लखीसराय समाचार

दिखाया गया है 2,794 चीज़े में से 2,531-2,540 ।
घायल यात्री की आरपीएफ ने कराया इलाज, सही सलामत भेजा घर
  • Post by Admin on Apr 05 2024

लखीसराय : शुक्रवार को ईस्ट साइड ड्यूटी में तैनात आरक्षी अजीत कुमार सिंह द्वारा सूचित किया गया कि एक यात्री स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 5 के पूर्वी छोर पर ट्रेन से गिरकर घायल हो गई है। उक्त सूचना के अनुपालन में सहायक उपनिरीक्षक अजय कुमार सिंह अन्य स्टाफ के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाई करते हुए पीड़ित यात्री को रेलवे अस्पताल क्यूल ले गए और उसका इलाज करवाया। लड़क   read more

शराबबंदी के तहत शराब भट्टी ध्वस्त, धंधेबाज गिरफ्तार
  • Post by Admin on Apr 05 2024

लखीसराय : शराबबंदी कानून के समर्थन में स्थानीय उत्पाद विभाग अनवरत अभियान जारी रखे हुए है। इसके तहत हर दिन जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से प्राप्त सूचना के मद्देनजर छापामारी एवं जांच अभियान चलाती रहती है। शुक्रवार को टीम ने 6 लोगों को अवैध शराब के मामले में गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है। इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए उत्पाद दारोगा गुडडू कुमार ने बताया कि जिले के बन्न   read more

लखीसराय : अलग-अलग मामलों में हुई गिरफ्तारी
  • Post by Admin on Apr 05 2024

लखीसराय खबरें : 10 लाईसेंसी हथियार हुए जमा लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले के कबैया थाना अंतर्गत शुक्रवार को 10 लाईसेंसी हथियार जमा कराए गए है। इसकी जानकारी थानाध्यक्ष कबैया राज्यवर्द्धन सिंह ने दी।  दो कुर्की इश्तेहार वारंटी गिरफ्तार  जिले के पीरीबाजार थाना की पुलिस ने दो कुर्की इश्तेहार वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इसकी जानकारी देते हुए थाना   read more

जगदम्बा मंदिर में पूजा कर ललन सिंह ने की चुनाव प्रचार अभियान की शुरूआत
  • Post by Admin on Apr 04 2024

लखीसराय : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गुरूवार को एनडीए गठबंधन की ओर से जदयू प्रत्याशी राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने मुंगेर संसदीय क्षेत्र में प्रचार अभियान की शुरूआत की। बड़हिया स्थित मां बाला त्रिपुर सुन्दरी जगदम्बा मंदिर में पूजा-अर्चना कर उन्होंने अभियान की शुरूआत की। मौके पर स्थानीय नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया।  विदित हो कि लोकसभा च   read more

तेजस्वी अपने परिवार से आगे सोच ही नहीं सकते : विजय कुमार सिन्हा
  • Post by Admin on Apr 04 2024

लखीसराय : गुरूवार को लखीसराय पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने नेता विपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा परिवारवाद को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर दिए बयान को लेकर जमकर निशाना साधा है। श्री सिन्हा ने कहा कि, "तेजस्वी यादव अपने परिवार से आगे सोच ही नहीं सकते हैं। जबकि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सबका साथ सबका विकास की बात करते हैं।" उन्होंने प्रधानमंत्री नर   read more

महागठबंधन प्रत्याशी ने किया बड़हिया प्रखंड क्षेत्र का दौरा
  • Post by Admin on Apr 04 2024

लखीसराय : मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से इंडी गठबंधन प्रत्याशी अशोक महतो की पत्नी कुमारी अनीता ने बड़हिया प्रखंड के खुशहाल टोला, गोलभट्टा महरामचक, फदरपुर, नथनपुर समेत दर्जनों गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान कुमारी अनीता ने लोगों से मिलकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। कुमारी अनीता के पहुंचने पर लोगों ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। वहीं, कुमारी अनी   read more

बाइक सवार ने मारी पैदल राहगीर को टक्कर, हुई मौत
  • Post by Admin on Apr 04 2024

लखीसराय : जिले के बन्नू बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरारे मुसहरी के समीप एक बाइक सवार ने पैदल राहगीर को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे पैदल यात्रा कर रहे सिंघौल निवासी स्व. पोतन मांझी के पुत्र लक्ष्मण मांझी चोटिल हो गए। आनन-फानन में उसे परिजनों द्वारा इलाज के लिए निजी क्लीनिक पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए मृतक के पुत्र बद्   read more

माउंट लिट्रा जी स्कूल में नए सत्र का शुभारंभ, तिलक लगाकर किया बच्चों का स्वागत
  • Post by Admin on Apr 03 2024

लखीसराय : माउंट लिट्रा जी स्कूल में बुधवार से नए सत्र की शुरुआत बच्चों का स्वागत करके किया गया। बच्चों के पहले दिन को यादगार बनाने के लिए विद्यालय प्रबंधन ने प्रवेशोत्सव मनाया। मां सरस्वती की आराधना के बाद सभी बच्चों के माथे पर तिलक लगाकर विद्यालय में प्रवेश कराया गया। नन्हें मुन्ने बच्चों का स्वागत चॉकलेट देकर किया गया। विद्यालय के प्रिंसिपल नीरज कुमार ने नवागंतुक   read more

सात साल बाद भी जिले में बेअसर है शराबबंदी, हांफ रही उत्पाद टीम
  • Post by Admin on Apr 03 2024

लखीसराय : सूबे में लागू शराबबंदी का हाल लखीसराय जिले में बहुत ही खास्ता हो चला है। स्थिति ऐसी है कि हर दिन पीने वाले और धंधेबाज पकड़ कर न्यायालय भेजे जा रहे हैं। परंतु जेल से छूटते ही पुनः नए सिरे से इसी धंधे में लिप्त हो रहे हैं। ताजा मामले में उत्पाद टीम ने बुधवार को जिले के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के पटेलपुर स्थित वार्ड 10 से 20.550 लीलटर अवैध विदेशी शराब की खेप के साथ नवलकिशो   read more

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जन जागरूकता अभियान की शुरुआत
  • Post by Admin on Apr 01 2024

लखीसराय : बिहार के लखीसराय जिले में जन संपर्क कार्यालय और आपदा प्रबंधन विभाग के संयुक्त प्रयास से लखीसराय जिले के सात प्रखंडों के पंचायतों में भूकंप, बाढ़, और अन्य आपदाओं के बचाव से संबंधित जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन निरंतर किया जा रहा है। इस क्रम में सोमवार को पटना के टीम जन जागृति कला मंच ने पिपरिया प्रखंड के सैदपुरा पंचायत और सहरसा के एडवरटाइज एंड सेल्स न   read more