क्राइम समाचार
- Post by Admin on Mar 16 2025
लखीसराय : जिले के कजरा थाना क्षेत्र के पोखरामा मौजा स्थित छः बिघीया बहियार में अराजक तत्वों द्वारा फसल में आग लगाने का मामला सामने आया है। पोखरामा निवासी उमा शंकर सिंह के खेत में रखी मसूर और सरसों की 250 बोझा तैयार फसल शनिवार रात आग की भेंट चढ़ गई। पीड़ित किसान उमा शंकर सिंह ने बताया कि उन्होंने बड़ी मेहनत और लागत से लाखों रुपए की फसल तैयार की थी, लेकिन किसी शरारती तत्व ने read more
- Post by Admin on Mar 16 2025
सीवान : बिहार के सीवान जिले में धार्मिक यात्रा के दौरान हनुमान भक्तों पर हमले की घटना सामने आई है। गोपालगंज के श्रद्धालु जब पंचमुखी हनुमान मंदिर निर्माण के लिए चंदा लेने सीवान के नवीगंज गांव जा रहे थे, तभी रास्ते में बड़हरिया थाना क्षेत्र के इजमाली गांव में एक समुदाय द्वारा उन पर अचानक पत्थरबाजी शुरू कर दी गई। इस हमले में करीब आधा दर्जन श्रद्धालु घायल हो गए, जिन्हें इलाज के read more
- Post by Admin on Mar 16 2025
बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय में जमीनी विवाद को लेकर एक बार फिर हिंसा भड़क गई। लाखो थाना क्षेत्र के इनियार गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करते नजर आ रहे हैं। पीड़ read more
- Post by Admin on Mar 16 2025
मुजफ्फरपुर : जिले के कुढ़नी हरिया के पास शनिवार सुबह रेलवे ट्रैक पर एक लोको पायलट का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान शिवहर जिले के बेलाई दुलह निवासी 33 वर्षीय अमरेंद्र कुमार के रूप में हुई, जो पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल में लोको पायलट के पद पर कार्यरत थे। वह मुजफ्फरपुर के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में किराए के मकान में अपने परिवार के स read more
- Post by Admin on Mar 15 2025
अमृतसर : ठाकुरद्वारा मंदिर के बाहर शुक्रवार देर रात हुए धमाकों के मामले में पाकिस्तान कनेक्शन सामने आ रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी इस ओर इशारा किया है। पंजाब पुलिस के इंस्पेक्टर जनरल (IG) गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि इस हमले के पीछे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का हाथ हो सकता है। पुलिस ने घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं, जिसमें दो बाइक सवार संदिग्ध read more
- Post by Admin on Mar 15 2025
समस्तीपुर : रामजानकी ठाकुरबाड़ी वाजिदपुर गादो मंदिर से अष्टधातु की बहुमूल्य मूर्तियों की चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) दलसिंहसराय विवेक कुमार ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि 29-30 जनवरी 2025 की रात हुई इस चोरी के मामले में पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और मानवीय आसूचना के आधार पर चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। read more
- Post by Admin on Mar 15 2025
पूर्वी चंपारण (मधुरेश प्रियदर्शी) : चंपारण जिले में पुलिस की मुस्तैदी के बीच रंगों की होली खूनी होली में बदल गई। जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बखरी पंचायत के बैरागी टोला गांव में शुक्रवार की शाम स्थानीय मुखिया जगरनाथ राय के दरवाजे पर आयोजित होली मिलन के दौरान दो पक्ष आपस में भीड़ गए। इस हिंसक झड़प में जमकर चाकूबाजी हुई और फायरिंग भी की गई। इ read more
- Post by Admin on Mar 12 2025
लखीसराय : जिले के सूर्य नारायण घाट पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में दो बच्चियों की डूबने से मौत हो गई। दोनों बच्चियां कपड़े धोने के दौरान गहरे पानी में चली गईं और डूबने से उनकी जान चली गई। मृतकों की पहचान कबैया थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 25 निवासी रंजीत तुरी की 12 वर्षीय बेटी खुशी कुमारी और 10 वर्षीय अंकिता कुमारी के रूप में हुई है। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनु read more
- Post by Admin on Mar 12 2025
लखीसराय : जिले के हलसी थाना क्षेत्र के खुरीयारी-प्रतापपुर सीमा स्थित खोरिला पीपल के पास मंगलवार रात को अपराधियों ने लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, पटना जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के रोशनपुर कच्ची दरगाह निवासी 35 वर्षीय सिकंदर यादव अपनी ससुराल, हलसी थाना क read more
- Post by Admin on Mar 12 2025
लखीसराय : जिला उत्पाद पुलिस ने मंगलवार शाम से बुधवार तक जिले में अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया, जिसके परिणामस्वरूप दो सगे भाई समेत 5 तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इस दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब और बीयर की बरामदगी की, साथ ही शराब तस्करों के पास से एक बाइक भी जब्त की गई है। उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक गुड्डू कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तस्करों में read more