ब्लैक लुक में अक्षरा सिंह का जलवा, फैंस बोले– इतना स्टाइल कहां से लाती हो
- Post By Admin on Sep 01 2025

मुंबई : भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सुपरहिट अदाकारा अक्षरा सिंह अपने स्टाइल और लुक्स को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी नई तस्वीरें आते ही वायरल हो जाती हैं। हाल ही में अक्षरा ने इंस्टाग्राम पर ब्लैक ड्रेस में अपना नया फोटोशूट शेयर किया, जिसने फैंस को दीवाना बना दिया।
अक्षरा सिंह इस तस्वीर में ब्लैक कलर का फैशनेबल टॉप और उसी रंग की जैकेट के साथ नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने प्रिंटेड शॉर्ट स्कर्ट और स्ट्राइप्ड स्टॉकिंग्स पहन रखी है। हाथ में एक ग्लास और चेहरे पर आत्मविश्वास भरी मुस्कान ने उनके लुक को और आकर्षक बना दिया। इस पोस्ट को उन्होंने कैप्शन दिया – "जगुआर"।
उनकी इस स्टाइलिश तस्वीर पर फैंस ने जमकर प्यार लुटाया। कोई उन्हें "फायर" बता रहा है, तो कोई "क्वीन" कहकर संबोधित कर रहा है। एक यूजर ने लिखा, "जगुआर तो आप खुद हैं, आपकी चाल में शेरनी वाला स्वैग झलकता है।" वहीं दूसरे ने मजाकिया अंदाज में पूछा, "इतना स्टाइल कहां से लाती हो? हर फोटो में कमाल लगती हो।"
अक्षरा सिंह की इस पोस्ट पर हजारों लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं। लोग उनके आत्मविश्वास और स्टाइल की तारीफ करते नहीं थक रहे।
गौरतलब है कि इससे पहले अक्षरा ने अपने जन्मदिन पर साड़ी पहने मंदिर परिसर की तस्वीरें साझा की थीं। उस पोस्ट में उन्होंने लिखा था, "जन्मदिन सफल रहा महादेव के स्पर्श से... आभार आप सभी का जिन्होंने प्यार और आशीर्वाद दिया।"
भोजपुरी इंडस्ट्री में अक्षरा सिंह का ग्लैमर और फैशन सेंस उन्हें बाकी अभिनेत्रियों से अलग बनाता है। यही वजह है कि उनके हर लुक का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं।