हेमंत सोरेन ने बिरसा चौक पहुंचकर भगवान बिरसा मुंडा को अर्पित की श्रद्धांजलि

  • Post By Admin on Nov 15 2024
हेमंत सोरेन ने बिरसा चौक पहुंचकर भगवान बिरसा मुंडा को अर्पित की श्रद्धांजलि

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज बिरसा चौक पर जाकर महान स्वतंत्रता सेनानी और धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को झारखंड राज्य स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर बधाई दी और समाज में एकता और भाईचारे की भावना को प्रोत्साहित करने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री की शुभकामनाएं:

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस मौके पर गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व और कार्तिक पूर्णिमा की शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा, “गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर समाज में समरसता और मानवता का संदेश फैलाना हमारी जिम्मेदारी है। इसके साथ ही कार्तिक पूर्णिमा के इस पावन अवसर पर मैं सभी राज्यवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं और हम सभी को मिलकर राज्य की खुसहाली के लिए काम करने की अपील करता हूं।”

झारखंड के शहीदों और आंदोलनकारियों के सपनों का झारखंड:

मुख्यमंत्री ने अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य अमर वीर शहीदों और आंदोलनकारियों के सपनों को साकार करना है। “हम सभी को मिलकर प्रयास करना होगा ताकि झारखंड को उनका सपना साकार हो सके और राज्य में विकास और समृद्धि की दिशा में काम किया जा सके।” उन्होंने यह भी कहा कि यह दिन केवल एक ऐतिहासिक अवसर नहीं है, बल्कि यह झारखंड के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत का प्रतीक है।

राज्य में समरसता और एकता का संदेश:

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य में सामाजिक समरसता और एकता बनाए रखने के लिए हर व्यक्ति को अपना योगदान देना होगा। वे सभी को आह्वान करते हुए बोले, “हमारा लक्ष्य है कि हम सभी मिलकर एक मजबूत और खुशहाल झारखंड का निर्माण करें। जहां हर वर्ग का व्यक्ति अपने अधिकारों को महसूस कर सके।” इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ स्थानीय नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया।