जियो के 10 साल पूरे होने पर जियोहोम ग्राहकों को तोहफा, एक साल Prime Lite मुफ्त

  • Post By Admin on Sep 19 2026
जियो के 10 साल पूरे होने पर जियोहोम ग्राहकों को तोहफा, एक साल Prime Lite मुफ्त

मुंबई : जियोहोम ने अपने ग्राहकों के लिए नया ऑफर पेश किया है। इसके तहत 30 एमबीपीएस और 100 एमबीपीएस प्लान लेने वाले ग्राहकों को एक साल के लिए Amazon Prime Lite की सदस्यता मुफ्त दी जाएगी। यह सुविधा जियोहोम के 3-इन-1 टीवी, ओटीटी और वाई-फाई प्लान के नए के साथ-साथ मौजूदा ग्राहकों को भी बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के मिलेगी। कंपनी ने यह ऑफर जियो के 10 साल पूरे होने के अवसर पर शुरू किया है।

Amazon Prime Lite की एक साल की सदस्यता के तहत ग्राहकों को Prime Video पर फिल्मों और वेब सीरीज समेत विभिन्न मनोरंजन सामग्री देखने की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही Amazon पर पात्र सामान की खरीदारी पर मुफ्त और तेज डिलीवरी का लाभ भी मिलेगा। कंपनी के मुताबिक यह ऑफर 19 सितंबर से चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा और अगले दो सप्ताह के भीतर संबंधित प्लान के सभी ग्राहकों तक पहुंच जाएगा।

ऑफर उपलब्ध होने पर ग्राहकों को MyJio ऐप के होम पेज पर Amazon Prime Lite का बैनर दिखाई देगा। बैनर पर टैप करके ग्राहक एक साल की मुफ्त सदस्यता सक्रिय कर सकेंगे। सदस्यता की 12 महीने की अवधि उसी दिन से शुरू होगी, जिस दिन इसे सक्रिय किया जाएगा।वहीं, ₹888 और ₹1,199 वाले प्लान तथा 150 एमबीपीएस या उससे अधिक स्पीड वाले प्लान के ग्राहकों को पहले से मिल रहा 24 महीने का Amazon Prime Lite लाभ जारी रहेगा। इन ग्राहकों के मौजूदा लाभ में कोई बदलाव नहीं किया गया है।