देश समाचार
- Post by Admin on Sep 04 2025
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ टेलीफोन पर वार्ता की। बातचीत के दौरान रूस-यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के प्रयासों सहित आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ। पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक ताकतों कॠread more
- Post by Admin on Sep 04 2025
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि टेक्नोलॉजी और नवाचार भारत और सिंगापुर के बीच साझेदारी के मजबूत स्तंभ हैं। दोनों देशों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), क्वांटम और अन्य डिजिटल तकनीकों में सहयोग बढ़ाने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर सिंगापुर के पीएम लॉरेंस वोंग भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर आए हैं। दिल्ली में दोनों नेताओं read more
- Post by Admin on Sep 04 2025
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शिक्षकों के साथ बातचीत में कहा कि शिक्षक केवल कक्षाओं तक सीमित नहीं रहते, बल्कि युवा शक्ति के चरित्र निर्माण और जिज्ञासा को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने जीएसटी रिफॉर्म को भारत की अर्थव्यवस्था में ‘पंचरत्न’ जोड़ने वाला कदम करार दिया। पीएम मोदी ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कठread more
- Post by Admin on Sep 04 2025
नई दिल्ली : जीएसटी परिषद ने देश के अप्रत्यक्ष कर ढांचे में बड़े बदलाव की घोषणा की है, जिसके तहत 22 सितंबर से कई उत्पादों और सेवाओं पर टैक्स दरों में कटौती लागू होगी। इस कदम से आम जनता को सीधे वित्तीय राहत मिलेगी और महंगाई पर नियंत्रण में मदद मिलेगी। नई व्यवस्था के तहत जीएसटी स्लैब को चार (5%, 12%, 18%, 28%) से घटाकर दो (5% और 18%) कर दिया गया है। वहीं, लग्जरी और सिन गुड्स पर अब 40% का कर लगाया जà read more
- Post by Admin on Sep 04 2025
नई दिल्ली : हाल के दिनों में उत्तर भारत में आई बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने गंभीर रुख अपनाया है। अदालत ने पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर सरकारों को नोटिस जारी कर दो हफ्तों के भीतर जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह साफ दिखता है कि बड़े पैमाने पर अवैध पेड़ कटाई हुई है read more
- Post by Admin on Sep 04 2025
नई दिल्ली : जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक में जहां आम जनता को राहत देने के लिए आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी शून्य किया गया, वहीं विलासिता और हानिकारक वस्तुओं पर कर का बोझ बढ़ा दिया गया है। बैठक में तंबाकू उत्पादों, लग्जरी कारों और निजी विमानों सहित कई वस्तुओं पर 40 प्रतिशत जीएसटी लगाने का फैसला लिया गया। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि à read more
- Post by Admin on Sep 04 2025
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक में लिए गए बड़े फैसलों का स्वागत किया है। उन्होंने इसे अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और आम आदमी के जीवन को आसान बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "अपने स्वतंत्रता दिवस भाषण में मैंने जीएसटी में अगली पीढ़ी के सुधारों की बात की थी। आज खुशी है कि जीएस read more
- Post by Admin on Sep 03 2025
नई दिल्ली : विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार को भारत-जर्मनी संबंधों को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि दोनों देशों के रिश्ते लगातार गहराई और महत्व में बढ़ रहे हैं। जर्मनी के विदेश मंत्री जोहान वेडफुल के साथ दिल्ली में हुई वार्ता के बाद मीडिया से बातचीत में जयशंकर ने कहा कि भारत-जर्मनी संबंध "बेहद स्थिर" हैं और वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच इनकी अहमियत और बढ़ गई हॠread more
- Post by Admin on Sep 03 2025
नई दिल्ली : केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को जर्मनी के विदेश मंत्री जोहान वेडफुल के साथ मुलाकात की, जिसमें भारत और जर्मनी के बीच डिफेंस, स्पेस, इनोवेशन और ऑटोमोबाइल सेक्टर में सहयोग बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की गई। पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बताया कि उन्होंने जर्मनी के विदेश मंत्री के साथ व्यापारिक प्रतिनिधिमंडलों कॠread more
- Post by Admin on Sep 03 2025
नई दिल्ली : भारत और भूटान के आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक रिश्तों को और गहराई देने के उद्देश्य से भूटान के मुख्य मठाधीश परम पावन जे खेंपो, ट्रुलकु जिग्मे चोएद्रा और भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे भारत की आधिकारिक यात्रा पर आ रहे हैं। इस दौरे का सबसे प्रमुख आकर्षण बिहार के राजगीर में बने शाही भूटान मंदिर का प्राण-प्रतिष्ठा और उद्घाटन समारोह होगा। यह भव्य मंदिर भारत à read more