जाने क्या है डिजिटल अरेस्ट और कैसे बचें इससे

  • Post By Admin on Dec 16 2024
जाने क्या है डिजिटल अरेस्ट और कैसे बचें इससे

नई दिल्ली : आधुनिक तकनीक के साथ जहां इंटरनेट ने जीवन को सरल बनाया है। वहीं इसके साथ ही ऑनलाइन अपराध भी तेजी से बढ़ रहे हैं। हाल ही में एक नया धोखाधड़ी करने का तरीका सामने आया है। जिसे डिजिटल अरेस्ट कहा जा रहा है। इस धोखाधड़ी में स्कैमर्स (धोखेबाज) लोगों को फंसाने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। आइए जानते हैं कि यह डिजिटल अरेस्ट क्या है और इससे कैसे बचा जा सकता है।

डिजिटल अरेस्ट क्या है?

डिजिटल अरेस्ट एक नए प्रकार का धोखाधड़ी करने का तरीका है। जिसमें अपराधी व्यक्ति को यह बताकर डराते हैं कि उनकी कोई ऑनलाइन गतिविधि कानून के खिलाफ है और उनके खिलाफ एक डिजिटल अरेस्ट वारंट जारी किया गया है। इसमें लोग पुलिस या सरकारी अधिकारियों के नाम से कॉल या संदेश प्राप्त करते हैं। जिसमें कहा जाता है कि उनका डिजिटल पहचान या डाटा गलत तरीके से इस्तेमाल किया गया है और इसके लिए उन्हें कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

यह धोखेबाज अक्सर किसी आधिकारिक वेबसाइट या वॉट्सऐप पर संदेश भेजते हैं। जिसमें यह दिखाने की कोशिश करते हैं कि उनके खिलाफ ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है और उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। फिर वे पीड़ित से तुरंत पैसे की मांग करते हैं, ताकि वे कानूनी कार्रवाई से बच सकें।

डिजिटल अरेस्ट से कैसे बचें?

1.    कभी भी अनजान कॉल या संदेश पर विश्वास न करें
 ⁠
यदि आपको किसी सरकारी एजेंसी या पुलिस से गिरफ्तारी का संदेश प्राप्त होता है, तो तुरंत इसे अनदेखा करें। ऐसी कोई भी कानूनी कार्रवाई हमेशा सरकारी पत्रों और न्यायिक प्रक्रियाओं के माध्यम से होती है, न कि फोन कॉल्स या मैसेज के माध्यम से।

2.    कभी भी ऑनलाइन बैंकिंग से जुड़े लिंक पर क्लिक न करें
 ⁠
स्कैमर्स आमतौर पर आपको बैंक खातों या कार्ड की जानकारी प्राप्त करने के लिए लिंक भेजते हैं। ऐसी स्थिति में कभी भी लिंक पर क्लिक न करें और किसी से भी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें।

3.    फोन नंबर और ईमेल की जांच करें

हमेशा यह सुनिश्चित करें कि कॉल या संदेश भेजने वाले व्यक्ति का नंबर और ईमेल सही है। पुलिस और सरकारी एजेंसियां आमतौर पर सार्वजनिक नंबर और वेबसाइटों से ही संपर्क करती हैं।

4.    कानूनी सलाह लें
 ⁠
यदि आपको संदेह होता है कि आपको धोखा दिया जा रहा है, तो तुरंत किसी विशेषज्ञ से कानूनी सलाह लें। आप स्थानीय पुलिस या साइबर क्राइम सेल से भी संपर्क कर सकते हैं।

5.    अपने ऑनलाइन खातों की सुरक्षा बढ़ाएं
 ⁠
अपनी निजी जानकारी और ऑनलाइन खातों को सुरक्षित रखने के लिए मजबूत पासवर्ड का इस्तेमाल करें और समय-समय पर सुरक्षा सेटिंग्स अपडेट करें।

6.    सोशल मीडिया पर सतर्क रहें

अपनी व्यक्तिगत जानकारी को सोशल मीडिया पर सार्वजनिक न करें, ताकि धोखाधड़ी करने वाले लोग इसका उपयोग न कर सकें।

डिजिटल अरेस्ट एक नया और खतरनाक ऑनलाइन धोखाधड़ी तरीका है। जिसका सामना हमें सावधानी और सतर्कता से करना होगा। अगर आप सतर्क रहते हैं और सरकारी एजेंसियों से संपर्क करते हैं, तो आप इस प्रकार के धोखाधड़ी से बच सकते हैं। याद रखें, कोई भी सरकारी एजेंसी आपको फोन या ईमेल के माध्यम से पैसे नहीं मांगेगी।