वोकल फॉर लोकल और लोकल फॉर ग्लोबल का महत्वपूर्ण संदेश : रंजन कुमार
- Post By Admin on Jul 28 2024

मुजफ्फरपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 112वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित किया। केंद्र में तीसरी बार सरकार बनने के बाद यह दूसरा अवसर है, जब प्रधानमंत्री मोदी मन की बात को संबोधित कर रहे हैं।
अपने संबोधन के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी ने ड्रग्स के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान और भारत सरकार के प्लेटफॉर्म मानस का उल्लेख किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि, पिछले मन की बात कार्यक्रम में उन्होंने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की चर्चा की थी। उन्होंने बताया कि देश के विभिन्न हिस्सों में बड़ी संख्या में लोग इस अभियान से जुड़ रहे हैं। हाल ही में स्वच्छता के लिए प्रसिद्ध इंदौर में 'एक पेड़ मां के नाम' कार्यक्रम के दौरान एक ही दिन में 2 लाख से अधिक पौधे लगाए गए।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत पेरिस ओलंपिक से की। उन्होंने कहा कि इस समय पूरी दुनिया में पेरिस ओलंपिक की चर्चा है। ओलंपिक हमारे खिलाड़ियों को विश्व पटल पर तिरंगा लहराने का अवसर प्रदान करता है। पीएम मोदी ने सभी से अपने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने का आग्रह किया और मैथ्स ओलंपियाड के विजेताओं को बधाई देते हुए उनसे संवाद भी किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के नागरिकों के साथ अहम मुद्दों पर चर्चा करते हैं, जो प्रेरणादायक होती है।
इस मौके पर किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष विशेश्वर प्रसाद शंभु, अंकज कुमार, जिला महामंत्री धर्मेंद्र साहू, सचिन कुमार, प्रभु कुशवाहा, जिला मंत्री धनंजय झा, नंद किशोर पासवान, नचिकेता पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी आशीष श्रीवास्तव, डॉ. साकेत शुभम् ठाकुर, मोर्चा अध्यक्ष विजय पांडेय, भारत रत्न यादव समेत सत्यप्रकाश भारद्वाज, मनोज कुमार पिंटू, संजीव झा, प्रीतम ठाकुर, ठाकुर कमलेश सिंह, प्रकाश बबलू, रणधीर सिंह, लखन लाल सिंह रमण, सुकेश कुमार, दीपक कुमार, पंकज कुमार आदि मौजूद थे।