राज्य समाचार

दिखाया गया है 6,494 चीज़े में से 451-460 ।
डीएलसीसी–डीएलआरसी की समीक्षात्मक बैठक, बैंकिंग योजनाओं की प्रगति पर मंथन
  • Post by Admin on Dec 19 2025

लखीसराय : जिले में बैंकिंग एवं वित्तीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (डीएलसीसी) एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति (डीएलआरसी) की द्वितीय तिमाही (वित्तीय वर्ष 2025-26, सितंबर 2025 तक) की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी श्री मिथिलेश मिश्र ने की। बैठक में वार्षिक   read more

कवि गोष्ठी में शब्दों का उत्सव, जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन के मंच से बही काव्य सरिता
  • Post by Admin on Dec 19 2025

लखीसराय : शुक्रवार को जिले के प्रभात चौक स्थित एक निजी होटल के सभागार में जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन, लखीसराय द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत एक भव्य कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सम्मेलन के उपाध्यक्ष सिद्धेश्वर सिंह ने की, जबकि संचालन सचिव देवेंद्र सिंह ‘आजाद’ ने किया। कवि गोष्ठी में जिले के ख्यातिप्राप्त कवियों एवं साहित्यका   read more

मानसिक स्वास्थ्य को लेकर शिक्षकों में जागरूकता बढ़ाने का प्रयास, गो अप फाउंडेशन की पहल
  • Post by Admin on Dec 19 2025

मुजफ्फरपुर : जिले के बीबीगंज स्थित अम्बिका भवानी स्कूल में शुक्रवार को गो आप फाउंडेशन के तत्वावधान में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला विशेष रूप से शिक्षकों के लिए आयोजित की गई, जिसमें करीब 40 शिक्षकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता धीरज श्रीवास्तव ने मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर वि   read more

संत मैरिज इंग्लिश स्कूल में 13वीं वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का भव्य समापन
  • Post by Admin on Dec 19 2025

लखीसराय : गुरुवार को स्थानीय संत मैरिज इंग्लिश स्कूल के खेल मैदान में 13वीं वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का समापन समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक रामानंद मंडल ने प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण कर प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता में व्हाइट हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, ग्रीन हाउस ने द्वितीय और ब्लू हाउस ने तृतीय स्थान हासिल किया।   read more

माप-तौल विभाग में उपभोक्ता जागरूकता शिविर आयोजित
  • Post by Admin on Dec 19 2025

लखीसराय : जिला के माप-तौल विभाग ने गुरुवार को विभागीय कार्यालय में उपभोक्ता जागरूकता शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विधिक माप विज्ञान नियमों और अधिनियमों के तहत उपभोक्ताओं को सही तरल और ठोस पदार्थ की खरीदारी के प्रति जागरूक करना था। शिविर में प्रशिक्षक के रूप में विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी राम निरंजन कुमार, सहायक नियंत्रक निर्मल कुमार, जिला निरी   read more

स्वावलंबन से नेतृत्व तक : बिहार की जीविका दीदी दिखा रहीं बदलाव की राह
  • Post by Admin on Dec 19 2025

पटना : इतने विशाल देश में हर किसी को नौकरी देना असंभव सा है, लेकिन केंद्र और राज्य सरकारें आज कई योजनाओं के जरिए लोगों खासकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में जुटी हैं। इसी क्रम में बिहार में ‘जीविका दीदी’ न सिर्फ आत्मनिर्भर हो रही हैं, बल्कि अपने-अपने इलाकों में सीएम (कम्युनिटी मोटीवेटर) बनकर सैकड़ों महिलाओं को रोजगार की राह भी दिखा रही हैं। भागलपुर जिले के पीरपैंती, सबौर   read more

पटना में बढ़ती ठंड पर डीएम का बड़ा फैसला, सभी स्कूलों के समय में बदलाव
  • Post by Admin on Dec 19 2025

पटना : कड़ाके की ठंड और बढ़ते शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए पटना जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने आदेश जारी करते हुए जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों, प्री-स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में निर्धारित समय से पहले और बाद की शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगा दी है। डीएम की ओर से जारी आदेश के अनुसार, 19 दिसंबर से 25 दिसंबर तक सुबह 9 बजे से पहले और शाम 4:30 ब   read more

बालिका विद्यालय में इको क्लब की हरित पहल, छात्राओं ने किया पौधारोपण
  • Post by Admin on Dec 18 2025

लखीसराय : सूर्यगढ़ा स्थित +2 परियोजना बालिका उच्च विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता बढ़ाने हेतु इको क्लब द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इको क्लब प्रभारी श्री प्रेमरंजन कुमार के मार्गदर्शन में क्लब की सदस्य छात्राओं ने विद्यालय परिसर में फूलों एवं विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने पौधारोपण के माध्यम से स्वच   read more

बाबा धर्मदास जनसेवा समिति की बैठक, मंदिर निर्माण व जनहित मुद्दों पर अहम फैसले
  • Post by Admin on Dec 18 2025

लखीसराय : गौरी शंकर धाम, कटेहर में गुरुवार को बाबा धर्मदास जनसेवा समिति, सूर्यगढ़ा की शीर्ष स्तरीय बैठक प्रखंड अध्यक्ष अजय ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में समिति से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य एजेंडा कटेहर स्थित बाबा धर्मदास जी के अर्धनिर्मित मंदिर के निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू करने एवं ढलाई कार्य को पूर्ण कराने क   read more

जल-जीवन-हरियाली क्विज : जिलास्तरीय मुकाबले में 61 छात्र-छात्राएं दिखाएंगे प्रतिभा
  • Post by Admin on Dec 18 2025

लखीसराय : बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित जल-जीवन-हरियाली मिशन के तहत जिले में पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन एवं हरित आवरण को लेकर छात्र-छात्राओं में जागरूकता बढ़ाने का प्रयास लगातार जारी है। इसी क्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों में आयोजित प्रखंड स्तरीय जल-जीवन-हरियाली क्विज प्रतियोगिता के बाद अब शुक्रवार को जिलास्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा र   read more