भारत-चीन सीमा के समीप हिमस्खलन, कोई हताहत नहीं
- Post By Admin on Jan 30 2023

गोपेश्वर: उत्तराखंड के उच्च हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी होने से जहां मौसम सुहाना हो गया है वहीं दूसरी तरफ जोशीमठ ब्लॉक के मलारी गांव के पास कुंती नाले में प्रदेश के उच्च हिमालय क्षेत्र में हिमस्खलन हुआ है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।
यह वीडियो भारत-चीन सीमा के समीप स्थित जोशीमठ ब्लॉक के मलारी गांव से आया है, जिसमें सुबह लगभग सात बजे हिमस्खलन होता दिख रहा है, फिलहाल इससे किसी तरह के कोई नुकसान की खबर नहीं है। प्रशासन और आपदा प्रबंधन के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। राहत और बचाव कार्य की टीमें माैके पर पहुंच गयी हैं। हालांकि कुछ लोग इस हिमस्खलन को बीती रात में होना बता रहे हैं।