लखीसराय में मद्य निषेध पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शराब पीने के आरोप में तीन गिरफ्तार

  • Post By Admin on Oct 28 2026
लखीसराय में मद्य निषेध पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शराब पीने के आरोप में तीन गिरफ्तार

लखीसराय : मद्य निषेध थाने की पुलिस ने शराबबंदी कानून के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए छापामारी कर शराब पीने के आरोप में तीन व्यक्तियों को धर दबोचा है। यह छापेमारी 27 अक्टूबर 2026 को लखीसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत इंग्लिश मोहल्ला में अंजाम दी गई।

पुलिस द्वारा जारी छापामारी प्रतिवेदन के अनुसार, पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान बालगुदर वार्ड संख्या 13 निवासी मो. जमील खान के पुत्र मो. इकबाल, इंग्लिश मोहल्ला वार्ड संख्या 04 निवासी मो. आजाद के पुत्र मो. आबिद तथा हलसी थाना क्षेत्र के प्रेमडीहा वार्ड संख्या 04 निवासी मुख्तार खान के पुत्र मेराज खान के रूप में की गई है। पुलिस ने तीनों को मौके पर शराब के नशे में पाया और मद्यनिषेध कानून के तहत आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।