राज्य समाचार
- Post by Admin on Jul 31 2026
मुजफ्फरपुर : झारखंड-बिहार प्रदेश माहेश्वरी सभा की कार्यसमिति एवं कार्यकारिणी मंडल के सत्र-14 की अंतिम बैठक तथा सत्र-15 की नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन 2 अगस्त 2026 को मुजफ्फरपुर में किया जाएगा। यह कार्यक्रम नारायणी बैंक्वेट हॉल, तिलक मैदान रोड स्थित परिसर में आयोजित होगा। श्री माहेश्वरी सभा, मुजफ्फरपुर के आतिथ्य में आयोजित होने वाले इस समारोह में स्थाà read more
- Post by Admin on Jul 31 2026
मुजफ्फरपुर : बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में शुक्रवार को विभागाध्यक्ष डॉ. नीलम पांडेय के सेवानिवृत्ति अवसर पर भावभीनी विदाई समारोह आयोजित की गई। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने उन्हें पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) प्रदान कर उनके दीर्घ, समर्पित और प्रेरणादायी शैक्षणिक जीवन की सरठread more
- Post by Admin on Jul 31 2026
मुजफ्फरपुर: लीचीपुरम सांस्कृतिक पुनर्जागरण अभियान के तहत अब मुजफ्फरपुर की पहचान रहे लीची को मोम कला (वैक्स आर्ट) के माध्यम से नया स्वरूप दिया जा रहा है। अभियान के संस्थापक एवं पर्यावरणविद् सुरेश गुप्ता की प्रेरणा से वैक्स आर्टिस्ट मानसी श्रीवास्तव, सैम और ज्योति श्रीवास्तव ने लीची की आकृति पर आधारित कई आकर्षक और उपयोगी वैक्स उत्पाद तैयार किए हैं। तैयार किए गए उत्पाद read more
- Post by Admin on Jul 31 2026
पटना: बिहार लघु जल संसाधन विभाग के सासाराम में तैनात कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार चौधरी के ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की छापेमारी में कथित आय से अधिक संपत्ति का बड़ा खुलासा हुआ है। गुरुवार को पटना, मुजफ्फरपुर, सासाराम और बांका स्थित उनके छह ठिकानों पर की गई कार्रवाई में बड़ी मात्रा में सोना, नकदी, जमीन के दस्तावेज और निवेश से जुड़े कागजात बरामद किए गए। जांच के read more
- Post by Admin on Jul 31 2026
मुजफ्फरपुर: कांटी थाना क्षेत्र के दामोदरपुर स्थित अमरपाली ज्वेलर्स में 12 जून को हुई करीब 70 लाख रुपये की ज्वेलरी लूट मामले में एसटीएफ और जिला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई में पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें दो आभूषण कारोबारी भी शामिल हैं, जिन पर लूट के गहने खरीदने और उन्हें गलाने का आरोप है। इस कार्रवाई के बाद मामले में अब तक कुल नौ आरोपियों कà read more
- Post by Admin on Jul 30 2026
पटना: बिहार में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राज्य के कई जिलों में 2 अगस्त तक मध्यम से भारी बारिश, तेज आंधी और वज्रपात की संभावना जताते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार, 31 जुलाई से 2 अगस्त तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा। इस दौरान कुछ स्थानों पर तेज हवा के साथ भारी वर्षा और आकाशीय बिà read more
- Post by Admin on Jul 30 2026
दरभंगा: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार की मीडिया इकाई पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी), पटना की ओर से गुरुवार को दरभंगा समाहरणालय परिसर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर परिसर में "हर घर तिरंगा" विषय पर एक दिवसीय क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला "वार्ता" का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन जिलाधिकारी कौशल कुमार, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के कमांडेंट राजेंद्र कुमार, साहित्यकार डॉ. ठread more
- Post by Admin on Jul 30 2026
दरभंगा: जिलाधिकारी कौशल कुमार ने गुरुवार को शहर के प्रमुख तालाबों के सौंदर्यीकरण कार्यों की प्रगति का जायजा लेने के क्रम में हराही पोखर का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने हराही पोखर में चल रहे बोल्डर पिचिंग कार्य कठread more
- Post by Admin on Jul 30 2026
मुजफ्फरपुर: नगर निगम ने शहर के बुनियादी ढांचे और जनसुविधाओं को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा निर्णय लिया है। निगम की बैठक में शहर के सभी वार्डों में सामुदायिक केंद्रों के निर्माण तथा पुराने और जर्जर निगम भवनों के जीर्णोद्धार के लिए 18.68 करोड़ रुपये की योजना को स्वीकृति दी गई। बैठक में अनुदान से संबंधित विस्तृत ब्योरा उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए। नगर निगम की इस महत्व read more
- Post by Admin on Jul 30 2026
भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मूंग की शत-प्रतिशत सरकारी खरीद (एमएसपी) और खाद वितरण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर किसानों ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में निकली 'किसान क्रांति पैदल यात्रा' को मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ने से पहले पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोक दिया, जिसके बाद किसानों ने सड़क पर ही धरना शुरू कर दिया। read more