विदेश समाचार

दिखाया गया है 889 चीज़े में से 201-210 ।
गूगल पर 3.5 अरब डॉलर का जुर्माना, ट्रंप ने यूरोपीय संघ को टैरिफ लगाने की दी चेतावनी
  • Post by Admin on Sep 06 2025

वाशिंगटन : यूरोपीय संघ द्वारा गूगल पर करीब 2.95 अरब यूरो (3.47 अरब डॉलर) का जुर्माना ठोकने के बाद अमेरिका और यूरोप के बीच व्यापारिक खींचतान तेज हो गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को चेतावनी दी कि अगर यूरोप अमेरिकी कंपनियों पर इस तरह के "अनुचित जुर्माने" लगाता रहा, तो वह यूरोपीय संघ पर टैरिफ बढ़ाने के लिए बाध्य होंगे। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर   read more

सार्वजनिक दबाव की रणनीति से भारत को खोने का जोखिम उठा रहा है अमेरिका : विशेषज्ञ
  • Post by Admin on Sep 06 2025

वाशिंगटन : जर्मन मार्शल फंड के इंडो-पैसिफिक प्रोग्राम की मैनेजिंग डायरेक्टर बोनी ग्लेजर ने आगाह किया है कि अमेरिका की मौजूदा रणनीति, जिसमें भारत की विदेश नीति को खुले तौर पर प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है, उलटा असर डाल सकती है। ग्लेजर ने आईएएनएस को दिए विशेष साक्षात्कार में कहा, “ट्रंप प्रशासन यह मानता प्रतीत होता है कि भारत को अमेरिका की ज्यादा जरूरत है, जबकि अम   read more

ट्रंप ने पीएम मोदी संग रिश्तों को बताया मजबूत, भारत-चीन पर दिए बयान से हटे पीछे
  • Post by Admin on Sep 06 2025

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने संबंधों को मजबूत बताते हुए भारत को चीन के हाथों "खोने" संबंधी अपने पूर्व बयान से नरमी दिखाई। ट्रंप ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि हमने किसी को जिम्मेदार ठहराया है।” हालांकि उन्होंने रूस से तेल आयात को लेकर भारत पर निराशा जताई   read more

पाकिस्तान में मूसलाधार बारिश और बाढ़ से अब तक 883 मौतें, इस्लामाबाद में रेड अलर्ट
  • Post by Admin on Sep 04 2025

इस्लामाबाद : पाकिस्तान में जारी भीषण बारिश और बाढ़ ने हालात बेहद भयावह बना दिए हैं। जून के अंत से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से अब तक 883 लोगों की मौत हो चुकी है और 1,200 से अधिक लोग घायल हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) और मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि हालात और बिगड़ सकते हैं, खासकर पंजाब और खैबर-पख्तूनख्वा प्रांतों में। ताजा आंकड़ों के मुताब   read more

लिस्बन में इलेक्ट्रिक स्ट्रीटकार दुर्घटनाग्रस्त, 15 लोगों की मौत, 18 घायल
  • Post by Admin on Sep 04 2025

लिस्बन : पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में बड़ा हादसा हुआ, जहां मशहूर ग्लोरिया फनिक्युलर (इलेक्ट्रिक स्ट्रीटकार) के पटरी से उतरने पर 15 लोगों की मौत हो गई और 18 यात्री घायल हो गए। घायलों में पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा एवेनिडा दा लिबरडेड इलाके के पास हुआ। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह दुर्घटना इतनी भीषण थी कि फनिक्युलर का डिब्बा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो   read more

विक्ट्री डे परेड पर चीन का शक्ति प्रदर्शन, शी जिनपिंग ने किया वैश्विक शांति का आह्वान
  • Post by Admin on Sep 03 2025

बीजिंग : द्वितीय विश्व युद्ध में जीत की 80वीं वर्षगांठ पर चीन ने ‘विक्ट्री डे परेड’ के माध्यम से अपनी सबसे बड़ी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन किया। इस भव्य परेड में हाइपरसोनिक मिसाइलें, इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणालियाँ और मानवरहित लड़ाकू प्लेटफार्म सहित चीन की अत्याधुनिक सैन्य तकनीक को सार्वजनिक तौर पर प्रदर्शित किया गया। परेड में 10,000 से अधिक सैन्यकर्मी, 100 से अधिक विमान, सैकड   read more

अमेरिकी फेडरल जज का बड़ा फैसला: ट्रंप की लॉस एंजिल्स में सेना तैनाती अवैध
  • Post by Admin on Sep 03 2025

लॉस एंजिल्स : अमेरिकी फेडरल जज ने डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन को तगड़ा झटका देते हुए फैसला सुनाया है कि जून की शुरुआत में लॉस एंजिल्स में इमिग्रेशन रेड्स के खिलाफ हुए प्रदर्शनों को रोकने के लिए नेशनल गार्ड और मरीन की तैनाती अवैध थी। अदालत ने कहा कि इस कदम से 19वीं सदी के ‘पॉजे कॉमिटेटस एक्ट’ का उल्लंघन हुआ है, जो कांग्रेस की मंजूरी के बिना घरेलू कानून लागू करने के लिए सेन   read more

भारत पर अमेरिकी दबाव की रणनीति बहुत ज्यादा मायने नहीं रखती : विशेषज्ञ
  • Post by Admin on Sep 03 2025

वाशिंगटन : भारत-अमेरिका आर्थिक संबंधों के विशेषज्ञों का मानना है कि हाल के दिनों में ट्रंप प्रशासन द्वारा भारत पर बनाए गए दबाव की रणनीति कारगर साबित नहीं हो रही है। उनका कहना है कि यह तरीका न तो संबंधों को मजबूत करता है और न ही भारत को अलग-थलग करने में सफल हो पाएगा। सेंटर फॉर स्ट्रैटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज (सीएसआईएस) में भारत और उभरते एशिया अर्थशास्त्र के अध्यक्ष रिच   read more

अफगानिस्तान : भूकंप में 622 की मौत, भारत ने हरसंभव मदद का दिया आश्वासन
  • Post by Admin on Sep 01 2025

काबुल : अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में आए विनाशकारी भूकंप में अब तक 622 लोगों की मौत हो चुकी है और 1,000 से अधिक लोग घायल हैं। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.0 मापी गई। इस पर भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गहरी चिंता जताई और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के जरिए भूकंप पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते ह   read more

पीएम मोदी ने एससीओ समिट के सफल आयोजन के लिए राष्ट्रपति जिनपिंग का जताया आभार
  • Post by Admin on Sep 01 2025

तियानजिन : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को जापान और चीन की सफल यात्रा पूरी करने के बाद तियानजिन से स्वदेश के लिए रवाना हो गए। जापान में उन्होंने 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लिया, जबकि चीन में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया। पीएम मोदी ने एससीओ शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और वहां की जनता का आभ   read more