दीपिका पादुकोण ने बेटी दुआ के पहले जन्मदिन पर बनाया खास चॉकलेट केक, शेयर की तस्वीर

  • Post By Admin on Sep 10 2025
दीपिका पादुकोण ने बेटी दुआ के पहले जन्मदिन पर बनाया खास चॉकलेट केक, शेयर की तस्वीर

मुंबई : अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपनी बेटी दुआ का पहला जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मना रही हैं। इस खास मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी के लिए प्यार और उत्साह व्यक्त किया।

दीपिका ने दुआ के पहले जन्मदिन के अवसर पर स्वादिष्ट चॉकलेट केक बनाया और उसकी तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मेरी लव लैंग्वेज। अपनी बेटी के पहले जन्मदिन के लिए केक बनाना।”

अभिनेत्री की पोस्ट को फैंस ने बेहद पसंद किया। कमेंट सेक्शन में उनके प्रशंसकों ने बधाई और प्यार जताया। कुछ ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे दुआ,” तो कुछ ने पूछा, “दुआ का फेस अब तो दिखा दीजिए।”

दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह ने 2018 में सगाई की और उसी साल नवंबर में इटली के लेक कोमो में शादी की। उनकी बेटी दुआ का जन्म 8 सितंबर, 2024 को हुआ था। पिछले साल दीपावली के दौरान दोनों ने अपनी बिटिया की पहली झलक साझा की और नाम का खुलासा किया। रणवीर ने कहा था कि “दुआ हमारी प्रार्थना का फल है। हमारा दिल प्यार और कृतज्ञता से भरा हुआ है।”

वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका हाल ही में फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में नजर आईं। इसके अलावा वह शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘किंग’, अल्लू अर्जुन के साथ ‘एए22xए6’, और ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट टू: देव और कल्कि 2898 ईस्वी’ के सीक्वल में दिखाई देंगी।