राज्य समाचार

दिखाया गया है 8,049 चीज़े में से 5,491-5,500 ।
जिलाधिकारी ने जिला खेल महोत्सव के तहत जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
  • Post by Admin on Nov 15 2024

दरभंगा : जिले में आयोजित जिला खेल महोत्सव 2024 के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दरभंगा के जिलाधिकारी राजीव रौशन ने दरभंगा जिला साइकिल संघ के सहयोग से आयोजित इस रैली को प्रातः 7:30 बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली का उद्देश्य स्वच्छ बिहार के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना था। रैली की शुरुआत नेहरू स्टेडियम, लहेरियासराय से हुई और यह नाका नम्बर-6, कर्पूरी चौक, बà   read more

बीएलओ की लापरवाही पर एफआईआर की चेतावनी, अनुपस्थित अधिकारियों के वेतन पर लगेगा प्रतिबंध
  • Post by Admin on Nov 15 2024

दरभंगा : समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी राजीव रौशन की अध्यक्षता में निर्वाचक सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में निर्वाचक निबंधन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में राजीव रौशन ने निर   read more

बॉलीवुड स्टार्स रजा मुराद, अली खान और शहजाद खान पहुंचे रांची
  • Post by Admin on Nov 15 2024

रांची : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रजा मुराद, अली खान और मशहूर विलेन अजीत के बेटे शहजाद शुक्रवार को रांची पहुंचे। उनकी उपस्थिति ने शहर के लोगों के बीच उत्साह का माहौल बना दिया। तीनों कलाकार एक निजी शादी समारोह में शामिल होने के लिए रांची एयरपोर्ट से सीधे पतरातू स्थित एक खूबसूरत रिजॉर्ट के लिए रवाना हुए। रजा मुराद अपनी गहरी आवाज और दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं, जबकि अली खाà   read more

उपायुक्त वरुण रंजन ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की
  • Post by Admin on Nov 15 2024

रांची : जिले के उपायुक्त वरुण रंजन ने शुक्रवार को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर मोरहाबादी स्थित गोपनीय कार्यालय कक्ष में भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही उन्होंने जिलेवासियों को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और झारखंड राज्य स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर बधाई दी। उपायुक्त ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि भगवान   read more

श्री श्री 1008 विष्णु महायज्ञ को लेकर खैरा गांव में ध्वज स्थापित
  • Post by Admin on Nov 15 2024

मुजफ्फरपुर : जिले के सरैया प्रखंड के खैरा गांव में श्री श्री 1008 विष्णु महायज्ञ के आयोजन को लेकर भूतनाथ महादेव मंदिर के पास ध्वज स्थापित किया गया। इस अवसर पर आचार्य सुनीता तिवारी द्वारा वैदिक मंत्रों का उच्चारण करते हुए ध्वज की स्थापना की गई। आगामी 29 मई से 6 जून तक होने वाले इस महायज्ञ के लिए ध्वज स्थापना की प्रक्रिया को एक महत्वपूर्ण धार्मिक प्रतीक माना जा रहा है। ध्वज   read more

16 नवंबर को होगा बीआईटी मेसरा का 34वां दीक्षांत समारोह 
  • Post by Admin on Nov 15 2024

रांची : बीआईटी मेसरा का 34वां दीक्षांत समारोह 16 नवंबर को आयोजित होगा। इस भव्य समारोह में कुल 2715 डिग्रियां छात्रों के बीच वितरित की जाएंगी। समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान, तिरुवनंतपुरम के संस्थापक और पद्म भूषण से सम्मानित डॉ. बीएन सुरेश विशिष्ट अतिथि के रूप में शाठ  read more

हेमंत सोरेन ने बिरसा चौक पहुंचकर भगवान बिरसा मुंडा को अर्पित की श्रद्धांजलि
  • Post by Admin on Nov 15 2024

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज बिरसा चौक पर जाकर महान स्वतंत्रता सेनानी और धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को झारखंड राज्य स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर बधाई दी और समाज में एकता और भाईचारे की भावना को प्रोत्साहित करने का आह्वान किया। मुख्यमंठ  read more

धीराडार जवास हाल्ट के पास ट्रेन से गिरा व्यक्ति घायल, आरपीएफ ने पहुंचाई मदद
  • Post by Admin on Nov 15 2024

लखीसराय : शुक्रवार को किऊल आरपीएफ निरीक्षक को सूचना मिली कि धीराडार जवास हाल्ट के समीप एक अज्ञात व्यक्ति ट्रेन से गिरकर घायल अवस्था में पड़ा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए सहायक उप निरीक्षक अजय कुमार सिंह तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल पर पहुंचने पर देखा गया कि लगभग 40 वर्षीय एक व्यक्ति डाउन लाइन के पास किलोमीटर 429/10 के नजदीक घायल अवस्था में पड़ा था। व्यक्ति के पैर मे   read more

चुटिया में युवती का अपहरण, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की कार्रवाई
  • Post by Admin on Nov 15 2024

रांची : चुटिया थाना क्षेत्र स्थित रांची रेलवे स्टेशन रोड से एक युवती के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना गुरुवार की सुबह करीब चार बजे की है। जब युवती अपनी मां के साथ दिल्ली से ट्रेन से रांची पहुंची थी। जानकारी के अनुसार युवती और उसकी मां दोनों स्टेशन से बाहर ऑटो पकड़ने के लिए जा रहे थे, तभी एक ऑटो चालक ने युवती को जबरदस्ती ऑटो में घसीट लिया और वहां से फरार हो गया। युवती की मां ने   read more

पटियाला पेग, पंज तारा और केस सॉन्ग न गाएं, दिलजीत के कॉन्सर्ट पर तेलंगाना सरकार का फरमान
  • Post by Admin on Nov 15 2024

हैदराबाद : पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ एक बार फिर से चर्चा में हैं। उनके लाइव शोज और उसे लेकर जारी कंट्रोवर्सीज को देखते हुए तेलंगाना सरकार अलर्ट पर है। सिंगर का 15 नवंबर को हैदराबाद में कॉन्सर्ट होना है।  इसे लेकर तेलंगाना सरकार की तरफ से इवेंट के ऑर्गनाइजर्स को नोटिस भेजा गया है। क्या बोला गया नोटिस में  तेलंगाना के जिला कल्याण अधिकारी की ओर से दिलजीत दोसाठ  read more