संदिग्ध स्थिति में युवक की मौत, जांच जारी

  • Post By Admin on Jul 16 2024
संदिग्ध स्थिति में युवक की मौत, जांच जारी

लखीसराय: नगर थाना क्षेत्र के धर्मरायचक मुहल्ले में संदिग्ध स्थिति में एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जाता है कि हलसी थाना क्षेत्र के चौरही निवासी कंचन सिंह के पुत्र कृष्णा कुमार अपने ससुराल धर्मरायचक में किराए के मकान में रहता था। कल देर शाम बहियार में मुहल्ले वासियों ने उसे गिरा हुआ देखा। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से ईलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के गले में गहरा निशान है जिससे आशंका जताई जा रही है कि युवक की फांसी लगने से मौत हुई है। मृतक के चचेरा ससुर राहुल कुमार बताते हैं कि दस साल पूर्व उनकी भतीजी स्मिता से कृष्णा कुमार की शादी हुई थी। पहले यह दिल्ली में रहकर काम किया करता था। कुछ दिन से यह ससुराल के बगल में ही किराए के मकान में रह रहा था। दो दिन पूर्व ही मृतक ने शराब के नशे में घर में किसी बात को लेकर विवाद किया था। कल देर रात ससुराल वालों को पता चला कि दामाद कृष्णा कुमार सदर अस्पताल में भर्ती है। जिसके बाद ससुराल से सभी लोग सदर अस्पताल पहुंचे।

वहीं, चिकित्सकों की माने तो स्थानीय लोगों के द्वारा ईलाज के लिए मृत अवस्था में सदर अस्पताल लाया गया। गले में गंभीर चोट के निशान हैं। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी।