सेहत समाचार
- Post by Admin on Sep 08 2024
लखीसराय : लायंस क्लब लखीसराय ने अपनी नियमित सेवाओं के तहत इस रविवार को भी चितरंजन रोड स्थित लायंस फाउंडेशन हॉल में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में मधुमेह, उच्च रक्तचाप और नेत्र संबंधी समस्याओं के मरीजों की बड़ी संख्या में जांच की गई। शिविर में कुल 129 मरीजों का मधुमेह और उच्च रक्तचाप की जांच की गई, जबकि 36 लोगों ने नेत्र परीक्षण का लाभ उठाया। क्लब के च read more
- Post by Admin on Sep 06 2024
लखीसराय : परिवार नियोजन के स्थाई और अस्थाई दोनों साधन न केवल सुरक्षित हैं, बल्कि बेहद कारगर और प्रभावी भी हैं। इच्छुक और योग्य महिलाएं अपनी सुविधानुसार इनमें से किसी भी साधन को चुन सकती हैं। विशेष रूप से वे महिलाएं, जो स्थाई साधन अपनाने के लिए तैयार हैं, लेकिन शारीरिक रूप से ऑपरेशन के लिए सक्षम नहीं हैं, वे अस्थाई साधन को बिना किसी हिचकिचाहट के अपना सकती हैं। अस्थाई साधन भी read more
- Post by Admin on Sep 06 2024
लखीसराय: जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में शुक्रवार को एक बड़ा कदम उठाया गया, जब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वर्चुअल माध्यम से 13 करोड़ 10 लाख रुपए की लागत से बने विभिन्न स्वास्थ्य संसाधनों का लोकार्पण किया। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में किया गया, जहां प्रभारी डीएम सह एडीएम स read more
- Post by Admin on Sep 03 2024
मुजफ्फरपुर : सदर अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए टोकन सिस्टम लगाया गया है, जिसमें डिस्प्ले बोर्ड और स्पीकर के माध्यम से टोकन नंबर की घोषणा की जानी है। लेकिन यह व्यवस्था फिलहाल बंद पड़ी है, जिससे मरीजों को काफी परेशानी हो रही है। अस्पताल में आने वाले मरीज घंटों लंबी लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करने को मजबूर हैं। महिलाओं, बुजुर्गों और गंभीर रूप से बीमार लो read more
- Post by Admin on Sep 03 2024
लखीसराय : मंगलवार को जिप अध्यक्षा अंशु कुमारी और उप विकास आयुक्त कुंदन कुमार ने सदर अस्पताल का गहन निरीक्षण किया। अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का अवलोकन किया गया, लेकिन अंदरूनी और बाहरी साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त की। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी से गायब पाए गए दो चिकित्सकों और दो जीएनएम पर सख्त कार्रवाई की जरूरत बताई गई। निरीक्षण के द read more
- Post by Admin on Sep 02 2024
लखीसराय : जिले में मिशन परिवार विकास अभियान के तहत 2 सितंबर से परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा की सफलता के लिए सघन दंपत्ति संपर्क पखवाड़ा की शुरुआत हो चुकी है। इस अभियान के तहत आशा और कम्युनिटी मोबिलाइजर (जीविका) द्वारा घर-घर जाकर लोगों को परिवार नियोजन के महत्व और इससे होने वाले लाभों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। इस पखवाड़े के दौरान लोगों को बताया जा रहा है कि शादी 21 वर् read more
- Post by Admin on Sep 02 2024
मुजफ्फरपुर : जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन की पहल पर सकरा में 5 करोड़ की लागत से नए रेफरल अस्पताल के भवन के निर्माण की स्वीकृति राज्य सरकार द्वारा दी गई है। जिला पदाधिकारी ने सकरा के पुराने अस्पताल भवन की जर्जर स्थिति को देखते हुए सरकार से नए भवन के निर्माण की सिफारिश की थी, जिसे मंजूरी मिल गई है। इस नए भवन का निर्माण जनहित में किया जाएगा और इसके पूर्ण होने के बाद इसे जनता क read more
- Post by Admin on Aug 31 2024
मुजफ्फरपुर : जिले के इमलीचट्टी स्थित फर्स्ट स्टेज स्कूल में सोशल वर्कर फॉर विमेन इंपावरमेंट द्वारा मुफ्त स्वास्थ्य जांच और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 450 लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई। इस शिविर में विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं, जिनमें स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. के. सरिता, त्वचा विशेषज्ञ डॉ. राजेश कुमार, दंत चिकित्सक डॉ. सैफ अली read more
- Post by Admin on Aug 31 2024
लखीसराय : शनिवार को सिविल सर्जन, लखीसराय की अध्यक्षता में इंटेंसिफाईड आईईसी कैंपेन और स्वैच्छिक रक्तदान आयोजकों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में रक्तदान के नाम पर मरीजों से पैसे वसूलने की घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। सिविल सर्जन ने रवि कुमार और कुलभूषण गिरी द्वारा की गई ऐसी गतिविधियों की कड़ी निंदा की और निर्देश दिया कि भविष्य में इन द read more
- Post by Admin on Aug 30 2024
समस्तीपुर : शुक्रवार को ताजपुर, समस्तीपुर में कात्यानी सेवा संस्थान द्वारा आयोजित "सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ" अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कठपुतली कलाकार सुनील कुमार के नेतृत्व में डॉ. लोहिया कर्पूरी विशेश्वर दास महाविद्यालय, ताजपुर के सभा भवन में पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। कार्यक्रम में नगर परिषद ताजपुर के कार्यपा read more