ब्रेकिंग समाचार

दिखाया गया है 1,456 चीज़े में से 171-180 ।
दरभंगा की अंतिम महारानी का निधन, मिथिला और देश में शोक की लहर
  • Post by Admin on Jan 12 2026

दरभंगा : दरभंगा राजघराने की अंतिम महारानी, संविधान सभा की सदस्य एवं राज्यसभा की पूर्व सांसद महाराजाधिराज कामेश्वर सिंह जी की धर्मपत्नी महारानी कामसुंदरी देवी का निधन सोमवार को अलसुबह तीन बजे हो गया। वे 96 वर्ष की थीं और पिछले कुछ दिनों से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं। उनका निधन बाघ मोड़ स्थित कल्याणी निवास में हुआ। महारानी कामसुंदरी देवी, महाराजा कामेश्वर सिंह   read more

जेडीयू से केसी त्यागी का अध्याय समाप्त, बयानबाज़ी से नाराज़ पार्टी ने तोड़ा नाता
  • Post by Admin on Jan 10 2026

पटना : जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) में वरिष्ठ नेता केसी त्यागी की भूमिका को लेकर तस्वीर अब साफ होती दिख रही है। पार्टी के आला सूत्रों के अनुसार, केसी त्यागी का जेडीयू से अध्याय लगभग समाप्त हो चुका है और पार्टी ने उनसे औपचारिक रूप से दूरी बना ली है। जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन के हालिया बयान से यह संकेत स्पष्ट हो गया कि पार्टी का अब त्यागी से कोई संबंध नहीं रह गया है। राजीव रंज   read more

नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, बिहार पुलिस में 71 आईपीएस का ट्रांसफर
  • Post by Admin on Jan 09 2026

पटना : बिहार सरकार ने पुलिस महकमे में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए एक साथ 71 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। इस बड़े निर्णय के तहत कई जिलों को नए एसपी और एसएसपी मिले हैं, वहीं मुख्यालय, साइबर, रेल, एसटीएफ और मद्यनिषेध इकाइयों में भी वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। मुजफ्फरपुर जिले में सुशील कुमार की जगह कान्तेश कुमार मिश्रा को नया वरीय पुलिस अ   read more

ईडी और गृह मंत्रालय पर ममता बनर्जी का हमला, पार्टी दस्तावेज जब्त कराने का आरोप
  • Post by Admin on Jan 08 2026

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ममता ने कहा कि ईडी उनकी पार्टी के कागजात, डेटा शीट और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर कब्जा कर रही है, जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया के खिलाफ है। मुख्यमंत्री ने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर वे भी किसी राजनीतिक दल के पार्टी कार्यालय में इस तरह की छा   read more

सरकारी नौकरियों में आरक्षण की सीमा तय, सुप्रीम कोर्ट ने ओपन कैटेगरी पर साफ किया रुख
  • Post by Admin on Jan 07 2026

नई दिल्ली : सरकारी नौकरियों और प्रतियोगी परीक्षाओं में आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने हाल के दिनों में दो महत्वपूर्ण फैसले सुनाते हुए ‘ओपन कैटेगरी’ और ‘रिजर्वेशन का लाभ’ क्या है, इस पर पूरी तरह से स्थिति साफ कर दी है। इन फैसलों का असर सामान्य वर्ग के साथ-साथ अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों   read more

लल्लनटॉप से सौरभ द्विवेदी का विदाई संदेश, पत्रकारिता जगत में चर्चाओं का दौर
  • Post by Admin on Jan 06 2026

नई दिल्ली: डिजिटल मीडिया की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाले लल्लनटॉप के चर्चित और वरिष्ठ पत्रकार सौरभ द्विवेदी ने संस्थान को अलविदा कह दिया है। लंबे समय तक लल्लनटॉप से जुड़े रहकर उन्होंने न सिर्फ अपनी प्रभावशाली पत्रकारिता से दर्शकों का विश्वास जीता, बल्कि संस्थान को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगा कि सौरभ द्विवेदी की पहच   read more

भूकंप के झटकों से कांपा पूर्वोत्तर, 5.1 रिक्टर स्केल पर तीव्रता
  • Post by Admin on Jan 05 2026

असम : सोमवार तड़के असम और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में 5.1 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार भूकंप सुबह 04:17 बजे आया, जिसका केंद्र असम के मोरीगांव जिले के पास था। भूकंप की गहराई 50 किलोमीटर दर्ज की गई। मोरीगांव सहित आसपास के जिलों में तेज झटके महसूस किए गए। ठंड और घने कोहरे के बीच झटके लगते ही लो   read more

वेनेजुएला में युद्ध जैसे हालात, अमेरिकी हवाई हमलों के दावे
  • Post by Admin on Jan 03 2026

काराकस : वेनेजुएला की राजधानी काराकस में शनिवार सुबह तड़के हुए जोरदार धमाकों से अफरा-तफरी मच गई। अंतरराष्ट्रीय मीडिया के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार करीब 1:50 बजे पहला धमाका सुना गया। इसके बाद शहर के कई हिस्सों में बिजली गुल हो गई, जबकि आसमान में कम ऊंचाई पर उड़ते विमानों की आवाजें सुनाई देती रहीं। काराकस में मौजूद CNN के पत्रकारों ने धमाकों की पुष्टि की है। वहीं, वेनेजुएल   read more

अब घर बैठे डाउनलोड कर सकेंगे जमीन के कागजात, खरीद-बिक्री होगी आसान
  • Post by Admin on Jan 02 2026

नई दिल्ली : जमीन से जुड़े कामकाज को आसान, तेज और पारदर्शी बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अब देश के 19 राज्यों में नागरिक अपने जमीन के कागजात घर बैठे ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। ये डिजिटल दस्तावेज पूरी तरह कानूनी रूप से मान्य होंगे, जिससे जमीन की खरीद-बिक्री और बैंक लोन की प्रक्रिया काफी सरल हो जाएगी। सरकारी जानकारी के अनुसार, 406 जिलों में बैंकों क   read more

सेना प्रमुख का राष्ट्र के नाम संदेश, सुरक्षा और विकसित भारत के संकल्प को दोहराया
  • Post by Admin on Jan 01 2026

नई दिल्ली : नए साल के अवसर पर भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने राष्ट्र के नाम संदेश जारी कर देशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और देश की सुरक्षा, आत्मनिर्भरता तथा ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य के प्रति सेना की प्रतिबद्धता को दोहराया। भारतीय सेना के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा किए गए संदेश में सेना प्रमुख ने कहा कि भारतीय सेना प   read more