मनोरंजन समाचार
- Post by Admin on Aug 28 2025
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री और पर्यावरण कार्यकर्ता दीया मिर्जा ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए हिमाचल प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता और वहां मौजूद चुनौतियों पर अपनी गहरी चिंता जाहिर की। वीडियो में दीया अपने बेटे अव्यान आजाद रेखी के साथ पहाड़ों की गोद में खेलती और प्रकृति के बीच समय बिताती नजर आ रही हैं। वीडियो की शुरुआत एक मासूम पल से होती है, जब अव्य read more
- Post by Admin on Aug 25 2025
मुंबई : दिव्या खोसला और नील नितिन मुकेश की आगामी फिल्म 'एक चतुर नार' का ट्रेलर सोमवार को रिलीज हो गया है और दर्शकों को यह बेहद रोमांचक और मनोरंजक लग रहा है। ट्रेलर टी-सीरीज के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर साझा किया गया, जबकि दिव्या ने इसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया। ट्रेलर की शुरुआत सोचने पर मजबूर कर देने वाले कथन के साथ होती है। दिव्या की आवाज सुनाई देती है, " read more
- Post by Admin on Aug 25 2025
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपनी जिंदगी से जुड़ी बड़ी खुशखबरी साझा कर अपने फैंस को हैरान कर दिया। एक खास अंदाज में हिंट देते हुए परिणीति ने इशारा किया है कि वह मां बनने वाली हैं। दरअसल, परिणीति ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें एक खूबसूरत केक दिख रहा था। इस केक पर नन्हे कदमों के निशान बने हुए थे और उस पर लिखा था— “1+1=3”। भले read more
- Post by Admin on Aug 22 2025
नई दिल्ली : पंजाबी सिनेमा ने अपने हास्य जगत के सबसे चमकते सितारे को खो दिया। मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता जसविंदर भल्ला (65) का शुक्रवार को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को दोपहर 12 बजे मोहाली के पास शमशान घाट पर किया जाएगा। जसविंदर भल्ला ने अपनी बेमिसाल कॉमिक टाइमिंग और सादगी से भरे व्यंग्यपूर्ण संवादों के दम पर दर् read more
- Post by Admin on Aug 21 2025
मुंबई : भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अदाकारा अक्षरा सिंह ने एक बार फिर अपने फैन्स को मोटिवेशन का डोज दिया है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए लेटेस्ट वीडियो में अक्षरा जिम में पसीना बहाती नजर आईं। कार्डियो से लेकर वेट ट्रेनिंग और फ्लेक्सिबिलिटी एक्सरसाइज तक, उन्होंने हर वर्कआउट को पूरे जोश और एनर्जी के साथ किया। वीडियो में अक्षरा बैटल रोप, स्क्वैट्स, लंज, पुश-अप्स, बेंच प्रेस औ read more
- Post by Admin on Aug 21 2025
मुंबई : अभिनेत्री और निर्माता पल्लवी जोशी ने फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ के ट्रेलर रिलीज पर रोक को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि कोलकाता में ट्रेलर लॉन्च न होने के पीछे ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस सरकार की भूमिका रही है। गौरतलब है कि 16 अगस्त को, जो डायरेक्ट एक्शन डे की सालगिरह थी, कोलकाता में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च होना था। लेकिन प्र read more
- Post by Admin on Aug 18 2025
मुंबई : वरिष्ठ अभिनेता अनुपम खेर ने जिंदगी को लेकर अपना प्रेरणादायक संदेश साझा किया है। उनका मानना है कि सफलता और असफलता स्थायी नहीं होते, बल्कि इंसान का साहस ही उसकी असली पूंजी है। अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरों के साथ लिखा, “सफलता अंतिम नहीं है, असफलता घातक नहीं है, महत्वपूर्ण तो आगे बढ़ते रहने का साहस है।” उनका यह संदेश युवाओं और प्रशंसकों के लिए प्रेरणा read more
- Post by Admin on Aug 17 2025
गुरुग्राम : साइबर सिटी गुरुग्राम रविवार सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा। बिग बॉस ओटीटी विनर और मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर तीन अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर सनसनी फैला दी। बाइक सवार बदमाशों ने सेक्टर-56 स्थित घर पर करीब 25 राउंड गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वारदात सुबह 5:30 से 6 बजे के बीच हुई। घटना के समय एल्विश यादव घर प read more
- Post by Admin on Aug 10 2025
मुंबई : श्रीलंका से निकलकर बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज 11 अगस्त को अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। पूर्व मिस यूनिवर्स श्रीलंका रह चुकीं जैकलीन अपने दिलकश अंदाज, शानदार अभिनय और स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। 11 अगस्त 1985 को बहरीन के मनामा में जन्मीं जैकलीन ने ऑस्ट्रेलिया से मास कम्युनिकेशन में डिग्री हासिल करने के बाद श्रीलंका में टीवी र read more
- Post by Admin on Aug 08 2025
मुंबई : मशहूर अभिनेत्री अदिति राव हैदरी को सिनेमा में उनकी बहुमुखी प्रतिभा और प्रभावशाली अदाकारी के लिए इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (आईएफएफएम) 2025 में ‘डायवर्सिटी इन सिनेमा अवॉर्ड’ से सम्मानित किया जाएगा। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय सिनेमा की विविधता और कलात्मकता को शानदार ढंग से प्रस्तुत करने के लिए दिया जा रहा है। सम्मान की read more