राज्य समाचार

दिखाया गया है 8,049 चीज़े में से 551-560 ।
श्रावणी मेला की व्यवस्थाओं की डीएम ने की समीक्षा, श्रद्धालुओं ने प्रशासन की सराहना की
  • Post by Admin on Aug 08 2026

लखीसराय: श्रावणी मेला-2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और श्रद्धालु हितैषी बनाने के लिए जिला प्रशासन लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने मेला क्षेत्र में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों और कर्मियों से सीधे संवाद कर ड्यूटी के दौरान आ रही समस्याओं और व्यवस्थाओं की स्थिति का फीडबैक लिया। जिलाधिकारी ने भीड़ प्रबंधन, यातà   read more

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर लखीसराय में जागरूकता अभियान तेज
  • Post by Admin on Aug 08 2026

लखीसराय: आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन को लेकर जिला परिवहन कार्यालय की टीम ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान लंबित ट्रैफिक चालानों के निपटारे से संबंधित पोस्टर चस्पा कर आमजनों को जानकारी दी गई। पोस्टरों के माध्यम से बताया गया कि 90 दिनों से अधिक पुराने और लंबित ट्रैफिक चालानों के निपटारे पर राष्ट्रीय लोक अदालत में विà   read more

लखीसराय में डिजिटल क्रॉप सर्वे शारदीय 2026 को लेकर जिलास्तरीय प्रशिक्षण आयोजित
  • Post by Admin on Aug 08 2026

लखीसराय: संयुक्त कृषि भवन, लखीसराय के सभागार में शुक्रवार को डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) शारदीय 2026 के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सर्वेयर और सुपरवाइजरों के लिए एक दिवसीय जिलास्तरीय प्रशिक्षण-सह-उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कृषि पदाधिकारी ने की। प्रशिक्षण में सहायक निदेशक (शस्य) बीज विश्लेषण-सह-जिला स्तरीय नोडल पदाधिकारी, सहठ  read more

सीपीआई की पदयात्रा जारी, शिक्षा, किसान और मजदूर मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरा
  • Post by Admin on Aug 08 2026

लखीसराय: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर 6 से 15 अगस्त तक आयोजित पदयात्रा शुक्रवार को भी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जारी रही। पार्टी कार्यकर्ताओं ने शिक्षा व्यवस्था, किसानों के मुद्दे, मजदूर अधिकारों और भ्रष्टाचार के सवालों को लेकर जनसंपर्क अभियान तेज किया। पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर चौक-चौराहों पर नुक्कड़ सभाएं कर à   read more

अवैध बालू परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, ट्रैक्टर जब्त
  • Post by Admin on Aug 08 2026

लखीसराय: जिले में अवैध खनन और बालू के अवैध परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार की सुबह खनन एवं परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने हलसी–सेठना रोड पर सघन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को टीम ने जब्त कर लिया। अधिकारियों ने वाहन को कब्जे में लेकर उससे संबंधित आवश्यक कागजात तथा बालू के परिवहन से जुड़े वैध दसà   read more

लखीसराय में उपमुख्यमंत्री के आगमन से पहले एनएच पर मालवाहक वाहनों की सघन जीएसटी जांच
  • Post by Admin on Aug 08 2026

लखीसराय: बिहार के उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव के प्रस्तावित लखीसराय आगमन से पहले राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाणिज्य कर विभाग की सक्रियता अचानक बढ़ गई है। राज्य कर संयुक्त आयुक्त सुधीर कुमार के निर्देश पर विभागीय टीम एनएच से गुजरने वाले मालवाहक वाहनों की जीएसटी और सीएसटी संबंधी गहन जांच में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार अभियान के तहत मालवाहक वाहनों के कागजात, जीठ  read more

यूपी में मानसून हुआ आक्रामक, पूर्वी और पश्चिमी जिलों में भारी बारिश के आसार
  • Post by Admin on Aug 08 2026

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और मौसम विभाग ने राज्य के लिए अगले चार से पांच दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार पूर्वी और पश्चिमी दोनों क्षेत्रों में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है, जबकि दक्षिणी जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश कà   read more

चंबा में पसरा मातम : बस हादसे में 7 की दर्दनाक मौत, 7 घायल
  • Post by Admin on Aug 08 2026

चंबा : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य यात्री घायल हो गए। हादसा टिस्सा-बैरागढ़ मार्ग पर चालुज मोड़ के पास हुआ, जहां बैरागढ़ से चंबा जा रही एक निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त बस में कुल 18 यात्री सवार थे। हादसे में बस चालक और परिचालक सहित साठ  read more

JPSC-JSSC आंदोलन पर सरकार से छात्रों की हुई वार्ता, विधानसभा घेराव की चेतावनी बरकरार
  • Post by Admin on Aug 08 2026

रांची : झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में पिछले 14 दिनों से चल रहे छात्र आंदोलन के बीच सरकार और छात्रों के बीच बातचीत का रास्ता खुल गया है। शुक्रवार को छात्र प्रतिनिधियों और राज्य सरकार के मंत्रियों के बीच करीब डेढ़ घंटे तक वार्ता हुई, जिसमें छात्रों ने अपनी मांगें सरकार के समक्ष रखीं। सरकार की आपत्त   read more

BPSC विशेष शिक्षक रिजल्ट में देरी: अभ्यर्थियों ने बयां किया दर्द, कहा- उम्मीद और उम्र दोनों फंस गईं
  • Post by Admin on Aug 07 2026

पटना: बिहार विशेष शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में लगातार हो रही देरी को लेकर अभ्यर्थियों का दर्द अब खुलकर सामने आने लगा है। बीएसएसटीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने कहा कि वे वर्षों से तैयारी, परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और आयोग की प्रक्रियाओं से गुजरते आ रहे हैं, लेकिन अंतिम परिणाम अब तक जारी नहीं होने से उनका भविष्य अधर में लटक गया है। अभ्यर्थियों के अनुसार, बीएसएसटीईटी की अधिस   read more