लखीसराय समाचार

दिखाया गया है 3,093 चीज़े में से 1,971-1,980 ।
पांच साल से फरार नक्सली बरमसिया जंगल से गिरफ्तार
  • Post by Admin on Nov 16 2024

लखीसराय : लखीसराय पुलिस ने शुक्रवार की रात एसटीएफ, एसएसबी और जिला पुलिस बल के संयुक्त अभियान में पांच सालों से फरार नक्सली को गिरफ्तार किया। एसपी अजय कुमार को गुप्त सूचना मिलने के बाद एएसपी अभियान मोतीलाल के नेतृत्व में टास्क फोर्स का गठन किया गया जिसने कजरा थाना क्षेत्र के बरमसिया जंगल में छापेमारी कर वांछित नक्सली प्रकाश कोड़ा को पकड़ा। बता दे कि प्रकाश कोड़ा बरमसिय   read more

जमीन विवाद के निपटारे के लिए हुआ जनता दरबार का आयोजन
  • Post by Admin on Nov 16 2024

लखीसराय :  जिले में जमीन विवादों के समाधान के लिए शनिवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। यह आयोजन जिले के विभिन्न थानों में अंचल पदाधिकारी और थानाध्यक्ष की उपस्थिति में संपन्न हुआ। जनता दरबार में आए मामलों पर विचार करते हुए संबंधित पक्षों को समाधान के लिए अगली तिथि तय की गई। पिपरिया थाना में सबसे अधिक 6 मामले आए जिनके लिए आवेदन लेकर अगली सुनवाई की तिथि तय की   read more

तीन साल से फरार हथियार बरामदगी मामले का अभियुक्त गिरफ्तार
  • Post by Admin on Nov 16 2024

लखीसराय :  जिले के कबैया थाना पुलिस ने तीन साल पुराने हथियार बरामदगी मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। यह सफलता पुलिस को तब मिली जब अभियुक्त छठ पर्व के अवसर पर अपने घर आया हुआ था। क्या है पूरा मामला: 2011 में कबैया थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष द्वारा हथियार बरामदगी करते हुए थाना कांड संख्या 146/21 दर्ज किया गया था। इस मामले में माणिकपुर निवासी अरु   read more

भाकपा शाखा की बैठक में पौधारोपण और विकास कार्यों का निर्णय
  • Post by Admin on Nov 16 2024

लखीसराय : नया बाजार पचना रोड स्थित संसार पोखर के निजी सभागार में शुक्रवार को भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की नया बाजार शाखा की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता छात्र नेता सुनील कुमार ने की जबकि जिला सचिव रणधीर कुमार और रोशन कुमार सिंह पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे। बैठक में अजय कुमार को शाखा सचिव के रूप में चुना गया। साथ ही विभिन्न सामाजिक और पर्या   read more

राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन द्वारा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन
  • Post by Admin on Nov 16 2024

लखीसराय : राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (NACO) के सौजन्य से 13 से 17 वर्ष की आयु के छात्रों के बीच एचआईवी और संबंधित स्वास्थ्य विषयों पर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से राष्ट्रव्यापी क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता के लिए स्कूल, जिला, राज्य और क्षेत्रीय स्तर पर अलग-अलग चरणों में आयोजन होगा। प्रतियोगिता का प्रारूप: कक्षा 8वीं, 9वीं और 11वीं के छात्र-छा   read more

शराब तस्कर गिरफ्तार, 24 लीटर देसी शराब जब्त
  • Post by Admin on Nov 16 2024

लखीसराय : नशा मुक्ति अभियान के तहत लखीसराय जिला उत्पाद पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए किऊल थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव के वार्ड संख्या 11 से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से 24 लीटर देसी शराब भी बरामद की है। उत्पाद सब-इंस्पेक्टर गुड्डू कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर स्व. तनिक यादव के पुत्र रामबालक यादव के घर छापेमारी की गई। इस दौर   read more

बाल फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुए मंत्री प्रेम कुमार, बच्चों को दी प्रेरणा
  • Post by Admin on Nov 15 2024

लखीसराय : राज्य के सहकारिता, वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रेम कुमार ने लखीसराय म्यूजियम में आयोजित बाल फिल्म फेस्टिवल में भाग लिया और बच्चों को संबोधित किया। उन्होंने चाचा नेहरू के जन्मदिन को बाल फिल्म फेस्टिवल के रूप में मनाने के लिए जिला प्रशासन, अभिनेता विकास कुमार, समीक्षक दीपक दुआ और संयोजक रविराज को बधाई दी। मंत्री ने कहा कि बाल दिवस पर इस तरह के आयोजन से बच्चों को स्   read more

कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
  • Post by Admin on Nov 15 2024

लखीसराय : कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर शुक्रवार को गंगा स्नान और दान के लिए जिले के विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही बड़हिया कॉलेज गंगा घाट और अन्य प्रमुख घाटों पर भक्तों का तांता लगा रहा जो दोपहर बाद तक बढ़ता ही गया। इस दिन की धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गंगा स्नान से 100 अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य प्राप्त होता है। गंगा स्नान के   read more

गुरु नानक देव जी के 555वें प्रकाश पर्व पर वृक्षारोपण का आयोजन
  • Post by Admin on Nov 15 2024

लखीसराय : सिख पंथ के संस्थापक गुरु नानक देव जी के 555वें प्रकाश पर्व के अवसर पर पर्यावरण भारती द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान देव वृक्ष बरगद और फलदार वृक्ष आम के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पर्यावरण भारती के संस्थापक राम बिलास शाण्डिल्य ने गुरु नानक देव जी के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत महापुरुषों की जन्मस्थली है   read more

हिंदू जातियों में बंटा तो होगा नुकसान : मंत्री प्रेम कुमार
  • Post by Admin on Nov 15 2024

लखीसराय : राज्य के सहकारिता एवं वन पर्यावरण मंत्री प्रेम कुमार ने बालगुदर पैक्स में धान अधिप्राप्ति कार्य का शुभारंभ किया और कई विकास कार्यों का जायजा लिया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने हिंदू समाज में जातीय विभाजन के खतरे पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि "बंटोगे तो कटोगे" कथन आज के समय में प्रासंगिक है। उन्होंने चेताया कि यदि हिंदू जातियों में बंटता है तो समाज को भारी नु   read more