ब्रेकिंग समाचार

दिखाया गया है 1,358 चीज़े में से 521-530 ।
कंगना ने की वायरल गर्ल मोनालिसा की तारीफ, गोरी स्किन के ट्रेंड पर उठाए सवाल
  • Post by Admin on Jan 30 2025

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत एक बार फिर अपने तीखे बयानों को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने महाकुंभ 2025 के दौरान इंटरनेट सनसनी बनी मोनालिसा भोसले की खूबसूरती की तारीफ करते हुए, बॉलीवुड की गोरी स्किन वाली हीरोइनों पर जमकर निशाना साधा है। कंगना ने इस आड़ में सवाल उठाया कि आजकल शोबिज में डार्क और डस्की (सांवली) त्वचा वाली अभिनेत्रियाँ कहां हैं और क्यों अधिकांश युवा   read more

पाकिस्तान की बहु बनेंगी राखी सावंत, तीसरी बार करेंगी शादी
  • Post by Admin on Jan 30 2025

मुंबई : बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत एक बार फिर चर्चा में हैं और इस बार उनके चर्चा का कारण उनकी तीसरी शादी है। राखी ने खुद सोशल मीडिया पर घोषणा की है कि वह तीसरी बार शादी करने जा रही हैं और इस बार उनका दूल्हा पाकिस्तान से होगा। एक्ट्रेस ने यह चौंकाने वाली खबर अपने इंस्टाग्राम पर साझा की, जिसमें उन्होंने अपने शादी के प्लान्स का खुलासा किया। पहली दो शादियां रही असफल   read more

यमुना में जहर मिलाने के बयान पर घिरे केजरीवाल, चुनाव आयोग ने मांगे ठोस सबूत
  • Post by Admin on Jan 30 2025

नई दिल्ली: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का यमुना नदी में जहर मिलाने का बयान अब उनके लिए मुश्किलें खड़ी कर रहा है। चुनाव आयोग (ECI) उनके जवाब से संतुष्ट नहीं है और उसने उन्हें 31 जनवरी सुबह 11 बजे तक ठोस सबूतों के साथ जवाब देने को कहा है। इस मामले में केजरीवाल के खिलाफ कानूनी कार्यवाई भी शुरू हो गई है। भाजपा ने उनकी टिप्पणी को   read more

92 वर्षीय मां के लिए बेटा बना कलयुग का श्रवण कुमार
  • Post by Admin on Jan 30 2025

प्रयागराज : महाकुंभ मेला हमेशा से ही एक धार्मिक और सांस्कृतिक महोत्सव रहा है, लेकिन इस बार एक वायरल वीडियो ने सबका दिल छू लिया है। इस वीडियो में एक 65 वर्षीय शख्स अपनी 92 साल की मां को बैलगाड़ी पर बैठाकर महाकुंभ मेला ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं और सबसे खास बात यह है कि वह बैलगाड़ी को खुद खींच रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस बेटे की भावनाओं की जमकर   read more

अमेरिका में यात्री जेट और सेना के हेलीकॉप्टर की टक्कर, अब तक 19 शव बरामद
  • Post by Admin on Jan 30 2025

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी के पास बुधवार देर रात एक दुखद विमान हादसा हुआ। जिसमें एक यात्री विमान अमेरिकी सेना के ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर से टकरा गया। टक्कर के बाद दोनों विमान पोटोमैक नदी में गिर गए। अब तक 19 शव बरामद किए जा चुके हैं।  अमेरिकन एयरलाइंस की सहायक कंपनी पीएसए एयरलाइंस द्वारा संचालित बॉम्बार्डियर क्षेत्रीय जेट विमान, फ्लाइट संख्या 5342, कैन्सस के विचिटा से वॉशि   read more

जानें 30 जनवरी क्यों है खास दिन, इतिहास और महत्व
  • Post by Admin on Jan 30 2025

नई दिल्ली : भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि 30 जनवरी को मनाई जाती है, जो भारतीय इतिहास में एक अत्यंत दुखद और महत्वपूर्ण दिन के रूप में दर्ज है। इस दिन 1948 में महात्मा गांधी की हत्या की गई थी और तब से यह दिन भारत में शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों पर चलते हुए स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व किया। उनका ‘अहिंसा परमो ध   read more

दिल का दौरा पड़ने से महिला की मौत, डॉक्टर देखता रहा वीडियो
  • Post by Admin on Jan 29 2025

मैनपुरी : जिला अस्पताल में एक 60 वर्षीय महिला की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई जिससे अस्पताल में भारी हंगामा खड़ा हो गया। परिजनों का आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर आदर्श सेंगर ने महिला के इलाज में मदद करने के बजाय करीब 15 मिनट तक अपने मोबाइल पर वीडियो देखने में समय बर्बाद किया, जिस कारण महिला की हालत बिगड़ गई और उसकी मृत्यु हो गई। सीसीटीवी फुटेज में डॉक्टर की लापरवाही   read more

PM मोदी का केजरीवाल पर तीखा पलटवार, कहा क्या मोदी को मारने के लिए जहर देंगे
  • Post by Admin on Jan 29 2025

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दिल्ली के करतार नगर में संकल्प रैली को संबोधित करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के यमुना में जहर मिलाने के दावे पर तीखा पलटवार किया। पीएम मोदी ने कहा कि यह बयान सिर्फ एक राजनीतिक हथकंडा है और इसके जरिए केजरीवाल ने हरियाणा के लोगों का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के घिनौने आरोप राजनीति के चलते लगाए गए   read more

दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर आपस में टकराईं 25 गाड़ियां
  • Post by Admin on Jan 29 2025

गाजियाबाद : दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह घने कोहरे के कारण एक बड़ा हादसा हुआ, जिसमें 25 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र में हुए इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद पुलिस और राहत कार्यकर्ताओं ने तत्काल मदद पहुंचाई और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना के कारण एक्सप्रेसवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे यातायात पूरी तरह से प्रभ   read more

महाकुंभ में भगदड़ के बाद प्रशासन सख्त, बाहरी वाहनों की एंट्री बंद
  • Post by Admin on Jan 29 2025

प्रयागराज : प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ 2025 में भगदड़ की घटना के बाद प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर कड़े कदम उठाए हैं। प्रयागराज की सीमाओं को सील कर दिया गया है, जिससे बाहरी जिलों से आने वाले वाहनों को शहर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है। विभिन्न जिलों में पुलिस और प्रशासन की टीमें तैनात हैं, जो श्रद्धालुओं को रोककर वापस भेज रही हैं। प्रयागराज जाने वाले मार्ग सी   read more