विदेश समाचार

दिखाया गया है 745 चीज़े में से 191-200 ।
रूस से तेल खरीद पर अमेरिका का शिकंजा, भारत-चीन पर 500 प्रतिशत टैरिफ का खतरा
  • Post by Admin on Jul 03 2025

न्यूयॉर्क : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से रूस से व्यापार करने वाले देशों पर आर्थिक दबाव बढ़ाने की रणनीति ने वैश्विक व्यापार जगत को चिंता में डाल दिया है। ट्रंप ने 500 प्रतिशत टैरिफ लगाने वाले एक विवादित विधेयक को संसद में पेश करने की अनुमति दे दी है। यह प्रस्ताव उन देशों पर लागू होगा जो रूस से व्यापार जारी रखे हुए हैं और यूक्रेन की मदद नहीं कर रहे — इनमें भारत और   read more

कजाखस्तान में सार्वजनिक स्थानों पर चेहरा ढकने पर प्रतिबंध, पीएम बोले – राष्ट्रीय पहचान सर्वोपरि
  • Post by Admin on Jul 01 2025

अस्ताना : मुस्लिम बहुल देश कजाखस्तान ने एक साहसिक और विवादास्पद कदम उठाते हुए सार्वजनिक स्थानों पर चेहरा ढकने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। राष्ट्रपति कासिम जोमार्ट तोकायेव की सरकार द्वारा पारित इस नए कानून को सोमवार को आधिकारिक मंजूरी दे दी गई, जिससे देश-विदेश में इस फैसले पर बहस तेज हो गई है। प्रधानमंत्री तोकायेव ने इस प्रतिबंध को राष्ट्रीय सुरक्षा और   read more

राष्ट्रपति ट्रंप की एलन मस्क को चेतावनी, सब्सिडी हटी तो साउथ अफ्रीका लौटना पड़ेगा
  • Post by Admin on Jul 01 2025

वॉशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उद्योगपति एलन मस्क के बीच संबंधों में तनाव अब खुलकर सामने आ गया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने मस्क को इशारों ही इशारों में चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि सरकारी सब्सिडी न मिलती, तो मस्क को "अपना सारा कारोबार बंद कर साउथ अफ्रीका लौटना पड़ता।" ट्रंप ने यह बयान अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर दिया, जिसमें उन्हो   read more

सूडान : सोने की खदान ढहने से 11 की मौत, लापरवाही पर उठे सवाल
  • Post by Admin on Jul 01 2025

खार्तूम : सूडान के उत्तर-पूर्वी रेड सी स्टेट में स्थित एक पारंपरिक सोने की खदान केर्श अल-फील में बड़ा हादसा हो गया। खदान ढहने से 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 7 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी सूडान की सरकारी खनिज संसाधन कंपनी ने एक बयान में दी। बताया जा रहा है कि यह खदान अत्बारा और हाया शहरों के बीच हौएद इलाके में स्थित थी। हालांकि हादसे की तारीख का खुलासा नह   read more

डोनाल्ड ट्रंप बने गाजा संघर्ष में शांति दूत, बोले – एक हफ्ते में हो सकता है युद्धविराम
  • Post by Admin on Jun 29 2025

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को संकेत दिया कि इज़रायल और हमास के बीच चल रहा संघर्ष जल्द ही विराम ले सकता है। ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए ट्रंप ने कहा कि अगले सप्ताह के भीतर गाजा पट्टी में युद्धविराम और बंधकों की रिहाई का रास्ता खुल सकता है। ट्रंप ने स्पष्ट किया कि उन्होंने इस प्रक्रिया में शामिल कुछ अहम लोगों से बात की है, हालांक   read more

गाजा में ईंधन की भीषण किल्लत से पानी और जीवनरक्षक सेवाएं संकट में, संयुक्त राष्ट्र ने दी चेतावनी
  • Post by Admin on Jun 26 2025

संयुक्त राष्ट्र/गाजा : ईंधन की आपूर्ति बंद होने से गाजा में मानवाधिकार संकट और गहराता जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र की मानवीय एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि अगर इजरायल द्वारा ईंधन नाकेबंदी जारी रही, तो गाजा में बच्चों सहित बड़ी संख्या में नागरिकों की जान पर बन आएगी। फिलहाल जल आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाएं और खाद्य वितरण पूरी तरह खतरे में हैं। ईंधन नहीं तो प्यास से मरेंगे ब   read more

ईरान में मोसाद एजेंटों पर बड़ी कार्यवाई : तीन को फांसी, 700 से अधिक गिरफ्तार
  • Post by Admin on Jun 26 2025

तेहरान : ईरान और इजरायल के बीच तनावपूर्ण संबंधों के बीच तेहरान ने एक बार फिर कड़ा संदेश दिया है। बुधवार सुबह ईरानी अधिकारियों ने इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद से जुड़े होने के आरोप में तीन लोगों को फांसी पर लटका दिया। इसके साथ ही देशभर में चलाए गए अभियान में अब तक 700 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। ईरानी न्यायपालिका के अनुसार, इदरीस अली, आज़ाद शोजाई और रसूल अह   read more

मेक्सिको में स्ट्रीट फेस्टिवल बना खूनी मंजर, अंधाधुंध फायरिंग में 12 की मौत, 20 घायल
  • Post by Admin on Jun 26 2025

मेक्सिको : मेक्सिको के गुआनाजुआटो राज्य के इरापुआटो शहर में बुधवार रात उस समय मातम पसर गया जब सेंट जॉन द बैपटिस्ट के सम्मान में आयोजित एक स्ट्रीट फेस्टिवल के दौरान अज्ञात बंदूकधारियों ने अंधाधुंध गोलियां चला दीं। इस खूनी वारदात में 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह हमला उस समय हुआ जब लोग एक कम्युनि   read more

पाकिस्तान बना रहा अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल, अमेरिका तक पहुंचने में सक्षम
  • Post by Admin on Jun 26 2025

इस्लामाबाद/वाशिंगटन : अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा और परमाणु संतुलन के लिए खतरे की नई घंटी बज चुकी है। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने दावा किया है कि पाकिस्तान गुप्त रूप से ऐसी अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) विकसित कर रहा है, जो अमेरिका तक पहुंचने में सक्षम होगी। इस खुलासे के बाद वाशिंगटन में सुरक्षा हलकों में खलबली मच गई है। सूत्रों के मुताबिक, अगर पाकिस्तान इस तकनीक मे   read more

विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने वाले पाकिस्तानी मेजर की वजीरिस्तान में हत्या, TTP ने ली जिम्मेदारी
  • Post by Admin on Jun 26 2025

इस्लामाबाद : पाकिस्तान सेना के लिए बड़ा झटका माने जा रहे एक सैन्य ऑपरेशन के दौरान स्पेशल सर्विस ग्रुप (SSG) के मेजर मोइज अब्बास की हत्या कर दी गई। ये वही मेजर हैं जिन्होंने वर्ष 2019 में भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को पाकिस्तान में बंदी बनाया था। आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनु   read more