बरियारपुर गांव में पुलिस की छापेमारी, अवैध शराब के साथ बाइक जब्त
- Post By Admin on May 09 2026
लखीसराय : पीरीबाजार थाना पुलिस ने अवैध शराब बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए बरियारपुर गांव से 62 लीटर देशी महुआ शराब बरामद की है। इस दौरान शराब परिवहन में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया।
पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से रखी गई महुआ शराब को बरामद किया गया। हालांकि पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही धंधेबाज मौके से फरार हो गए।
पीरीबाजार थाना पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा शराब कारोबार से जुड़े लोगों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पुलिस ने कहा कि जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।