लखीसराय समाचार
- Post by Admin on Jul 17 2024
लखीसराय: स्थानीय उत्पाद विभाग की टीम ने बुधवार को एक व्यक्ति को नशे की हालत में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में स्थानीय व्यवहार न्यायालय भेजा है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान चानन थाना क्षेत्र के मानपुर वार्ड 7 निवासी वालेश्वर मांझी के पुत्र नकुल मांझी उर्फ मदन मांझी के रूप में हुई है। उत्पाद टीम ने नकुल मांझी को मानपुर मुसहरी से नशे की हालत में पकड़ा। read more
- Post by Admin on Jul 17 2024
लखीसराय: जिले के पीरीबाजार थाना की पुलिस ने बुधवार को एक धंधेबाज को रंगेहाथ अवैध शराब की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। यह सफलता पुलिस को थाना क्षेत्र अंतर्गत लोसहानी गांव के बहियार में मिली। पकड़े गए धंधेबाज के पास से तीन लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब बरामद हुई है। गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान लोसहानी गांव निवासी कार्तिक दास के पुत्र अर्जुन दास के रूप में हुई है। थानाध्यकà read more
- Post by Admin on Jul 17 2024
लखीसराय: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में 21 जुलाई की शाम अशोक सम्राट भवन अष्टघट्टी के प्रशाल में कुटुम्ब प्रबोधन गतिविधि का आयोजन किया जाएगा। इस स्नेह मिलन कार्यक्रम में संघ के वरिष्ठ प्रचारक, लेखक, गायक, कवि, वादक, और भारतीय संस्कृति-संस्कार के ज्ञानी एवं अनुभवी नन्दलाल बाबा का सानिध्य एवं मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आयोजन समिति के अनुसार, भारतीय समाज को हमारे ठread more
- Post by Admin on Jul 16 2024
लखीसराय: लगातार मिल रही अवैध पैथोलॉजिकल जांच घरों के संचालन से संबंधित शिकायतों को ध्यान में रखते हुए, जिलाधिकारी रजनीकांत ने जून माह के अंतिम सप्ताह में एक जांच कमेटी गठित कर छापामारी अभियान चलाने का निर्देश दिया। इस आदेश के तहत मंगलवार को जिले के बड़हिया प्रखंड मुख्यालय में स्थित मां भवानी पैथोलॉजी जांच घर का एसडीओ के नेतृत्व में जांच कमेटी द्वारा औचक निरीक्षण किया गयठread more
- Post by Admin on Jul 16 2024
लखीसराय: सूर्यगढ़ा पुलिस ने नंदपुर गोलीकांड में शामिल दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी पंकज कुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस मामले की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में विक्की सिंह पर पूर्व से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। विदित हो कि 28 जून 2024 को नंदपुर गांव में गोलीबारी की घटना हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कारॠread more
- Post by Admin on Jul 16 2024
सूर्यगढ़ा: स्थानीय प्लस टू पब्लिक हाई स्कूल में मंगलवार को बिहार राजघाट स्काउट गाइड की प्रवेश प्रथम व द्वितीय सोपान के सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। बीते एक सप्ताह से लखीसराय जिला के जिला संगठन आयुक्त मृत्युंजय कुमार के निर्देशानुसार स्काउट अनुराग आनंद के देखरेख में इसका संचालन किया गया। मुख्य अतिथि वार्ड संख्या-14 के वार्ड पà read more
- Post by Admin on Jul 16 2024
लखीसराय: सीताराम राधेश्याम +2 उच्च विद्यालय महसौरा में महिला बाल विकास निगम के निर्देशानुसार सखी वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार ने बताया कि महिलाओं और किशोरियों के लिए जिला में हब कार्यालय स्थापित किया गया है, ताकि वे सभी संचालित योजनाओं की जानकारी और लाभ प्राप्त कर सकें। इसके साथ ही, उन्होंने 181 टोल फ्री नंबर के बारे मॠread more
- Post by Admin on Jul 16 2024
लखीसराय: कार्य स्थल पर सुरक्षा की गारंटी एवं डिजिटल अटेंडेंस का विरोध सहित सात सूत्री मांगों के समर्थन में एनएचएम कर्मियों ने मंगलवार को बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के बैनर तले सिविल सर्जन और डीएचएस कार्यालय के सामने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। बिहार राज्य चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलामंत्री रामस्वार्थ सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदठread more
- Post by Admin on Jul 16 2024
लखीसराय: बीपीएससी द्वारा आयोजित हो रहे 19, 20 एवं 21 जुलाई को निर्धारित तीसरे चरण की अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगिता पुनः परीक्षा को लेकर मंगलवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम ने अपने कार्यालय कक्ष में सभी केंद्राधीक्षकों के साथ बैठक कर राज्य मुख्यालय से मिले दिशा निर्देश से अवगत कराया। जिसमें जिला मुख्यालय में बनाए गए सभी 10 परीक्षा केंद्र के केंद्र अधीक्षक उपस्थित थे। read more
- Post by Admin on Jul 16 2024
लखीसराय: नगर थाना क्षेत्र के धर्मरायचक मुहल्ले में संदिग्ध स्थिति में एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जाता है कि हलसी थाना क्षेत्र के चौरही निवासी कंचन सिंह के पुत्र कृष्णा कुमार अपने ससुराल धर्मरायचक में किराए के मकान में रहता था। कल देर शाम बहियार में मुहल्ले वासियों ने उसे गिरा हुआ देखा। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से ईलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहाठread more