ब्रेकिंग समाचार
- Post by Admin on Nov 15 2024
रांची : थाना क्षेत्र के मखमन्द्रों चेक नाका के पास अवैध रूप से बालू लदे चार टर्बो और दो ट्रैक्टर पकड़े गए। थाने के मुंसी अरशद खान ने गश्ती के दौरान रात के तीन बजे मांडर से आ रहे इन वाहनों को रोका। पकड़े गए चार टर्बो में से तीन को छोड़ दिया गया, जबकि एक टर्बो और दो ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया गया। तीन अन्य टर्बो के टायरों की हवा निकालकर उनके चालकों को हिरासत में ले लिया गया। read more
- Post by Admin on Nov 15 2024
रांची : विधानसभा चुनाव के दौरान रांची पुलिस ने भाजपा नेता प्रदीप वर्मा के शिक्षण संस्थान पर छापेमारी की है। सूत्रों के मुताबिक, संस्थान में बड़ी मात्रा में धनराशि छुपे होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। इस छापेमारी में रांची पुलिस के डीएसपी और इंस्पेक्टर समेत भारी संख्या में पुलिस बल शामिल है। संस्थान के एक-एक कमरे की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस ने प read more
- Post by Admin on Nov 14 2024
नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड विधानसभा नियुक्ति घोटाले की सीबीआई जांच पर रोक लगा दी है। यह मामला उस समय सुर्खियों में आया था जब झारखंड हाईकोर्ट ने इस घोटाले की सीबीआई जांच का आदेश दिया था। विधानसभा ने इस आदेश को चुनौती दी थी और गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने इस याचिका की सुनवाई की जिसमें न्यायाधीश बीआर गवई और न्यायाधीश केवी विश्वनाथन शामिल थे। कोर्ट ने विधानसभा की read more
- Post by Admin on Nov 14 2024
लखीसराय : जिले के कबैया थाना क्षेत्र के थाना रोड में ही संचालित एक शैक्षणिक संस्थान में कलियुगी शिक्षक द्वारा गुरु शिष्या संबंध को शर्मशार करने का एक मामला सामने आया है। इस मामले में मॉडर्न मैथमेटिक्स टीचिंग सेंटर के संचालक हलसी थाना क्षेत्र के मोहद्दीनगर ग्राम वासी सरयुग महतो के पुत्र राजेश कुमार को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। माम read more
- Post by Admin on Nov 14 2024
समस्तीपुर : जिले के मुसरीघरारी थाने में तैनात एक महिला सिपाही का गुरूवार को थाना के महिला बैरक के बाथरूम में फंदे से लटका हुआ शव मिला। महिला सिपाही की पहचान चांदनी कुमारी के रूप में की गई है ।वह वैशाली जिले की रहने वाली है। बताया जाता है कि सिपाही का शव बाथरूम में तौलिया टांगने वाले हेंगर से दुपट्टा के सहारे लटक रहा था। काफी देर तक जब वह बाथरुम से नहीं निकली, तो साथी पुलि read more
- Post by Admin on Nov 14 2024
सोनपुर : एशिया के सबसे बड़े मेलों में से एक सोनपुर मेला 2024 का भव्य उद्घाटन आज किया गया। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस मेला के उद्घाटन समारोह में दीप प्रज्वलित कर मेला की शुरुआत की। उद्घाटन समारोह में अन्य गणमान्य व्यक्तियों में विजय कुमार सिन्हा, राजस्व और भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल, पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा और सूचना एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी मंत्री सु read more
- Post by Admin on Nov 14 2024
नालंदा : निगरानी विभाग पटना ने नालंदा जिले के सिलाव प्रखंड के सहकारिता पदाधिकारी प्रशांत कुमार को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी नालंदा के 17 नंबर बायपास पर स्थित ममता पेट्रोल पंप के पास बख्तियारपुर-रजौली मार्ग पर हुई। गिरफ्तार सहकारिता पदाधिकारी को निगरानी विभाग की टीम ने तत्काल अपनी गिरफ्त में लिया और पटना ले जाया गया। इस घटना के ब read more
- Post by Admin on Nov 14 2024
पूर्णिया : सांसद पप्पू यादव को एक फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। इस बार धमकी देने वाले ने कुरियर से पत्र भेजा है। जानकारी के अनुसार सांसद को कुंदन कुमार नामक व्यक्ति ने धमकी भरा पत्र भेजा है जिसमें उसने खुद को लॉरेंस बिश्नोई का दोस्त बताया है। इस पत्र में उसने लॉरेंस बिश्नोई का जिक्र करते हुए उसे अपना दोस्त बताया। उसमें लिखा कि, मेरा मित्र लॉरेंस बिश्नोई साबरमती ज read more
- Post by Admin on Nov 14 2024
बेतिया : जिले के बगहा में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया. यहां गंडक नदी में नाव पलट गई. नाव पर कई लोग सवार थे जो गंडक नदी पार कर खेती-किसानी के लिए दियारा जा रहे थे, इसी क्रम में गंडक नदी में घने कोहरा के कारण पुराने पुल से नाव टकराकर अचानक पलट गई. स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से लापता लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है. नदी में डूबे लोगों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.यह हृदयविदारक घटन read more
- Post by Admin on Nov 14 2024
मोतिहारी : पुलिस की चौकसी के बावजूद पूर्वी चंपारण जिले में अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा घटना जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र में घटित हुई है. यहां के परशुरामपुर चौक पर बाइक सवार अपराधियों ने सीएसपी लूट के दौरान संचालक को गोली मार दी. गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने गंभीर हालत में जख्मी सीएसपी संचालक को आनन-फानन में मोतिहारी पहुंचाया जहां इलाज के दौरान read more