तिरंगे को सलामी के साथ स्वतंत्रता सेनानियों को नमन, प्रयत्न ने लिया राष्ट्रसेवा का संकल्प
- Post By Admin on Aug 15 2026
मुजफ्फरपुर : सामाजिक संगठन प्रयत्न के कार्यालय में शनिवार को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संगठन के संस्थापक प्रभात कुमार ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान कार्यालय परिसर में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का माहौल बना रहा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभात कुमार ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों को नमन किया। उन्होंने कहा कि देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान के कारण ही आज हम गर्व के साथ स्वयं को स्वतंत्र भारत का नागरिक कह सकते हैं। उनके संघर्ष और बलिदान को हमेशा याद रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हमें संकल्प लेना चाहिए कि हमेशा सत्य के मार्ग पर चलेंगे और राष्ट्रहित में कार्य करेंगे। साथ ही, तिरंगे की आन-बान और शान को बनाए रखने के लिए तन, मन और धन से समर्पित रहने की जरूरत है।
प्रभात कुमार ने उपस्थित अतिथियों और प्रतिभागियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और सम्मान को मजबूत करने में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में कुमारी हेना, अमित, चंद, चौधरी राधा सिंह, श्रीधर कुमार, विनय, प्रशांत, रोहित कुमार, विवेक कुमार, अमर्त्य राज, रंभा देवी, निखिल राज, नीरज कुमार और दीपक राणा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।