लखीसराय समाचार

दिखाया गया है 2,664 चीज़े में से 1,711-1,720 ।
चलती ट्रेन से गिरकर घायल हुआ यात्री, किऊल रेलवे अस्पताल में कराया गया उपचार
  • Post by Admin on Oct 03 2024

लखीसराय : दिनांक 2 अक्टूबर 2024 को हावड़ा-मोकामा एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 13029) में एक यात्री के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली। किऊल स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर सुबह 8:55 बजे ट्रेन के ठहराव के दौरान शंभू प्रसाद, ग्राम पाक, थाना जयरामपुर, जिला शेखपुरा के रहने वाले यात्री, जो हावड़ा से बाढ़ जा रहे थे, सामान लेने के लिए ट्रेन से उतरे थे। ट्रेन के चलने पर उन्होंने चढ़ने का प्रयास कि   read more

जल जीवन हरियाली दिवस पर जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने पर जोर
  • Post by Admin on Oct 01 2024

लखीसराय : मंगलवार की सुबह 11 बजे समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में जल जीवन हरियाली दिवस का आयोजन किया गया। आपको बता दे कि, जीवन हरियाली दिवस प्रत्येक महीने के प्रथम मंगलवार को आयोजित किया जाता है। प्रत्येक महीने जल जीवन हरियाली दिवस अलग-अलग नोडल विभागों द्वारा आयोजित किया जाता है। अक्टूबर महीने में जल जीवन हरियाली दिवस का आयोजन नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा आयोजित किया गय   read more

वरिष्ठ नागरिकों दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
  • Post by Admin on Oct 01 2024

लखीसराय : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार (नालसा) नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (बालसा) पटना तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) लखीसराय के अध्यक्ष जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार शर्मा एवं प्रभारी सचिव अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम नितेश कुमार पंजियार के निर्देशानुसार 1 अक्टूबर को वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल परिसर लखीसराय में वरिष   read more

स्काउट गाइड के कार्यों को डीएम ने सराहा, कहा मानव सेवा सर्वोपरि
  • Post by Admin on Oct 01 2024

लखीसराय : बिहार एक ऐसा राज्य है जहां प्राकृतिक आपदाएँ जैसे बाढ़, भूकंप, आगजनी, रेल, सड़क, पुल दुर्घटनाएँ, बड़े समारोहों में भगदड़ और चक्रवात जैसी घटनाएँ अक्सर होती हैं। ऐसे में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को और मजबूत करने की सख्त आवश्यकता है। इस दिशा में स्काउट गाइड जैसे संगठनों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो सकती है। वर्तमान में ये संगठन देश की युवा शक्ति को अनुशासन, नेतृत्व, और साम   read more

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जिलाधिकारी ने की साफ़-सफाई और लोगों को भी किया प्रेरित 
  • Post by Admin on Oct 01 2024

लखीसराय : लखीसराय के सदर प्रखंड क्षेत्र के बालगुदर गांव में स्वच्दता ही सेवा अभियान के तहत जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने श्रमदान कर खाली जमीन पर बने अस्थायी कूड़ा स्थल की सफाई की। साफ-सफाई करने के बाद उन्होंने आम लोगों को संबोधित करते हुए सभी को साफ-सफाई के लिए प्रेरित किया। 'उन्होंने कहा कि हमें अपने आस-पड़ोस में साफ-सफाई रखनी चाहिए। इससे वातावरण स्वच्छ रहता है।'  'स्   read more

पीएम पोषण योजना : विद्यालयों में मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता जांचने के लिए नमूना परीक्षण शुरू
  • Post by Admin on Sep 30 2024

लखीसराय : प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत विद्यालयों में तैयार किए जा रहे पके-पकाए मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नमूना परीक्षण की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। जिला पदाधिकारी, लखीसराय के निर्देश पर, 30 सितंबर 2024 को Avon Food Lab Pvt. Ltd. दिल्ली के प्रतिनिधियों ने जिले के लखीसराय, हलसी और सूर्यगढ़ा प्रखंडों के कुल 5 विद्यालयों से भोजन के नमूने एकत्र किए हैं। इस नमूना परी   read more

जिले में 900 से अधिक टीबी मरीजों का चल रहा है इलाज, स्वास्थ्य अधिकारियों ने दी सलाह
  • Post by Admin on Sep 30 2024

लखीसराय : जिले में वर्तमान में कुल 912 टीबी मरीजों का इलाज किया जा रहा है, जिनमें से 24 मरीज मल्टी ड्रग रेजिस्टेंट (एमडीआर) टीबी के हैं। जिला संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. श्रीनिवास शर्मा का कहना है कि टीबी एक संक्रामक बीमारी है, लेकिन यदि इसका समय पर इलाज किया जाए, तो मरीज अपनी पुरानी दिनचर्या में वापस लौट सकते हैं।  डॉ. शर्मा ने कहा कि इस बीमारी से बचाव और स्थायी निजात के लिए समय प   read more

पितृ पक्ष में पर्यावरण भारती द्वारा देव वृक्ष पीपल का पौधारोपण
  • Post by Admin on Sep 30 2024

लखीसराय : पितृ पक्ष के अवसर पर पर्यावरण भारती ने पूज्य पिताजी स्व. भागवत शाण्डिल्य की पुण्य स्मृति में देव वृक्ष पीपल का पौधारोपण किया। इस आयोजन के दौरान पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के प्रांत संयोजक एवं अखिल भारतीय पेड़ उपक्रम टोली के सदस्य राम बिलास शाण्डिल्य ने कहा कि पितृ पक्ष में पीपल और बरगद के वृक्षों का विशेष महत्व है। हिन्दू धर्मावलंबियों द्वारा पितरों के नाम श्राद   read more

संत निरंकारी समाज का स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, 41 यूनिट रक्तदान से हुई सराहना
  • Post by Admin on Sep 30 2024

लखीसराय : शहर के नया बाजार टाउन हॉल में सोमवार को संत निरंकारी समाज द्वारा एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के दौरान 41 यूनिट रक्तदान किया गया, जिसने स्वास्थ्य विभाग के सदस्यों को भी हैरान कर दिया। इस अवसर पर अध्यात्म से जुड़े 41 महिला और पुरुषों ने रक्तदान कर रक्तदान महाकल्याण के नारों को सार्थक किया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ सिविल सर्जन विनोद प्रस   read more

टैलेंट सर्च इन मैथेमेटिकल साइंस परीक्षा में छात्रों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
  • Post by Admin on Sep 30 2024

लखीसराय : लखीसराय जिले में आयोजित टैलेंट सर्च इन मैथेमेटिकल साइंस जिला स्तरीय परीक्षा में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस परीक्षा का आयोजन बिहार के प्रत्येक जिले में किया गया, जिसमें लखीसराय के प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय खावा राजपुर के छात्रों ने शीर्ष स्थान हासिल किया है।  इस परीक्षा में गौरव कुमार, पिता रूदल महतो ने प्रथम रैंक प्राप्त की, जबकि रमेश रंजन,   read more