखार को लेकर भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने मतदाताओं को अपने मताधिकार का उपयोग करने को ले   read more

8 अप्रैल को आरडीएस कॉलेज में पोस्टर प्रतियोगिता का होगा आयोजन
  • Post by Admin on Apr 06 2024

मुजफ्फरपुर : आरडीएस कॉलेज सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में मतदाता अधिकार एवं मतदान के प्रति जागरूकता हेतु कॉलेज में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन 8 अप्रैल को आयोजित किया गया है। इसमें कला, विज्ञान, वाणिज्य एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रम के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं।  सांस्कृतिक समिति की संयोजिका डॉ. तूलिका सिंह ने कहा कि मतदान के अधिकार एवं महत्व को केंद्र में रखकर पोस्ट   read more

बीजेपी का मनाया गया 44वां स्थापना दिवस, जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को दी शुभकामनाएं
  • Post by Admin on Apr 06 2024

मुजफ्फरपुर : भाजपा जिला कार्यालय में शनिवार को पार्टी का 44वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष रंजन कुमार, लोकसभा उम्मीदवार डॉ. राज भूषण निषाद समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष रंजन कुमार और डॉ. राज भूषण ने स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कार्यालय में पार्टी का झंडा फहराया। इसके साथ ही बीजेपी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को कमल चिन्ह के अंग वस्त्र से सम   read more

10वीं की दूसरी जिला टॉपर को इनर व्हील क्लब द्वारा किया गया सम्मानित
  • Post by Admin on Apr 06 2024

मुजफ्फरपुर : शनिवार को इनर व्हील क्लब ऑफ मुजफ्फरपुर के द्वारा बिहार बोर्ड 10वीं की दूसरी जिला टॉपर विशाखा कुमारी को सम्मानित किया गया। क्लब के द्वारा विशाखा की आगे की पढ़ाई में मदद के उद्देश्य से संस्था द्वारा टैब दिया गया। साथ ही उसे संस्था की तरफ से पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान संस्था की अध्यक्ष रीना सिंह ने बताया कि विशाखा गायघाट के शिवदहा गांव की   read more

सरकारी बस की चपेट में आने से बच्चे की मौत, लोगों ने जमकर काटा बवाल
  • Post by Admin on Apr 06 2024

मुजफ्फरपुर : शहर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के मेंहदी हसन चौक पर शनिवार को 1 बजे के करीब सरकारी बस की चपेट में आने से 3 वर्षीय नूरानी का मौके पर ही मौत हो गया। स्थानीय लोगों ने भाग रहे बस को पकड़ कर चालक को बंधक बना लिया। दरअसल मनियारी थाना क्षेत्र के सोनबरसा निवासी कुर्बान अली अपनी पत्नी और बच्चों के साथ ईद के लिए समान खरीदने बाजार आए थे। उसी क्रम में  मेंहदी हसन चौक के सम   read more

रामनवमी को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी ने दिए कई निर्देश
  • Post by Admin on Apr 05 2024

मुजफ्फरपुर : आगामी 17 अप्रैल के रामनवमी शोभायात्रा को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी ने अलग-अलग पत्र जारी करते हुए तमाम व्यवस्था को सुदृढ़ रखने की बात कही है । जुलूस में ऊंचे झंडे, बैनर, पोस्टर इत्यादि को लेकर लोग चलते हैं जिसके कारण बिजली से जानमाल की क्षति होने की संभावना रहती है । इसे रोकने को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी ने विद्युत कार्यपालक अभियंता से जुलूस के साथ एक विद्युत   read more