लखीसराय समाचार

दिखाया गया है 3,093 चीज़े में से 1,831-1,840 ।
12 लीटर महुआ शराब के साथ महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार, 6 शराबी भी पकड़े गए
  • Post by Admin on Dec 07 2024

लखीसराय : जिला उत्पाद पुलिस ने गुरुवार शाम से शुक्रवार तक शराब तस्करी और शराब सेवन के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के दौरान 12 लीटर महुआ शराब के साथ एक महिला समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा अलग-अलग स्थानों से 6 शराबियों को भी हिरासत में लिया गया। उत्पाद विभाग के सब इंस्पेक्टर गुड्डू कुमार ने जानकारी दी कि कवैया थाना क्षेत्र के पसिया गली, वार्ड संख्या-27 से बीरबल च   read more

परिवार नियोजन पर कार्यशाला आयोजित, सीएचओ को दी गई विस्तृत जानकारी
  • Post by Admin on Dec 07 2024

लखीसराय : शुक्रवार को जिले में परिवार नियोजन के महत्व पर आधारित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी की अध्यक्षता में दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यशाला में डीसीएम आशुतोष सिंह, डीसी-पीसीआई मुकेश कुमार झा, एफपी काउंसलर, और प्रथम बैच के कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स (सीएचओ) ने भाग लिया। एसीएमओ ने सीएचओ को परिवार नियोजन के महत्व, उनक   read more

कृषि विशेषज्ञ देंगे फसल प्रबंधन से जुड़ी उपयोगी जानकारी
  • Post by Admin on Dec 07 2024

लखीसराय : जिले के चानन प्रखंड के कुंदर पंचायत मुख्यालय स्थित जैविक ग्राम कार्यालय प्रांगण में शनिवार को कृषक वैज्ञानिक वार्तालाप कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिला कृषि पदाधिकारी सुबोध कुमार सुधांशु ने बताया कि इस कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र, हलसी के वरीय कृषि वैज्ञानिक शंभू राय सहित अन्य विशेषज्ञ किसानों के फसल संबंधी रोगों के उपचार एवं निदान पर चर्चा करेंगे।   read more

रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर लखीसराय जिला को सम्मान
  • Post by Admin on Dec 07 2024

लखीसराय : बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा आयोजित रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए लखीसराय जिला को पटना में सम्मानित किया जाएगा। यह प्रतियोगिता एचआईवी और संबंधित स्वास्थ्य विषयों पर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पूरे प्रदेश में आयोजित की गई थी। जिला में प्रतियोगिता का सफल आयोजन करने और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए डीएम मिथिलेश मिश्र को धन्यवाद ज्ञ   read more

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ राष्ट्रीय भारतीय समाज का धरना प्रदर्शन
  • Post by Admin on Dec 05 2024

लखीसराय : पड़ोसी देश बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ राष्ट्रीय भारतीय समाज ने बुधवार को जिला समाहरणालय स्थित धरना स्थल पर एक एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन किया। इस धरने का आयोजन राष्ट्रीय भारतीय समाज के बैनर तले किया गया। जिसमें विभिन्न हिंदू संगठनों ने भाग लिया। धरने में शामिल प्रमुख व्यक्तित्वों में अयोध्या के राष्ट्रीय संत आशीष कुमार बापू, स्था   read more

प्राइवेट शिक्षक बहाली के लिए जॉब कैंप में 28 अभ्यर्थियों में से 18 का हुआ चयन
  • Post by Admin on Dec 05 2024

लखीसराय : जिला समाहरणालय स्थित जिला नियोजन कार्यालय में बुधवार को स्नातक योग्यताधारी अभ्यर्थियों के लिए एक विशेष जॉब कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप का उद्देश्य निजी प्रतिष्ठानों में शिक्षक पदों पर नियुक्ति के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन करना था। फ्रीडम एम्पलाई एबिलिटी अकैडमी द्वारा आयोजित इस जॉब कैंप में कुल 28 अभ्यर्थियों ने भाग लिया और साक्षात्कार प्रक्रिया से   read more

राज्य स्तरीय युवा उत्सव, 2024 के सफल आयोजन पर हुआ अभिनंदन समारोह
  • Post by Admin on Dec 05 2024

लखीसराय : बुधवार को समाहरणालय स्थित गांधी मैदान में जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय युवा उत्सव, 2024 को सफलतापूर्वक आयोजित करने वाले सभी पदाधिकारियों, कर्मियों, मीडिया प्रतिनिधियों और नागरिकों का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समारोह की शुरुआत उप विकास आयुक्त कुंदन कुमार द्वारा मंच संचालन से हुई। इस दौरान राज्य स्तरीय युवा उत्सव, 2024 हेतु गठ   read more

अपार आईडी निर्माण में शिथिलता, 9-10 दिसम्बर को विशेष अभियान चलाएगा शिक्षा विभाग
  • Post by Admin on Dec 05 2024

लखीसराय : जिले में अपार आईडी निर्माण कार्य में हो रही शिथिलता पर राज्य मुख्यालय ने गंभीर चिंता जताई है और इसे तेजी से पूरा करने के लिए विशेष निर्देश दिए हैं। जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम ने शिथिलता को लेकर खेद जताया है और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं बीपीएम को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है।  इसके बाद राज्य परियोजना शिक्षा परिषद ने 9 और 10 दिसम्बर को एक विशेष मेगा अपार   read more

अवैध बालू खनन पर कड़ी नजर, डीएम के निर्देश पर व्यावसायिक वाहनों की सघन जांच
  • Post by Admin on Dec 05 2024

लखीसराय : जिले में अवैध बालू खनन और परिवहन पर लगाम लगाने के लिए जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र के निर्देश पर एक विशेष जांच अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान बालू घाटों से अवैध खनन और परिवहन की बढ़ती शिकायतों को ध्यान में रखते हुए शुरू किया गया है। जांच अभियान के तहत जिले के पूर्वी दिशा की ओर जाने वाले वाहनों के लिए सूर्यगढ़ा मेदनी चौकी के बीच पहलवान चौक और पश्चिम दिशा की ओर जान   read more

शराबियों के खिलाफ छापेमारी में 2 तस्कर और 1 शराबी गिरफ्तार
  • Post by Admin on Dec 05 2024

लखीसराय : जिले में उत्पाद पुलिस ने शराब तस्करी और शराबी के खिलाफ मंगलवार शाम से बुधवार तक अभियान चलाया। इस दौरान दो महुआ शराब तस्करों और एक शराबी को गिरफ्तार किया गया है। उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक गुड्डू कुमार ने बताया कि पुलिस ने सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के मानुचक और हलसी थाना क्षेत्र के कंचनपुर में छापेमारी की। मानुचक में 11.750 लीटर महुआ शराब के साथ स्वर्गीय भोला महतो   read more