राज्य समाचार

दिखाया गया है 8,049 चीज़े में से 601-610 ।
सावन की पहली सोमवारी पर अशोक धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, महाआरती में शामिल हुए डीएम
  • Post by Admin on Aug 04 2026

लखीसराय:  जिले के प्रसिद्ध श्री इन्द्रदमनेश्वर महादेव मंदिर, अशोक धाम में सावन माह की पहली सोमवारी के अवसर पर श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। रविवार की मध्य रात्रि से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया और सुबह होते-होते हजारों शिवभक्त बाबा भोलेनाथ के जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना के लिए कतारों में खड़े नजर आए। पूरे दिन मंदिर परिसर 'हर-हर महाà   read more

NCR को मिलेगी नई रफ्तार: गुरुग्राम से ग्रेटर नोएडा तक हाई-स्पीड नमो भारत कॉरिडोर का खाका तैयार
  • Post by Admin on Aug 04 2026

ग्रेटर नोएडा: दिल्ली-एनसीआर की परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और तेज बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। गुरुग्राम, फरीदाबाद और ग्रेटर नोएडा को जोड़ने वाले लगभग 64 किलोमीटर लंबे नमो भारत (RRTS) रैपिड रेल कॉरिडोर की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार कर ली गई है। करीब ₹19,390 करोड़ की लागत वाली यह परियोजना क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को नई मजबूती देने के साथ-साथ लाखों यात्रियों के सफर को आसान à   read more

JPSC स्कैम में बड़ा खुलासा: रांची के कोचिंग सेंटर में तैयार होती थी आंसर की
  • Post by Admin on Aug 04 2026

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों की जांच कर रही सीआईडी ने सोमवार को राज्यभर में बड़ी कार्रवाई करते हुए रांची, पलामू, हजारीबाग, बोकारो और धनबाद समेत पांच जिलों के 18 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इस कार्रवाई में कई अहम दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अभ्यर्थियों से जुड़े रिकॉर्ड बरामद किए गए हैं। जांच एजेंसी को आशंका है कि पर   read more

विश्व स्तनपान सप्ताह: लखीसराय के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में चला जागरूकता अभियान
  • Post by Admin on Aug 04 2026

लखीसराय: विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर लखीसराय जिले के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में स्तनपान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शपथ ग्रहण समारोह एवं विशेष जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सा पदाधिकारियों, सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों (CHO), एएनएम, आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी सेविकाओं के साथ बड़ी संख्या में गर्भवती एवं धात्री माताओं ने ठ  read more

आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिवस पर लखीसराय में मना ‘जड़ी-बूटी दिवस’, आयुर्वेद-योग और अध्यात्म का दिया गया संदेश
  • Post by Admin on Aug 04 2026

लखीसराय: भारत स्वाभिमान न्यास, लखीसराय के तत्वावधान में लाली पहाड़ी स्थित विश्वनाथपुरम परिसर में आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिवस को "जड़ी-बूटी दिवस" के रूप में उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में आयुर्वेद, योग, अध्यात्म, स्वदेशी जीवनशैली और औषधीय पौधों के संरक्षण के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला प्रभारी नाथ अमि   read more

जम्मू-श्रीनगर हाईवे भूस्खलन से बंद, यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन
  • Post by Admin on Aug 04 2026

जम्मू: जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश और भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई है। सड़क बंद होने से घाटी और जम्मू के बीच हजारों यात्री, पर्यटक और श्रद्धालु प्रभावित हुए हैं। स्थिति को देखते हुए उत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए तत्काल विशेष ट्रेन सेवा शुरू कर राहत पहुंचाई है। करीब 250 किलोमीटर लंबा   read more

फरीदाबाद के स्कूल में महिला शिक्षिका पर 32 सेकंड में 34 चाकू के वार, आरोपी 2 घंटे में गिरफ्तार
  • Post by Admin on Aug 04 2026

फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद में एक सरकारी स्कूल परिसर के भीतर सोमवार को दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। सिक्रोना गांव स्थित सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 30 वर्षीय शिक्षिका संध्या पर एक नकाबपोश युवक ने महज 32 सेकंड के भीतर 34 बार चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल शिक्षिका को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी क   read more

वैज्ञानिक सोच और पर्यावरण संरक्षण में योगदान के लिए शिक्षक विपिन कुमार को मिला प्रतिष्ठित सम्मान
  • Post by Admin on Aug 04 2026

मुजफ्फरपुर: पर्यावरण संरक्षण, वैज्ञानिक सोच के प्रसार और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए शिक्षक विपिन कुमार को प्रतिष्ठित "वैज्ञानिक दुर्गा प्रसाद चौधरी सम्मान" से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान +2 महारानी उषारानी बालिका उच्च विद्यालय, राजगढ़, डुमरांव (बक्सर) में आयोजित एक गरिमामय समारोह में स्मृति-चिह्न एवं अंगवस्त्र प्रदान कर दिया गयाà   read more

उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, यमुनोत्री हाईवे भूस्खलन से बंद
  • Post by Admin on Aug 04 2026

देहरादून: उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। राज्य के कई हिस्सों में भारी वर्षा, भूस्खलन और जलभराव की घटनाओं के बीच मौसम विभाग ने आज चार जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, पांच पर्वतीय जिलों में भी तेज बारिश की चेतावनी दी गई है। लगातार हो रही बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन से सड़कें बाधित ठ  read more

योगी सरकार की विशेष तैयारी, 9-10 अगस्त को कांवड़ यात्रा मार्ग पर फूलों से होगा शिवभक्तों का स्वागत
  • Post by Admin on Aug 04 2026

लखनऊ: सावन माह में निकलने वाली कांवड़ यात्रा को भव्य, सुरक्षित और श्रद्धामय बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने विशेष तैयारियां की हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 9 और 10 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सात जिलों में कांवड़ यात्रा मार्गों पर हेलीकॉप्टर से शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा की जाएगी। राज्य सरकार की इस पहल का उद्देश्य कांवड़ यात्रा में शामिल लाखों श्   read more