शराब कारोबारियों पर मद्य निषेध विभाग का शिकंजा, विदेशी शराब समेत 14 गिरफ्तार

  • Post By Admin on May 11 2026
शराब कारोबारियों पर मद्य निषेध विभाग का शिकंजा, विदेशी शराब समेत 14 गिरफ्तार

लखीसराय : मद्य निषेध थाना, लखीसराय द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान के दौरान शराब कारोबारियों और शराब सेवन करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। 10 मई 2026 को चलाए गए अभियान में विदेशी शराब और चुलाई शराब बरामद की गई, वहीं कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

मद्य निषेध विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जकड़ाज स्थान क्षेत्र से 131.820 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। वहीं नया टोला पुरानी बाजार निवासी अरुण कुमार के पास से 11 लीटर चुलाई शराब जब्त की गई। गढ़ी विशनपुर इलाके में सावो देवी के यहां से 2 लीटर चुलाई शराब बरामद हुई। इसके अलावा विभिन्न थाना क्षेत्रों से शराब पीने के आरोप में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें बड़ी दरगाह, सिरिंगपुर, लाखोचक, बेलदरिया, मनोहरपुर समेत अन्य क्षेत्रों के लोग शामिल हैं। गिरफ्तार लोगों में राजन मिस्त्री, रविश कुमार, प्रशांत कुमार, नागेश्वर यादव, सतीश कुमार, अमरजीत कुमार, मोहरिल कुमार, गुलशन कुमार, नीतिश कुमार, काजू कुमार और रूपेश कुमार समेत अन्य शामिल हैं।

मद्य निषेध विभाग ने बताया कि जिले में शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। विभाग ने चेतावनी दी है कि शराब कारोबार और सेवन में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।