मुजफ्फरपुर समाचार
- Post by Admin on Sep 09 2023
मुजफ्फरपुर : बीते कुछ दिनों से बिहार के मुजफ्फरपुर जिला में जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर द्वारा पदयात्रा की जा रही है। जिसमें वो आम जनता के बीच जाकर उन्हें जागरूक कर रहे हैं। पदयात्रा के क्रम में शनिवार को प्रशांत किशोर का काफिला जिला के रूपौली गांव में पंहुचा। जहां प्रशांत किशोर ने जनता को वोट की ताकत, गरीबी, रोजगार की अहमियत के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि बिहार म read more
- Post by Admin on Sep 08 2023
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिला के सरैया में शुक्रवार को जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने पत्रकारों को संबोधित किया। इस दौरान विपक्षी पार्टी द्वारा I.N.D.I.A नाम रखने पर उनसे सवाल किया गया। इस पर प्रशांत किशोर ने कहा कि विपक्षी दलों ने I.N.D.I.A नाम रखा नहीं है बल्कि विपक्ष वालों ने I.N.D.I.A नाम रखा है। ये तो एबरेविएशन है जो INDIA बन गया। कई लोगों के नजर में ये टैक्टिकल स्मार्ट मूव read more
- Post by Admin on Sep 07 2023
मुजफ्फरपुर : भारतीय सांस्कृतिक धरोहर में गणेश महोत्सव एक महत्वपूर्ण पर्व है जो हर साल उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाता है। यह पर्व भगवान गणेश की पूजा और आराधना के लिए आयोजित किया जाता है, और इसके दौरान समुदाय के लोगों के बीच एकता और समरसता का संदेश भी होता है। गणेश महोत्सव का आयोजन भारत के विभिन्न हिस्सों में होता है, और यह पूरे महीने तक चलता है। सभी लोग खुशी-खुशी इसमें भाग लेत read more
- Post by Admin on Sep 07 2023
मुजफ्फरपुर: गणेश उत्सव केवल धर्म, श्रद्धा और आस्था का उत्सव नहीं है, बल्कि यही वो प्रेरणा थी जिसने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जाति और धर्म के बंटवारे को दूर करने के लिए गणेश उत्सव के माध्यम से एक साथ जुड़ने की शुरुआत हुई थी, और इसकी शुरुआत लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने की थी। राष्ट्रीय एकीकरण के लिए लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने पहली बार 1893 में गणपत read more
- Post by Admin on Sep 05 2023
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर शहर में पत्रकार वार्ता के दौरान जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बीजेपी को व्यक्तिगत टीका टिप्पणी से बचने की सलाह दे डाली। ज्ञात हो कि बीजेपी ने प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के रिश्ते पर सवाल खड़े करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसमें इनके रिश्ते को आम भाई-बहन के जैसा नहीं बताया है। इस पर पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए प्रशा read more
- Post by Admin on Sep 03 2023
मुजफ्फरपुर: रविवार को जाप पार्टी द्वारा मोतीपुर के पंसलवा चौक पर पीलिंग मशीन एवं आरा मिल को लाइसेंस मिलने, अपराध, हत्या एवं महिला सुरक्षा के मुद्दों को लेकर विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा में पार्टी कार्यकर्ताओं का समर्थन करते हुए सैकड़ों की संख्या में मिलों के मालिक, मजदूर व आम जनता शामिल हुए। इस जनसभा में बतौर मुख्य अतिथि पार्टी सुप्रीमो माननीय श्री पप्पू या read more
- Post by Admin on Sep 03 2023
मुजफ्फरपुर: जिला के आरडीएस कॉलेज प्रांगण में स्वराज्य पर्व व गणपति महोत्सव मेला का भव्य आयोजन किया जाएगा । इस संदर्भ में जानकारी देते हुए साहित्यकार डॉ. संजय पंकज ने प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों को संबंधित करते हुए कहा कि इस दस दिवसीय कार्यक्रम में पूरे देश के कई कलाकार व मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे । इस महत्वपूर्ण आयोजन के माध्यम से लोगों को राष्ट्रीय एकता और सामाज read more
- Post by Admin on Sep 03 2023
मुजफ्फरपुर: जिले में एक अद्वितीय राजनीतिक घटना के कारण आज शहर की हलचल में एक बड़ा होर्डिंग चर्चा का विषय बन गया है। इस होर्डिंग पर 'PK for CM जय बिहार' लिखा हुआ है, जिसका मतलब पूरे गतिमान बिहार के चुनाव में प्रशांत किशोर को मुख्यमंत्री के पद के लिए समर्थन देने का हो सकता है। प्रशांत किशोर का इस प्रकार का होर्डिंग आज पहली बार सार्वजनिक किया गया है, लेकिन इसके पीछे का सच क्या read more
- Post by Admin on Sep 03 2023
मुजफ्फरपुर: रविवार को सरला श्रीवास सामाजिक सांस्कृतिक शोध संस्थान के संयोजक लोक कलाकार सुनील कुमार पीपल-नीम-तुलसी अभियान को समर्थन देने मुजफ्फरपुर से बिहार की राजधानी पटना पहुंचे। इस अवसर पर दर्जनों बच्चों एवं महिलाओं द्वारा नीम, तुलसी, पीपल, बरगद के पेड़ के साथ साथ फलदार पौधा आम, जामुन इत्यादि का पौधा लगाया गया। इस अवसर पर पीपल-नीम-तुलसी अभियान के संयोजक एवं बिहार क read more
- Post by Admin on Sep 01 2023
मुजफ्फरपुर: शुक्रवार को नेहरू युवा केंद्र एवं सरला श्रीवास सामाजिक सांस्कृतिक शोध संस्थान द्वारा कांटी प्रखंड के पानापुर हवेली, माधोपुर मछिया, हरपुर गणेश में जल संचयन विषय पर जागरूकता अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोक कलाकार सुनील कुमार ने बरसात के पानी को बचाने के साथ साथ नदी, तालाब, नहर, कुआं आदि को बचाने को लेकर जन मान read more