देश समाचार

दिखाया गया है 1,222 चीज़े में से 121-130 ।
गैस सिलेंडर संकट की आशंका पर सरकार सक्रिय, जमाखोरी रोकने को एस्मा लागू
  • Post by Admin on Mar 11 2026

नई दिल्ली : देश में एलपीजी गैस सिलेंडर की संभावित किल्लत की खबरों के बीच केंद्र सरकार सक्रिय हो गई है। सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देते हुए गैस आपूर्ति सुचारू बनाए रखने के लिए कई कड़े कदम उठाए हैं। साथ ही कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए आवश्यक सेवा अनुरक्षण अधिनियम (एस्मा) लागू कर दिया गया है। सरकार ने आम उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे घबराएं नहीं, क्योंकि   read more

कोविड वैक्सीन के दुष्प्रभाव पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र को मुआवजा नीति बनाने का निर्देश
  • Post by Admin on Mar 10 2026

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने कोविड-19 टीकाकरण से जुड़े मामलों में महत्वपूर्ण निर्देश देते हुए केंद्र सरकार को कहा है कि वैक्सीन के बाद गंभीर प्रतिकूल दुष्प्रभाव झेलने वाले लोगों के लिए ‘नो-फॉल्ट कंपंसेशन सिस्टम’ तैयार किया जाए। अदालत ने निर्देश दिया कि यह व्यवस्था मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर के माध्यम से लागू की जाए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा   read more

रसोई गैस बुकिंग नियमों में बदलाव, अब 25 दिन बाद ही मिलेगा नया सिलिंडर
  • Post by Admin on Mar 10 2026

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने घरेलू एलपीजी गैस सिलिंडर की बुकिंग प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। नए नियम के तहत अब उपभोक्ता पिछले सिलिंडर की डिलीवरी के 25 दिन बाद ही अगला सिलिंडर बुक कर सकेंगे। पहले यह अवधि 21 दिन थी। सरकार का कहना है कि यह कदम गैस सिलिंडरों की जमाखोरी और बाजार में हो रही कालाबाजारी पर रोक लगाने के उद्देश्य से उठाया गया है। नए नियम लागू होने के बाद त   read more

देश के कई शहरों में एलपीजी की किल्लत, होटल-रेस्तरां प्रभावित
  • Post by Admin on Mar 10 2026

नई दिल्ली : मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव का असर अब भारत में भी दिखाई देने लगा है। देश के कई शहरों में कमर्शियल एलपीजी सिलिंडरों की अचानक कमी से होटल, रेस्तरां और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के सामने संकट खड़ा हो गया है। महाराष्ट्र और कर्नाटक में रेस्टोरेंट संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द गैस आपूर्ति सामान्य नहीं हुई तो कई प्रतिष्ठानों को कामकाज बंद करना पड़ सकता है।   read more

सेना प्रमुख के नाम पर डीपफेक वीडियो वायरल, पीआईबी ने बताया फर्जी
  • Post by Admin on Mar 09 2026

नई दिल्ली : मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बदनाम करने की कथित साजिश का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर भारतीय सेना प्रमुख के नाम से एक एआई जनित डीपफेक वीडियो वायरल कर यह दावा किया जा रहा था कि भारत ने ईरानी नौसेना के एक युद्धपोत की गोपनीय लोकेशन इजरायल के साथ साझा की थी। इस दावे का खुलासा करते हुए प्रेस सूचना ब्यूरो की फैक्ट-चेक इकाई PIB Fact   read more

कोर्ट के झटके के बावजूद आगे बढ़ी भारत-यूएस ट्रेड डील, 3–4 माह में फैसला संभव
  • Post by Admin on Mar 08 2026

नई दिल्ली : भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते को लेकर बातचीत जारी है और अगले तीन से चार महीनों में इस पर मुहर लगने की संभावना जताई जा रही है। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के हालिया कानूनी झटके के बावजूद दोनों देशों के बीच वार्ता की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। सरकारी सूत्रों के अनुसार भारत इस समझौते को जल्द अंतिम रूप देने के पक्ष में है। सरकार का मानना है कि मौजूद   read more

राजधानी को मिली रिंग मेट्रो की सौगात, पीएम मोदी ने नए कॉरिडोर का कियाउद्घाटन
  • Post by Admin on Mar 08 2026

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली के सार्वजनिक परिवहन और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) के दो नए महत्वपूर्ण कॉरिडोर का उद्घाटन किया और तीन नई मेट्रो लाइनों की आधारशिला रखी। इसके साथ ही उन्होंने 15,200 करोड़ रुपये की सामान्य पूल आवासीय आवास (जीपीआरए) पुनर्विकास योजना की भी शुरुआत की। प   read more

कोटा एयरपोर्ट परियोजना से हाड़ौती क्षेत्र में बढ़ेगी विकास की रफ्तार : प्रधानमंत्री मोदी
  • Post by Admin on Mar 08 2026

कोटा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के कोटा में आधुनिक हवाई अड्डे के शिलान्यास को हाड़ौती क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे कोटा, बूंदी, बारां और झालावाड़ सहित पूरे इलाके के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र में आर्थिक और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देगी। प्रधानमंत्री ने वीडियो संदेश के माध्यम से आयोजित शिलान्य   read more

मुजफ्फरपुर में 12 मार्च को राष्ट्रीय नवगीत उत्सव, देशभर के 35 प्रमुख नवगीतकार होंगे शामिल
  • Post by Admin on Mar 07 2026

मुजफ्फरपुर: ललित नारायण तिरहुत कॉलेज में 12 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय नवगीत उत्सव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नवगीत कुटुंब और कॉलेज के हिंदी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले इस भव्य साहित्यिक आयोजन की जानकारी देने के लिए कॉलेज परिसर में प्रेसवार्ता आयोजित की गई। समारोह के संयोजक डॉ. संजय पंकज ने बताया कि इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देशभर के लगभ   read more

भारतीय वायुसेना का सुखोई-30MKI लड़ाकू विमान उड़ान भरने के बाद हुआ लापता, खोज जारी
  • Post by Admin on Mar 05 2026

नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना का एक सुखोई Su-30MKI लड़ाकू विमान गुरुवार शाम को उड़ान भरने के बाद से लापता हो गया, जिससे रक्षा प्रतिष्ठानों में हलचल मच गई है। विमान असम के जोरहाट एयरबेस से एक नियमित मिशन के लिए उड़ान भरने के बाद अचानक ग्राउंड कंट्रोल से संपर्क खो बैठा। घटना के बाद वायु सेना ने तुरंत खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया है। जोरहाट से उड़ान के बाद टूटा संपर्क प्रारंभिक   read more