लखीसराय समाचार

दिखाया गया है 3,415 चीज़े में से 481-490 ।
केआरके मैदान में फुटबॉल का रोमांच, बेगूसराय ने 7 गोल दागकर दर्ज की बड़ी जीत
  • Post by Admin on Apr 03 2026

लखीसराय : केआरके मैदान, लखीसराय में आयोजित राज्यस्तरीय सीनियर महिला फुटबॉल चैंपियनशिप-2026 के तीसरे दिन गुरुवार को कई रोमांचक मुकाबले खेले गए। विभिन्न जिलों की टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। दिन के पहले मुकाबले में मुजफ्फरपुर और गया के बीच खेले गए मैच में मुजफ्फरपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-0 से जीत दर्ज कर अगले चक्र में प्   read more

लखीसराय में आग से सैकड़ों बीघा फसल जलकर राख, किसानों पर टूटा संकट
  • Post by Admin on Apr 02 2026

लखीसराय: जिले के रामगढ़ अंचल अंतर्गत शरमा गांव में लगी भीषण आग ने किसानों को गहरे संकट में डाल दिया है। खेतों में तैयार खड़ी सैकड़ों बीघा गेहूँ की फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई, जिससे दर्जनों किसान आर्थिक रूप से तबाह हो गए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार आग लगने की वजह बिजली विभाग की लापरवाही बताई जा रही है। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और व्यापक क्षेत्र में फैल गई। आग क   read more

महिला सशक्तिकरण को लेकर लखीसराय में कार्यक्रम, बाल विवाह रोकथाम की दिलाई गई शपथ
  • Post by Admin on Apr 02 2026

लखीसराय: जिले में महिला सशक्तिकरण और बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल देखने को मिली, जहां “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” योजना के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर प्रशासनिक भवन में आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन महिला एवं बाल विकास निगम, लखीसराय द्वारा संकल्प हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ विमेन के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर विभिन्न जिलों से आई महिला   read more

लखीसराय में गैस को लेकर अलर्ट, कालाबाजारी रोकने को प्रशासन सख्त
  • Post by Admin on Apr 02 2026

लखीसराय: जिले में एलपीजी गैस की उपलब्धता को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। मध्य पूर्व में जारी युद्ध के कारण गैस आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका के बीच प्रशासन ने कालाबाजारी और जमाखोरी पर सख्ती बढ़ा दी है। जिला प्रशासन ने संभावित भीड़ और अफरातफरी को देखते हुए सभी प्रखंडों में विशेष निगरानी व्यवस्था लागू की है। इसके तहत प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदा   read more

शिवसोना में निर्माणाधीन आवासीय विद्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण, कार्य में तेजी लाने के निर्देश
  • Post by Admin on Apr 02 2026

लखीसराय: जिले में निर्माणाधीन शैक्षणिक परियोजनाओं की प्रगति को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में गुरुवार, 2 अप्रैल 2026 को जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने शिवसोना स्थित अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय विद्यालय के निर्माण कार्य का स्थल निरीक्षण किया और कार्य की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने भवन निर्माण कार्य की गति, गुणवत्ता और निर्   read more

रोटरी क्लब लखीसराय का डीजी विजिट कार्यक्रम सम्पन्न, सामाजिक सेवा को मिली नई दिशा
  • Post by Admin on Apr 02 2026

लखीसराय: जिले में सामाजिक सेवा और जनकल्याण के संकल्प को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से रोटरी क्लब द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सेवा कार्यों को नई दिशा देने पर जोर दिया गया। 2 अप्रैल 2026 को रोटरी क्लब लखीसराय के तत्वावधान में डीजी विजिट कार्यक्रम का आयोजन विद्यापीठ चौक स्थित एक निजी होटल में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष सुरेंद्र प   read more

स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर भाजपा लखीसराय की बैठक, कार्यकर्ताओं को दिए गए दिशा-निर्देश
  • Post by Admin on Apr 02 2026

लखीसराय: जिले में भारतीय जनता पार्टी ने आगामी स्थापना दिवस को लेकर अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। इसी क्रम में गुरुवार को पार्टी के लखीसराय विधानसभा प्रधान कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठनात्मक मजबूती और कार्यक्रम को भव्य रूप देने पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपा   read more

लखीसराय में आरटीई नामांकन पर सख्ती, डीएम ने 10 अप्रैल तक लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश
  • Post by Admin on Apr 02 2026

लखीसराय: जिले में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और वंचित वर्ग के बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। इसी कड़ी में गुरुवार, 2 अप्रैल 2026 को समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले के सभी पंजीकृत निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्य, निदेशक और संचालक शामिल हुए। ब   read more

रामनगर कस्तूरबा विद्यालय में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम, छात्राओं को किया जागरूक
  • Post by Admin on Apr 01 2026

लखीसराय : महिला एवं बाल विकास निगम लखीसराय के तत्वाधान में तथा संकल्प हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ विमेन के सहयोग से ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, रामनगर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हब के जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार, लैंगिक विशेषज्ञ किस्मत कुमारी, वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ अमित कुमार तथा वार   read more

मद्य निषेध थाना की कार्यवाही, अलग अलग स्थानों से 6 शराबी गिरफ्तार 
  • Post by Admin on Apr 01 2026

लखीसराय : मद्य निषेध थाना लखीसराय की टीम ने जिले के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाकर शराब पीने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बीते मंगलवार को अलग-अलग इलाकों में की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कूरेता गांव क्षेत्र से हीरालाल मांझी उर्फ हीरा मांझी, पिता–चोनू मांझी तथा राजू मांझी, पिता–जगधर मांझी, निवासी शोभनी, थाना सूर्यगढ़ा को शराब   read more