डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर विशेष कार्यक्रम आयोजित

  • Post By Admin on Jul 27 2024
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर विशेष कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरपुर: शनिवार को डीएवी परसा बाजार के प्रांगण में वेद प्रचार सप्ताह के अंतर्गत यज्ञ हवन का आयोजन किया गया और साथ ही भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की 9वीं पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ, जहां छात्र-छात्राओं ने मिसाइल मैन के नाम से मशहूर डॉ. कलाम की उपलब्धियों पर लघु-नाटिका प्रस्तुत की। इस आयोजन में कक्षा 5वीं से 12वीं तक के 1000 छात्रों ने हिस्सा लिया।  विद्यालय प्रांगण से लक्ष्मीचक ग्राम तक एक किलोमीटर लंबी प्रभात फेरी निकाली गई। 

वेद प्रचार सप्ताह के समापन पर छात्रों ने हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया। वैदिक संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए हवन, नृत्य, और भजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्रों ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन और कार्यों पर आधारित लघु-नाटिका प्रस्तुत कर उनके विचारों से प्रेरणा ली।

विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार झा ने छात्रों को शिक्षा, सेवा, और संस्कार के माध्यम से अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि आर्य मूल्यों को आत्मसात कर जीवन को सुखमय बनाया जा सकता है।

इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक कुमार सानु, रौशन कुमार, देवेश कुमार चौबे, प्रदीप तिवारी, ओमप्रकाश उपाध्याय, अतुल कुमार, निशांत कुमार और शिक्षिका रजनी पाठक, अरुणिका कुमारी, प्रियंका सिन्हा, रुचिका सिन्हा, आस्था कुमारी, दीपिका कुमारी, पूजा कुमारी आदि ने सहयोग किया।