राज्य समाचार

दिखाया गया है 8,049 चीज़े में से 721-730 ।
BRABU में सेवानिवृत्त शिक्षकों-कर्मचारियों के लिए विशेष शिविर, लंबित मामलों का होगा समाधान
  • Post by Admin on Jul 25 2026

मुजफ्फरपुर : बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (बीआरएबीयू) प्रशासन ने सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के वेतन, बकाया राशि, पेंशन तथा अन्य लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए 27 और 28 जुलाई को विशेष सत्यापन शिविर आयोजित करने की घोषणा की है। यह शिविर विश्वविद्यालय मुख्यालय स्थित अतिथिशाला में प्रतिदिन पूर्वाह्न 10:30 बजे से आयोजित होगा। व   read more

15 अगस्त तक चलेगा MY Bharat जागरूकता अभियान, जिला स्तरीय कार्ययोजना पर चर्चा
  • Post by Admin on Jul 25 2026

मुजफ्फरपुर: मेरा युवा भारत (MY Bharat) कार्यक्रम के तहत शनिवार को मुजफ्फरपुर में जिला सलाहकार समिति (District Advisory Committee) की बैठक जिला उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया और युवा सशक्तिकरण के साथ-साथ MY Bharat से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान अधिकारियों को MY Bharat की अवधारणा, उद्देश्य तथा जठ  read more

गोरखपुर में करंट से दर्दनाक मौत, सड़क पर गिरे बिजली के तार की चपेट में आए बुजुर्ग
  • Post by Admin on Jul 25 2026

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में सड़क पर गिरे बिजली के तार की चपेट में आने से एक 80 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। घटना गोला थाना क्षेत्र के सुरदापार शुक्ल गांव की है, जहां करंट लगने से बुजुर्ग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान पारसनाथ विश्वकर्मा (80) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, वह शुक्रवार सुबह किसी काम से à   read more

जहानाबाद के किसान ने अपनाई स्मार्ट फार्मिंग, आधुनिक तकनीक से आय हुई तीन गुना
  • Post by Admin on Jul 25 2026

जहानाबाद: बिहार के जहानाबाद जिले के किसान अब पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर आधुनिक तकनीकों को अपनाते हुए स्मार्ट फार्मिंग की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। नई कृषि पद्धतियों के प्रयोग से न केवल उत्पादन में वृद्धि हो रही है, बल्कि किसानों की आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। घोसी प्रखंड के मीरा बिगहा गांव के किसान रंजीत इसकी एक मिसाल बनकर उभरे हैं। उन्होंने पारंपरिक खेती के सà   read more

लखीसराय में छात्र प्रदर्शन हुआ हिंसक, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
  • Post by Admin on Jul 25 2026

लखीसराय: बिहार के लखीसराय में छात्र संगठनों द्वारा निकाला गया प्रतिरोध मार्च शनिवार को हिंसक हो गया। जिला समाहरणालय के पास प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद स्थिति बिगड़ गई, जिसके चलते पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस दौरान कई वाहनों में तोड़फोड़ की गई, सरकारी बैनर फाड़ दिए गए और एक महिला पुलिसकर्मी घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार, विपक्षी छात्र संगठनों न   read more

तिरंगा लेकर छात्रों के समर्थन में सड़क पर उतरे तेज प्रताप, कई जिलों में प्रदर्शन तेज
  • Post by Admin on Jul 25 2026

पटना : नीट पेपर लीक, छात्रों पर लाठीचार्ज और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर शनिवार को बिहार बंद का व्यापक असर देखने को मिला। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) और रिवोल्यूशनरी यूथ एसोसिएशन (RYA) के आह्वान पर राज्यभर में छात्र संगठनों ने प्रदर्शन, सड़क जाम और प्रतिरोध मार्च निकाले। इस बीच राजधानी पटना में पूर्व मंत्री एवं जेजेडी नेता तेज पà   read more

बिहार बंद का असर : मुजफ्फरपुर में हाई सिक्योरिटी, ड्रोन से हो रही निगरानी
  • Post by Admin on Jul 25 2026

मुजफ्फरपुर : छात्र संगठनों द्वारा शनिवार को प्रस्तावित बिहार बंद को लेकर मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचने और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। बंद के मद्देनजर पानी टंकी चौक, हाथी चौक, कल्याणी चौक, भगवानपुर, à   read more

धमाके से दहला सहारनपुर, पटाखा फैक्ट्री मलबे में तब्दील, जांच के आदेश
  • Post by Admin on Jul 25 2026

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शुक्रवार शाम एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया। हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोगों के लापता होने की सूचना है। राहत एवं बचाव दल मलबे में दबे लोगों की तलाश में जुटा है। जानकारी के अनुसार, गंगोह थाना क्षेत्र के नया गांव स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में शुक्रवार शाम करीब पांच बजे अचानक ज   read more

वसंत कुंज में कार हादसा: अमेरिका में पढ़ाई कर रहे छात्र की जान गई, युवती घायल
  • Post by Admin on Jul 25 2026

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के वसंत कुंज स्थित नांगल देवात इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में भारतीय सेना के एक अधिकारी के 20 वर्षीय बेटे यशवेंद्र की मौत हो गई, जबकि उनके साथ कार में मौजूद उनकी महिला मित्र घायल हो गई। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार कार फिसलन भरी सड़क पर अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी और पलट गई। पुलिस के अनुसार, यशवेंद्र अमेरिका के एक शैकॠ  read more

चंबा-लाहौल सीमा पर पहाड़ बना काल, टाटा सूमो दबने से 13 की जान गई, 2 घायल
  • Post by Admin on Jul 25 2026

शिमला: हिमाचल प्रदेश के चंबा और लाहौल-स्पीति जिलों की सीमा पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब यात्रियों से भरी एक टाटा सूमो टैक्सी अचानक पहाड़ी से गिरी विशाल चट्टान की चपेट में आ गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार, हादसा उदयपुर थाना क्षेत्र के कढ़ूनाला-राहौ   read more